स्पोर्ट्स

सितम्बर 11, 2024 1:39 अपराह्न

views 15

चीन के हुलूमबूइर में एशियाई हॉकी चैंपियंस टूर्नामेंट में आज भारत का मुकाबला मलेशिया से

चीन के हुलुनबुइर में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप में आज मौजूदा चैंपियन भारत अपने तीसरे मैच में पिछले उपविजेता मलेशिया से खेलेगा।  भारत ने इससे पहले मेजबान चीन को 3-0 से और जापान को 5-1 से हराया था। भारत छह अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर है। भारत के सुखजीत सिंह और कोरिया के जिहुन यांग 3-3 गोल के साथ संय...

सितम्बर 10, 2024 9:02 अपराह्न

views 25

केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने नई दिल्ली लौटे पेरिस पैरालंपिक 2024 के भारतीय दल को सम्मानित किया

केंद्रीय खेल और युवा मामलों के मंत्री मनसुख मांडविया ने आज नई दिल्ली लौटे पेरिस पैरालंपिक 2024 के भारतीय दल को सम्मानित किया। श्री मंडाविया ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित समारोह में पदक विजेताओं को चेक सौंपे। प्रत्येक स्वर्ण पदक विजेता को 75 लाख रुपये, रजत पदक विजेता को 50 लाख रुपये और कांस्य...

सितम्बर 10, 2024 5:00 अपराह्न

views 23

Paris Paralympics 2024: भारत के पैरालंपिक पदक विजेताओं का स्‍वदेश वापसी पर भव्‍य स्‍वागत किया गया

पेरिस में हाल में संपन्न पैरालंपिक खेलों में 29 पदक जीतने वाले भारत के पैरालंपिक पदक विजेताओं का आज स्‍वदेश वापसी पर भव्‍य स्‍वागत किया गया। दिल्‍ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सैकड़ों समर्थक फूल-मालाओं और मिठाइयों के साथ इन खिलाडियों का स्‍वागत करने पहुंचे। पैरा जैवलिन थ्रोअर सुमित ...

सितम्बर 10, 2024 11:58 पूर्वाह्न

views 10

पेरिस पैरालंपिक में शानदार प्रदर्शन के बाद स्वदेश लौटा भारतीय दल

पेरिस पैरालंपिक से भारतीय दल स्वदेश लौट आया है। नई दिल्‍ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे पर आज ढोल-नगाड़ों और फूल मालाओं के साथ भारतीय दल का शानदार स्वागत किया गया। यह देश के लिए यह एक उल्लेखनीय अभियान रहा, जिसमें भारतीय दल ने 7 स्वर्ण, 9 रजत और 13 कांस्य सहित कुल 29 पदक जीतकर रिकॉर्ड ब...

सितम्बर 10, 2024 6:57 पूर्वाह्न

views 11

हॉकी: एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के अपने दूसरे मैच में भारत ने जापान को 5-1 से हराया

मौजूदा चैंपियन भारत ने कल चीन के हुलुनबिर में पुरुष एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के अपने दूसरे मैच में जापान को 5-1 से परााजित करते हुए जीत दर्ज की। भारत की ओर से सुखजीत सिंह ने दो गोल तथा अभिषेक, संजय और उत्तम सिंह ने एक-एक गोल किया। जापान की ओर से एकमात्र गोल मात्सुमोतो काज़ुमासा ने  किय...

सितम्बर 9, 2024 6:13 अपराह्न

views 22

चीन में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट में भारत ने जापान को 5-1 से हराया

चीन में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट में आज भारत ने जापान को पांच-एक से हरा दिया। वर्तमान चैंपियन भारत की टूर्नामेंट में यह लगातार दूसरी जीत है। भारत की ओर से सुखजीत ने दो, अभिषेक, संजय और उत्तम सिंह ने एक-एक गोल किया।     पहले मैच में कल भारत ने मेजबान चीन को तीन-शून्‍य से हराया था।      ...

सितम्बर 9, 2024 9:02 पूर्वाह्न

views 16

अमरीकी ओपन: जेनिक सिनर ने टेलर फ्रिज को हराकर जीता अपना दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब

अमरीकी ओपन टेनिस में जेनिक सिनर ने टेलर फ्रिज को 6-3, 6-4, 7-5 से हराकर अपना दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब जीता है। इससे पहले उन्होंने इस वर्ष ऑस्ट्रेलियाई ओपन जीता था। वे अमरीकी ओपन खिताब जीतने वाले इटली के पहले खिलाड़ी हैं।

सितम्बर 9, 2024 11:01 पूर्वाह्न

views 17

नवदीप सिंह ने पेरिस पैरालंपिक में स्‍वर्ण पदक जीतने का श्रेय कठिन परिश्रम और धैर्य को दिया

भारतीय पैरालंपियन नवदीप सिंह ने पेरिस पैरालिंपिक में स्‍वर्ण पदक जीतने का श्रेय कठिन परिश्रम और धैर्य को दिया है। पुरूषों की एफ-41 भाला फेंक स्‍पर्धा में स्‍वर्ण पदक जितने के बाद आकाशवाणी समाचार से बात करते हुए उन्‍होंने अपनी यात्रा साझा करते हुए बताया कि कैसे उन्होंने अपनी गलतियों और चुनौतियों पर क...

सितम्बर 9, 2024 8:44 पूर्वाह्न

views 18

बांग्लादेश के साथ दो क्रिकेट टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए भारतीय टीम की घोषणा

बांग्लादेश के साथ दो क्रिकेट टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। केएल राहुल और ऋषभ पंत की टीम में वापसी होगी और यश दयाल अपना पहला टेस्ट खेलेंगे। श्रृंखला 19 सितंबर से शुरू होगी। पहला टेस्ट मैच चेन्नई के एम ए चिदम्बरम स्टेडियम में खेला जाएगा। बंगलादेश हाल में पाकिस्तान को ...

सितम्बर 9, 2024 8:39 पूर्वाह्न

views 14

भारतीय मुक्केबाज़ दीपाली थापा ने संयुक्त अरब अमीरात में पहली एशियाई स्कूल गर्ल्‍स चैंपियनशिप जीती

भारतीय मुक्केबाज़ दीपाली थापा ने कल संयुक्त अरब अमीरात में पहली एशियाई स्कूल गर्ल्‍स चैंपियनशिप जीत ली है। इस जीत के साथ भारत ने इस प्रतियोगिता में महिला वर्ग में अपना सातवां खिताब सुरक्षित कर लिया है। 33 किलोग्राम भार वर्ग में दीपाली ने यूक्रेन की ल्यूडम्यला वेस्लच्येनको को हराया।   वहीं, 35 क...