स्पोर्ट्स

अगस्त 25, 2025 9:23 पूर्वाह्न

views 12

अमरीकी ओपन में एम्मा रेडुकानू ने पहले राउंड में जीत हासिल की

अमरीकी ओपन टेनिस प्रतियोगिता में एम्मा रेडुकानू ने जापान की एना शिबाहारा को 6-1 और 6-2 से हराकर पहले राउंड में जीत हासिल की। 2021 में खिताबी जीत के बाद एम्मा की अमरीकी ओपन में यह पहली जीत है। इस सीज़न में अब तक उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए अमरीकी ओपन में उनसे उपलब्धि की उम्मीद की जा रही है।

अगस्त 25, 2025 6:05 पूर्वाह्न

views 18

भारत की शर्वरी सोमनाथ शिंदे ने विश्व युवा तीरंदाजी में अंडर-18 रिकर्व स्पर्धा का स्वर्ण जीता

भारत की शर्वरी सोमनाथ शिंदे ने कनाडा के विनिपेग में आयोजित विश्‍व युवा तीरंदाजी प्रतियोगिता की अंडर-18 व्‍यक्तिगत रिकर्व स्‍पर्धा में स्‍वर्ण पदक जीता है। शर्वरी ने रोमांचक फाइनल में दक्षिण कोरिया के किम येवॅान को 6-5 से हराया। पहले तीन सेट के बाद शर्वरी 4-1 से आगे थीं, लेकिन किम येवॉन ने शानदार वाप...

अगस्त 24, 2025 1:17 अपराह्न

views 18

भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज़ चेतेश्वर पुजारा ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से लिया संन्यास

बल्लेबाज़ चेतेश्वर पुजारा ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया है। 37 वर्षीय पुजारा एक दशक से भी ज़्यादा समय तक तीसरे स्थान पर सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज़ बने रहे। पुजारा ने भारत के लिए 103 टेस्ट और 5 एकदिवसीय मैच में, 43.60 की औसत से 7 हजार 195 टेस्ट रन बनाए।   इनमें 19 शतक और 35 अर्धशतक...

अगस्त 24, 2025 12:11 अपराह्न

views 57

विश्व युवा तीरंदाज़ी चैंपियनशिप: भारत की चिकिथा तनिपर्थी ने रचा इतिहास, कोरिया की येरिन पार्क को हराकर जीता स्वर्ण

कनाडा में आयोजित विश्व युवा तीरंदाज़ी चैंपियनशिप में, भारत की चिकिथा तनिपर्थी ने व्यक्तिगत जूनियर खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। वे यह ख़िताब जीतने वाली पहली भारतीय तीरंदाज़ हैं। उन्होंने कंपाउंड अंडर-21 महिला वर्ग के फाइनल में कोरिया की येरिन पार्क को हराकर स्वर्ण पदक जीता।

अगस्त 24, 2025 9:28 पूर्वाह्न

views 48

सोलहवीं एशियाई निशानेबाजी प्रतियोगिता में भारत ने जीते तीन स्‍वर्ण, पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर बरकरार

कज़ाख्स्तान के शिमकंद में सोलहवीं एशियाई निशानेबाजी प्रतियोगिता में, भारत ने सीनियर,  जूनियर और युवा वर्ग की 10 मीटर एयर राइफल मिक्सड टीम स्पर्धाओं में तीन स्‍वर्ण पदक जीत लिये हैं। इसके साथ ही भारत 23 स्‍वर्ण 08 रजत और 10 कांस्‍य सहित कुल 41 पदक लेकर पहले स्‍थान पर है।   सीनियर वर्ग में इलावेन...

अगस्त 24, 2025 7:47 पूर्वाह्न

views 21

अमरीकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट आज से न्यूयॉर्क में शुरू

अमरीकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट आज से न्यूयॉर्क में शुरू होगा। पुरुष सिंगल्स में, इटली के यानिक सिनर, स्पेन के कार्लोस अल्काराज़, चार बार के चैंपियन सर्बिया के नोवाक जोकोविच और जर्मनी के एलेक्ज़ेंडर ज़ेवरेव अपनी अपनी चुनौती पेश करेंगे।     महिलाओं में, बेलारूस की आर्यना सबालेंका, पोलैंड की इगा स्वियाटेक...

अगस्त 23, 2025 10:25 अपराह्न

views 88

नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड एफसी ने 134वां डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया

नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड एफसी ने 134वां डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया आज कोलकाता के युवा भारती क्रीड़ांगन में खेले गए फ़ाइनल मैच में गत विजेता नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड एफसी ने डायमंड हार्बर एफसी को 6-1 से हराकर लगातार दूसरे साल इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट को अपने नाम किया।   नॉर्थ ईस्ट य...

अगस्त 23, 2025 2:06 अपराह्न

views 41

भारतीय कंपाउंड पुरुष अंडर-21 टीम ने विश्व तीरंदाजी युवा चैंपियनशिप में जर्मनी को हराकर पहला जूनियर विश्व खिताब जीता

भारतीय कंपाउंड पुरुष अंडर-21 टीम ने आज कनाडा में 2025 विश्व तीरंदाजी युवा चैंपियनशिप में जर्मनी को हराकर अपना पहला जूनियर विश्व खिताब जीता। भारत और जर्मनी दोनों टीम का स्कोर 233-233 था। इसके बाद स्‍वर्ण पदक के लिए हुए शूटऑफ मुकाबले में कुशल दलाल, मिहिर अपार और गणेश मणिरत्नम की भारतीय तिकड़ी ने जर्मन...

अगस्त 23, 2025 7:21 पूर्वाह्न

views 16

विश्व कुश्ती चैंपियनशिप: भारत की काजल दोचक ने जीता स्वर्ण, श्रुति और सारिका को कांस्य

बुल्गारिया के समोकोव में, अंडर-20 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारत की काजल दोचक ने कल स्वर्ण पदक जीता, वहीं श्रुति और सारिका ने कांस्य पदक जीते।   मौजूदा अंडर-20 एशियाई चैंपियन, 17 वर्षीय काजल ने 72 किग्रा भार वर्ग के फाइनल में चीन की युकी लियू को 8-6 से हराया। सारिका ने महिलाओं के 53 किग्रा वर...

अगस्त 22, 2025 8:50 पूर्वाह्न

views 13

प्रतिष्ठित डूरंड कप फुटबॉल का फाइनल कल नॉर्थ ईस्‍ट यूनाइटेड फुटबॉल क्‍लब और डायमंड हार्बर  फुटबॉल क्लब के बीच होगा

प्रतिष्ठित डूरंड कप फुटबॉल का फाइनल कल नॉर्थ ईस्‍ट यूनाइटेड फुटबॉल क्‍लब और डायमंड हार्बर  फुटबॉल क्लब के बीच होगा। मैच कोलकाता के सॉल्‍ट लेक युवा भारती क्रीडांगन में खेला जाएगा। बुधवार को दूसरे सेमीफाइनल में डायमंड हार्बर एफसी ने ईस्‍ट बंगाल एफसी को 2-1 से हराया। पहले सेमीफाइनल में नॉर्थ ईस्‍ट यूना...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला