उत्तर प्रदेश

सितम्बर 3, 2023 8:46 अपराह्न

views 40

प्रदेश में अलग-अलग सड़क हादसों में 6 लोगों की मौत और 7 लोग घायल

प्रदेश में अलग-अलग सड़क हादसों में 6 लोगों की मौत हो गई और 7 लोग घायल हो गए हैं। पीलीभीत में आज तड़के एक मार्ग दुर्घटना में 3 महिलाओं सहित 4 लोगों की मौत हो गई और 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा जिले के सेहरामऊ इलाके में उस समय हुआ, जब एक कार सड़क के किनारे खड़े वाहन से टकरा गई। सभी मृतक लखनऊ ...

सितम्बर 3, 2023 8:44 अपराह्न

views 27

दिल्ली में होने वाले जी-20 सम्मेलन के मद्देनजर मुरादाबाद रेलमंडल में 15 रेलगाड़ियों का संचालन प्रभावित

दिल्ली में होने वाले जी-20 सम्मेलन के मद्देनजर मुरादाबाद रेलमंडल में 15 रेलगाड़ियों का संचालन प्रभावित होगा। उत्तर रेलवे मुरादाबाद रेलमंडल के वरिष्ठ वाणिज्यिक प्रबंधक सुधीर सिंह ने बताया है कि इस आयोजन की वजह से मंडल में संचालित 4 रेलगाड़ियां रद्द रहेंगी, जबकि 6 रेलगाड़ियों के टर्मिनल स्टेशनों में अस्...

सितम्बर 3, 2023 8:41 अपराह्न

views 23

मऊ जिले में घोसी विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए प्रचार आज शाम थमा

मऊ जिले में घोसी विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए प्रचार आज शाम थम गया है। इस सीट के लिए आगामी 5 सितम्बर को मतदान कराया जाएगा और मतगणना 8 सितम्बर को होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार ने बताया है कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने के लिए समूचे विधानसभा क्षेत्र में 239 मतदान केन्द्र और 455...

सितम्बर 3, 2023 8:36 अपराह्न

views 28

मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों की समस्याओं और शिकायतों को सुना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गोरखपुर प्रवास के दौरान आज तीसरे दिन गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में नगर और आस-पास के जिलों से आए सैकड़ों लोगों की समस्याओं और शिकायतों को सुना। इस दौरान उन्होंने कहा कि जन समस्याओं का समुचित निस्तारण राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है और इस ...

सितम्बर 3, 2023 8:32 अपराह्न

views 25

राज्य सरकार ने श्रमिकों के बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और आत्मनिर्भर बनाने के लिए अटल आवासीय विद्यालय खोले

राज्य सरकार ने गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले श्रमिकों के बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और आत्मनिर्भर बनाने के लिए अटल आवासीय विद्यालय खोले हैं। इन विद्यालयों में पंजीकृत निर्माण श्रमिको और अनाथ बच्चों को मुफ्त शिक्षा दी जा रही है। विभिन्न जिलों में स्थापित इन विद्यालयों में शिक्षण सत...

सितम्बर 3, 2023 8:28 अपराह्न

views 32

पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के उपचुनाव के लिए प्रत्याशी होंगे

वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के उपचुनाव के लिए प्रत्याशी होंगे। भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय चुनाव समिति ने आज डॉ. शर्मा के नाम पर मोहर लगा दी है। यह जानकारी पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा जारी विज्ञप्ति में दी गई है। राज्यसभा की यह सीट हरिद्वार द...

सितम्बर 2, 2023 8:52 अपराह्न

views 29

देशभर में छठा राष्‍ट्रीय पोषण माह कल से हुआ शुरू

देशभर में छठा राष्‍ट्रीय पोषण माह कल से शुरू हो गया। इसके तहत सरकार विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए लोगों को पोषण का महत्व बता कर जागरूक करेगी। महिला और बाल विकास मंत्रालय ने कहा है कि इस वर्ष योजना में, खासकर महिलाओं के पूरे जीवन चक्र में कुपोषण की समस्‍या के निस्तारण का लक्ष्‍य रखा गया है। इसी क्रम मे...

सितम्बर 2, 2023 8:49 अपराह्न

views 28

मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश ग्रीन हाइड्रोजन नीति- 2023 के सम्बन्ध में निर्देश दिया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश ग्रीन हाइड्रोजन नीति- 2023 के सम्बन्ध में निर्देश दिया है कि ग्रीन हाईड्रोजन के क्षेत्र में काम करने वाले स्टेक होल्डर से सुझाव लेकर इस नीति का ड्राफ्ट तैयार किया जाए, ताकि नीति के तहत निवेशकों और उपयोगकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके। मुख्यमंत्री ने...

सितम्बर 2, 2023 7:56 अपराह्न

views 32

इसरो ने आज सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र श्रीहरिकोटा से पीएसएलवी सी-57 के माध्यम से आदित्य एल-1 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-इसरो ने आज सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र श्रीहरिकोटा से पीएसएलवी सी-57 के माध्यम से आदित्य एल-1 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। इसके साथ ही सूर्य के अध्ययन के मिशन की दिशा में भारत ने अपना कदम बढ़ा दिया है। आदित्य एल-1 को सूर्य की 125 दिन की यात्रा शुरू करने में लगभग 1 घंटा और...

सितम्बर 2, 2023 7:40 अपराह्न

views 22

ज्ञानवापी परिसर में एएसआई सर्वे से संबंधित मामले में रिपोर्ट सौपने के लिए एएसआई द्वारा समय मांगे जाने पर 8 सितम्बर को सुनवाई होगी

वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर में एएसआई सर्वे से संबंधित मामले में रिपोर्ट सौपने के लिए एएसआई द्वारा समय मांगे जाने पर आगामी 8 सितम्बर को सुनवाई होगी। इस दौरान परिसर में सर्वे का काम जारी रहेगा। जिला जज डॉक्टर अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत में आज इस मामले की सुनवाई हुई और अगली तारीख निर्धारित की गई। एएसआई...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला