स्पोर्ट्स

जनवरी 1, 2026 12:06 अपराह्न

views 194

राष्ट्रीय खेल प्रशासन अधिनियम 2025 आंशिक रूप से लागू

राष्ट्रीय खेल प्रशासन अधिनियम 2025 आज से आंशिक रूप से लागू हो गया है। केंद्र ने अधिनियम के कुछ प्रावधानों के लागू होने की अधिसूचना जारी कर दी है। इस अधिनियम का उद्देश्य खिलाड़ियों के कल्याण के लिए खेल प्रशासन में पारदर्शिता, उत्‍तरदायित्‍व, नैतिक आचरण और सुशासन को प्रोत्‍साहन देना है। मंत्रालय ने कह...

जनवरी 1, 2026 7:50 पूर्वाह्न

views 68

महिला हीरो हॉकी इंडिया लीग में एसजी पाइपर्स ने जे एस डब्‍ल्यू सूरमा हॉकी क्लब को 1-0 से हराया

महिला हीरो हॉकी इंडिया लीग में एसजी पाइपर्स ने कल रांची में जे एस डब्‍ल्यू सूरमा हॉकी क्लब को 1-0 से हरा दिया। प्रतियोगिता में यह एसजी पाइपर्स की लगातार दूसरी जीत है। हॉकी इंडिया लीग के सभी मैचों का सीधा प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स, सोनी स्पोर्ट्स टेन वन और सोनी स्पोर्ट्स टेन थ्री पर किया जा रहा है । वेव...

दिसम्बर 31, 2025 10:25 पूर्वाह्न

views 119

विश्व ब्लिट्ज चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने पर अर्जुन एरिगैसी को प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोहा में आयोजित एफआईडीई विश्व ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने पर अर्जुन एरिगैसी को बधाई दी। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि उनका कौशल, धैर्य और जुनून अनुकरणीय है। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सफलताएं युवाओं को प्रेरित करती रहेंगी।

दिसम्बर 31, 2025 8:19 पूर्वाह्न

views 63

महिला टी-20 क्रिकेट श्रृंखला में भारत ने श्रीलंका को पांच-शून्य से हराया

भारत ने श्रीलंका को पांचवे महिला ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिकेट मुकाबले में 15 रन से हरा कर श्रृंखला पांच-शून्‍य से जीत ली है। भारत ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 175 रन बनाए। जवाब में, श्रीलंका की टीम निर्धारित बीस ओवर में सात विकेट पर 160 रन ही बना सकी। कप्‍तान हरमनप्रीत कौर को प्‍लेयर ऑफ द मैच और शफाली वर्...

दिसम्बर 31, 2025 7:30 पूर्वाह्न

views 58

विश्व ब्लिट्ज चैंपियनशिप: सेमीफाइनल में उज्बेक खिलाड़ी नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव से हारे ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी

ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी विश्व ब्लिट्ज चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में उज्बेक खिलाड़ी नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव से हार गए हैं। कल कतर की राजधानी दोहा में, 22 वर्षीय एरिगैसी को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। उधर, एक अन्य सेमीफाइनल में, मौजूदा चैंपियन मैग्नस कार्लसन अमरीका के फैबियानो कारुआना को हराकर फाइ...

दिसम्बर 30, 2025 12:06 अपराह्न

views 49

अगले वर्ष मैक्सिको, कनाडा और अमरीका में होने वाले फीफा फुटबॉल विश्व कप के लिए 15 करोड़ से अधिक टिकटों का अनुरोध प्राप्त हुआ

अगले वर्ष मैक्सिको, कनाडा और अमरीका में होने वाले फीफा फुटबॉल विश्व कप के लिए 15 करोड़ से अधिक टिकटों का अनुरोध प्राप्त हुआ है। विश्‍वकप के टिकटों के अनुरोध का यह नया रिकॉर्ड है। विश्व कप अगले वर्ष 11 जून को शुरू होगा। प्रतियोगिता के मैच मैक्सिको, कनाडा और अमरीका के 16 शहरों में खेले जाएंगे। इस विश्...

दिसम्बर 30, 2025 10:19 पूर्वाह्न

views 97

फिडे वर्ल्ड ब्लिट्ज़ शतरंज चैंपियनशिप 2025 के पहले दिन भारत के अर्जुन एरिगैसी शीर्ष स्‍थान पर रहे

फिडे वर्ल्ड ब्लिट्ज़ शतरंज चैंपियनशिप 2025 के पहले दिन भारत के अर्जुन एरिगैसी शीर्ष स्‍थान पर रहे। अर्जुन,13 वें दौर में 10 अंकों के साथ मैक्सिम वाचियर-लाग्रेव और फैबियानो कारुआना के साथ ओपन वर्ग में शीर्ष पर हैं। 11वें दौर में पहले स्थान पर पहुंचने वाले अर्जुन ने मैग्नस कार्लसन पर एक रोमांचक जीत दर...

दिसम्बर 30, 2025 7:04 पूर्वाह्न

views 291

महिला क्रिकेट: भारत–श्रीलंका के बीच पांचवां और अंतिम टी20 आज तिरुवनंतपुरम में

महिला क्रिकेट में, भारत और श्रीलंका के बीच 5वां और आखिरी टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच आज तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मैच शाम 7 बजे शुरू होगा। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम पहले ही 4-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है।

दिसम्बर 30, 2025 6:06 पूर्वाह्न

views 47

महिला हीरो हॉकी इंडिया लीग में रांची में श्रची बंगाल टाइगर्स ने अपने पहले मुकाबले में, जे.एस.डब्ल्यू. सूरमा हॉकी क्लब को 1-0 से हराया

महिला हीरो हॉकी इंडिया लीग में रांची में श्रची बंगाल टाइगर्स ने अपने पहले मुकाबले में, जे.एस.डब्ल्यू. सूरमा हॉकी क्लब को 1-0 से हरा दिया। अगस्टिना गोरजेलानी के दमदार ड्रैग फ्लिक ने श्रची बंगाल टाइगर्स को पहले क्वार्टर में बढ़त दिलाई। हॉकी इंडिया लीग का सीधा प्रसारण वेव्स और हॉकी इंडिया लीग के यूट्यू...

दिसम्बर 29, 2025 10:17 अपराह्न

views 132

प्रधानमंत्री मोदी ने फिडे विश्व रैपिड शतरंज में अर्जुन एरिगैसी और कोनेरू हम्पी को कांस्य पदक जीतने पर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने फिडे विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप में अर्जुन एरिगैसी और कोनेरू हम्पी को अपने-अपने वर्ग में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी है।  दोहा में आयोजित इस प्रतियोगिता में ग्रैंडमास्टर अर्जुन को 9 दशमलव 5 के स्कोर के साथ  कांस्य पदक मिला। वहीं, महिला वर्ग में कोनेरू हम्‍पी ने बी. स...