उत्तराखंड

फ़रवरी 28, 2025 5:04 अपराह्न

views 17

पौड़ी में आयोजित कार्यशाला में प्रगतिशील किसानों को विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई

  पौड़ी में नाबार्ड की ओर से आयोजित कार्यशाला में प्रगतिशील किसानों को विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर नाबार्ड के क्षेत्रीय प्रबन्धक हिमांक शर्मा ने कहा कि यह कार्यशाला किसानों, प्रगतिशील किसानों, संबंधित विभागों और बैंकिंग सेवा से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों के संवेदीकरण के ल...

फ़रवरी 28, 2025 5:03 अपराह्न

views 26

नई टिहरी में आपदा प्रबंधन को लेकर हुई बैठक

  राज्य आपदा प्रबंधन के उपाध्यक्ष विनय रूहेला ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे धरातल पर जाकर योजनाओं के क्रियान्वयन की जांच करें, साथ ही आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लें। श्री रुहेला ने जिला सभागार नई टिहरी में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित सहित जिला स्तरीय अधिकारियों और...

फ़रवरी 28, 2025 5:03 अपराह्न

views 16

प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिये राज्य सरकार लगातार प्रयासरत – स्वास्थ्य मंत्री

  स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिये राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से चिकित्सकों की नियुक्ति के साथ ही जिला व ब्लॉक स्तर के अस्पतालों में पैरामेडिकल स्टॉफ, फार्मासिस्टों और एएनएम की नियुक्ति और आधुनिक उपकरण...

फ़रवरी 28, 2025 5:02 अपराह्न

views 16

मुख्यमंत्री ने फिट इंडिया और ड्रग्स फ्री अभियान को लेकर ठोस कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए

  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया संकल्प को साकार करने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने के अधिकारियों को निर्देश दिए। देहरादून में उच्च  अधिकारियों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के दौरान प्रधानमंत्री ने देवभूमि उत्तराखंड में मोटापे के ख...

फ़रवरी 28, 2025 11:57 पूर्वाह्न

views 18

जिला पंचायत के राजस्व वृद्धि बढ़ाने के निर्देश

चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने जिला पंचायत की विभागीय समीक्षा बैठक में जिला पंचायत की ओर से राज्य वित्त, 15वां वित्त एवं दैवीय आपदा के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं के तहत कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला...

फ़रवरी 28, 2025 11:24 पूर्वाह्न

views 16

राज्यमंत्री अजय टम्टा ने विकास कार्यों का लोकार्पण किया

केंद्रीय सड़क और परिवहन राज्यमंत्री अजय टम्टा ने अल्मोड़ा जिले के सल्ट ब्लॉक में भिने गांव की उच्चीकृत लघुडाल पंपिंग और वरकिंडा लिफ्ट सिंचाई योजना का लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने बाड़ीकोट मोटर पुल का भी लोकार्पण किया। उन्होंने कि ग्रामीण क्षेत्रों का चहुंमुखी किया जायेगा।

फ़रवरी 27, 2025 9:55 अपराह्न

views 14

चमोली के जिलाधिकारी ने स्वच्छता को लेकर किए जा रहे कार्यों को लेकर नाराजगी व्यक्त की

चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी की अध्यक्षता में आज जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने नगर पालिकाओं की ओर से स्वच्छता को लेकर किए जा रहे कार्यों को लेकर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को नालों के साथ स्वच्छता को लेकर किए जा रहे कार्यों को मानकों के ...

फ़रवरी 27, 2025 9:55 अपराह्न

views 20

लोहाघाट में ‘‘पोषण भी-पढ़ाई भी अभियान‘‘ के तहत आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

    चम्पावत जिले के लोहाघाट में ‘‘पोषण भी-पढ़ाई भी अभियान‘‘ के तहत आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। चम्पावत के प्रभारी जिलाधिकारी जयवर्धन शर्मा ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को बच्चों के समग्र विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदा...

फ़रवरी 27, 2025 9:55 अपराह्न

views 16

प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज, बर्फबारी और बारिश से तापमान में आई गिरावट

  प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले हिस्सों में बारिश होने से ठंड बढ़ गई है। उत्तरकाशी जिले के हर्षिल-मुखबा सहित राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी होने के समाचार हैं। राजधानी देहरादून, हरिद्वार और बागेश्वर जिले में बूंदा-बांदी हुई, जबकि अल्मोड़ा जिले में हल्की बारिश ...

फ़रवरी 27, 2025 9:55 अपराह्न

views 25

राज्य सरकार ने पिरूल के संग्रहण की दर तीन रुपये से बढ़ाकर 10 रुपये प्रति किलो की

  प्रदेश में वनाग्नि की रोकथाम और स्थानीय लोगों की आजीविका को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने पिरूल के संग्रहण की दर तीन रुपये से बढ़ाकर 10 रुपये प्रति किलो कर दी है। संयुक्त सचिव विक्रम सिंह यादव ने बताया कि इससे जहां पिरूल के संग्रहण में स्थानीय जन-मानस की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित हो सकेगी...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला