स्पोर्ट्स

अगस्त 26, 2024 6:47 अपराह्न

views 16

काठमांडू में फुटबॉल की सैफ अंडर-20 प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में भारत और बांग्‍लादेश का मुकाबला जारी

काठमांडू में फुटबॉल की सैफ अंडर-20 प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में भारत और बांग्‍लादेश का मुकाबला जारी है। ताजा समाचार मिलने तक मैच के दूसरे हाफ में भारत और बांग्‍लादेश एक-एक गोल कर बराबरी पर है। यह मैच काठमांडू के ए.एन.एफ.ए. कॉम्‍पलेक्‍स में चल रहा है।

अगस्त 26, 2024 8:04 पूर्वाह्न

views 20

काठमांडू में दक्षिण एशियाई फुटबॉल संघ-सैफ की अंडर-20 प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में भारतीय पुरुष राष्‍ट्रीय टीम का मुकाबला बांग्‍लादेश से

काठमांडू में आज दक्षिण एशियाई फुटबॉल संघ-सैफ की अंडर-20 प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में भारतीय पुरुष राष्‍ट्रीय टीम का बांग्‍लादेश से मुकाबला होगा। यह मैच काठमांडू के ए.एन.एफ.ए. कॉम्‍पलेक्‍स में भारतीय समय के अनुसार, आज दिन में दो बजकर 45 मिनट पर शुरू होगा। इस प्रतियोगिता में भूटान और मालदीव पर विजय हा...

अगस्त 26, 2024 8:03 पूर्वाह्न

views 17

पेरिस पैरालंपिक 2024 इस महीने की 28 तारीख से शुरू

पेरिस पैरालंपिक 2024 इस महीने की 28 तारीख से शुरू होने वाला है। बुधवार को एक भव्य उद्घाटन समारोह के बाद ग्यारह दिनों तक लगातार प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। यह प्रतियोगिताएं अगले महीने की 8 तारीख तक चलेंगी। इस बार, भारत ने खेलों के इतिहास में 84 एथलीटों के साथ अपना सबसे बड़ा दल भेजा है। एक वीडियो ...

अगस्त 25, 2024 8:25 अपराह्न

views 15

भारतीय सर्फिंग टीम एशियाई खेलों में पहली बार भाग लेगी  

        भारतीय सर्फिंग टीम एशियाई खेलों में पहली बार भाग लेगी। भारतीय टीम 2026 के एशियाई खेलों में पुरुष और महिला वर्ग में भाग लेगी। भारतीय सर्फिंग संघ के अध्‍यक्ष अरूण वासु ने कहा है कि यह उपलब्धि हमारे सर्फरों, प्रशिक्षकों और संघ की वर्षों की कडी मेहनत और दृढ संकल्‍प का परिणाम है।  &nbsp...

अगस्त 25, 2024 1:27 अपराह्न

views 15

केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने नागरिकों से राष्ट्रीय खेल दिवस पर आउटडोर खेलों में भाग लेने का आग्रह किया

केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने नागरिकों से इस महीने की 29 तारीख को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर कम से कम एक घंटे के लिए किसी भी आउटडोर खेल में भाग लेने का आग्रह किया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो संदेश में डॉ. मांडविया ने कहा कि आउटडोर खेलों में लोगों की भागीदार...

अगस्त 25, 2024 12:53 अपराह्न

views 16

बैडमिंटन: तन्वी पत्री ने एशिया जूनियर चैंपियनशिप में अंडर-15 बालिका एकल का खिताब जीता

भारत की शीर्ष जूनियर बैडमिंटन खिलाड़ी तन्वी पत्री ने आज चीन के चेंगदू में एशिया अंडर-17 और अंडर-15 जूनियर चैंपियनशिप में अंडर-15 बालिका एकल का खिताब जीता। तन्वी ने फाइनल मुकाबले में दूसरी वरीयता प्राप्त वियतनाम की गुयेन थी थू ह्यूज़ेन को 22-20, 21-11 से हराया। 13 वर्षीय शटलर ने एक भी गेम गंवाए बिना ...

अगस्त 25, 2024 1:18 अपराह्न

views 18

भारतीय सर्फिंग टीम ने इतिहास में पहली बार आगामी एशियाई खेलों में अपनी जगह पक्की की

भारतीय सर्फिंग टीम ने इतिहास में पहली बार आगामी एशियाई खेल 2026 में अपनी जगह पक्की कर ली है। भारतीय सर्फ़रों ने पुरुषों और महिलाओं के लिए एक-एक कोटा के साथ एशियाड के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए आवश्यक रैंकिंग अंक अर्जित किए। ये कोटा एशियन सर्फिंग चैंपियनशिप 2024 में भारतीय सर्फर्स द्वारा अर्जित र...

अगस्त 25, 2024 7:38 पूर्वाह्न

views 14

बैडमिंटन: एशिया अंडर-15 जूनियर चैंपियनशिप के एकल फाइनल में पहुंचीं तन्वी पत्री

बैडमिंटन खिलाड़ी तन्वी पत्री चीन के चेंगदू में चल रही एशिया अंडर-15 जूनियर चैंपियनशिप के एकल फाइनल में पहुंच गई हैं। सेमीफाइनल में उन्होंने थाईलैंड की कुंगकेव काकानिक को 21-19, 21-10 से हराया। फाइनल में पत्री का मुकाबला वियतनाम की न्गुयेन थी तू हुइगेन से होगा। प्रतियोगिता में अंडर-17 के एकल मुकाबले ...

अगस्त 24, 2024 7:46 अपराह्न

views 30

भारतीय पैरा-शूटिंग टीम पेरिस के लिए रवान

   पेरिस पैरालंपिक खेलों में पहले से भी ज्‍यादा उपलब्धियां हासिल करने के इरादे और उम्‍मीद के साथ भारतीय पैरा-शूटिंग टीम पेरिस के लिए रवाना हो गई है। इस टीम में दस खिलाडी शामिल हैं। भारतीय खिलाडियों ने तोक्‍यो पैरालंपिक में दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीता था। पैरालंपिक 2024 में स्वर्ण पदक विज...

अगस्त 24, 2024 9:29 पूर्वाह्न

views 22

शिखर धवन ने क्रिकेट से लिया संन्यास

भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी शिखर धवन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी तीनों प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्‍स पर एक वीडियो संदेश में धवन ने कहा कि वे क्रिकेट की अनगिनत यादें अपने साथ ले जा रहे हैं। उन्होंने फैंस के प्‍यार और समर्थन के लिए आभार व्‍यक्‍त किया। धवन ने भार...