स्पोर्ट्स

अगस्त 30, 2025 1:26 अपराह्न

views 12

अमरीकी ओपन ट‍ेनिस डबल्‍स के दूसरे दौर में पहुंचे अनिरुद्ध चंद्रशेखर और विजय प्रशांत

अनिरुद्ध चंद्रशेखर और विजय प्रशांत अमरीकी ओपन ट‍ेनिस के डबल्‍स के दूसरे दौर में पहुंच गए हैं। भारतीय जोड़ी ने आठवीं वरीयता प्राप्त अमरीका के क्रिश्चियन हैरिसन और इवान किंग को पराजित किया। दूसरे दौर में उनका मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के जॉन-पैट्रिक स्मिथ और ब्राज़ील के फर्नांडो रोम्बोली से होगा।

अगस्त 30, 2025 7:25 पूर्वाह्न

views 16

भूटान के थिंफू में सैफ अंडर-17 महिला फुटबॉल टूर्नामेंट में भारत ने नेपाल को पांच-शून्‍य से हराया

भूटान के थिंफू में सैफ अंडर-17 महिला फुटबॉल टूर्नामेंट में कल भारत ने नेपाल को पांच-शून्‍य से हराकर प्रतियोगिता का खिताब पक्‍का कर लिया है। इस जीत के साथ भारत पांच मैचों में 15 अंक लेकर शीर्ष पर पहुंच गया है। अंतिम मैच में कल भारत का सामना बांग्‍लादेश से होगा। भारत प्रतियोगिता में अब तक अजेय रहा है।

अगस्त 30, 2025 7:53 पूर्वाह्न

views 10

बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन चैपियनशिप: सेमीफाइनल में पंहुची सात्‍विक साइराज और च‍िराग शेट्टी की जोड़ी, चीन के ली यिउ और बो यांग चेन से होगा मुकाबला

पेरिस में बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन चैपियनशिप में सात्‍विक साइराज रंकीरेड्डी और च‍िराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी सेमीफाइनल में पंहुच गयी है। आज सेमीफाइनल में उनका सामना चीन के ली यिउ और बो यांग चेन की जोड़ी से होगा।   कल क्वार्टरफाइनल में सात्‍विक और चिराग ने मलेशिया के आरोन चिया और वुई य‍िक सो को 2...

अगस्त 29, 2025 5:54 अपराह्न

views 11

बिहार के राजगीर में भारत ने एशिया कप पुरूष हॉकी टूर्नामेंट में चीन को 4-3 से हराया

बिहार के राजगीर में कप्तान हरमनप्रीत सिंह की हैट्रिक के दम पर भारत ने आज एशिया कप पुरूष हॉकी टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरूआत पूल ए के मैच में चीन को 4-3 से हराकर की। इससे पहले, उद्घाटन मैच में आज मलेशिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्‍लादेश को 4-1 से हरा दिया।

अगस्त 29, 2025 5:22 अपराह्न

views 50

कजाकिस्‍तान के शिमकेंट में 16वीं एशियाई शूटिंग चैंपियनशिप के आखिरी दिन भी भारत का दबदबा कायम

कजाकिस्‍तान के शिमकेंट में 16वीं एशियाई शूटिंग चैंपियनशिप के आखिरी दिन भी भारत का दबदबा कायम है। 25 मीटर सेंटर फायर स्पर्धा में ओलंपियन गुरप्रीत सिंह ने राजकंवर सिंह संधू और अंकुर गोयल के साथ मिलकर भारत को टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक दिलाया।  युवा भारतीय निशानेबाज मानिनी कौशिक ने महिलाओं की 50 मीटर रा...

अगस्त 29, 2025 1:50 अपराह्न

views 12

हॉकी के दिग्गज मेजर ध्यानचंद की जयंती पर हॉकी इंडिया ने भविष्योन्मुखी, एथलीट-केंद्रित ई-सुधारों की एक श्रृंखला शुरू की

हॉकी के दिग्गज मेजर ध्यानचंद की जयंती पर हॉकी इंडिया ने भविष्योन्मुखी, एथलीट-केंद्रित ई-सुधारों की एक श्रृंखला शुरू की है। इसे पूरे देश में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है,   प्रमुख पहलों में खिलाड़ियों के लिए डिजिटल पहचान पत्र जारी करना, पंजीकरण और सत्यापन प्रक्रियाओं को सरल बनाना ...

अगस्त 29, 2025 1:15 अपराह्न

views 5

एशिया कप हॉकी के उद्घाटन मैच में मलेशिया ने बांग्‍लादेश को 4-1 से हराया

बिहार में, एशिया कप हॉकी के उद्घाटन मैच में आज मलेशिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्‍लादेश को 4-1 से हरा दिया। मैच के शुरूआती मिनटों में ही बांग्‍लादेश के स्‍ट्राइकर अशरफुल इस्‍लाम ने गोल कर दिया। इसके बाद मलेशिया ने रणनीति में बदलाव कर खेल को अपने नियंत्रण में ले लिया। पहले क्वार्टर की समाप्ति ...

अगस्त 29, 2025 7:45 पूर्वाह्न

views 22

दिग्‍गज हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में आज राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जा रहा है

देशभर में आज राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जा रहा है। यह दिवस हर वर्ष 29 अगस्त को हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मनाया जाता है। इस वर्ष राष्ट्रीय खेल दिवस का विषय है- शांतिपूर्ण और समावेशी समाजों को प्रोत्‍साहन देने के लिए खेल। यह विषय इस बात पर बल देता है कि कैसे खेल बाधाओं को तोड़ सकत...

अगस्त 29, 2025 7:19 पूर्वाह्न

views 6

कज़ाकिस्तान के शिमकेंट में 16वीं एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप में भारत ने दो स्वर्ण जीते, कुल पदक 82

कज़ाकिस्तान के शिमकेंट में 16वीं एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप में भारत ने पुरुषों की 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल स्पर्धा में दो स्वर्ण जीते। इनमें से एक पदक व्यक्तिगत स्पर्धा में और दूसरा टीम स्पर्धा में मिला। रियो ओलिम्पियन गुरप्रीत सिंह ने व्यक्तिगत स्पर्धा में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक जीता...

अगस्त 29, 2025 7:17 पूर्वाह्न

views 18

अहमदाबाद में राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैंपियनशिप में भारतीयों का शानदार प्रदर्शन जारी

अहमदाबाद में राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैंपियनशिप में भारतीय भारोत्तोलकों का शानदार प्रदर्शन जारी है। पुरुषों के 79 किलोग्राम भार वर्ग में, अजय बाबू वल्लूरी ने 335 किलोग्राम भार उठाकर स्वर्ण पदक जीता। अजय बाबू ने मलेशिया के मुहम्मद एरी और नाइजीरिया के अदेदापो अदेलेके को पछाड़ते हुए अगले साल ग्लासगो राष...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला