स्पोर्ट्स

जनवरी 5, 2026 11:37 पूर्वाह्न

views 384

दीव के समुद्री तट घोगला पर शुरू हो रहे हैं खेलो इंडिया समुद्र तटीय खेल

खेलो इंडिया समुद्र तटीय खेल आज से दीव के समुद्री तट घोगला पर शुरू हो रहे हैं। इसका आयोजन केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव कर रहे हैं। प्रतियोगिता के आठ खेलों में 21 सौ से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। ये खेल आज से 10 जनवरी तक भारतीय खेल प्राधिकरण और राष्ट्रीय खेल संघों की देखरेख में आ...

जनवरी 4, 2026 9:00 अपराह्न

views 354

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में 72वें राष्ट्रीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का वर्चुअल माध्‍यम से शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि 2014 के बाद खेलों में भारत का प्रदर्शन लगातार बेहतर हुआ है। आज उत्तरप्रदेश के वाराणसी में, 72वें राष्ट्रीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का ऑनलाइन उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि भारत 2036 में ओलिंपिक खेलों की मेज़बानी का प्रबल दावेदार है। श्री मोदी ने कहा कि उनकी सरकार...

जनवरी 4, 2026 8:28 पूर्वाह्न

views 148

डकार रैली 2026 में संजय टाकले ने रचा इतिहास

डकार रैली 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए संजय टाकले ने भारतीय मोटरस्पोर्ट में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने रैली के शुरुआती दौर में उच्च औसत गति वाले ग्रुप H3 में पहला स्थान और कार श्रेणी में 35वां स्थान हासिल किया।

जनवरी 4, 2026 8:16 पूर्वाह्न

views 68

विश्व टेबल टेनिस: विवान दवे और नैशा रेवास्कर की जोड़ी ने फाइनल में बनायी जगह

विश्व टेबल टेनिस-डब्ल्यूटीटी यूथ कंटेंडर के अंडर-15 मिक्स्ड डबल्स में विवान दवे और नैशा रेवास्कर की जोड़ी ने गुजरात के वडोदरा में आदित्य दास और अंकोलिका चक्रवर्ती की जोड़ी को हरा कर फाइनल में जगह बना ली है। ये जोड़ी अब फाइनल में रेयांश जालान और तनिष्का कालभैरव से मुकाबला करेगी। यह दूसरा वर्ष है जब ड...

जनवरी 4, 2026 11:06 पूर्वाह्न

views 142

अंडर-19 क्रिकेट: भारत ने तीन मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका को 25 रन से हराया

अंडर-19 क्रिकेट में, भारत ने तीन मैचों की श्रृंखला के पहले एक दिवसीय मैच में मेजबान दक्षिण अफ्रीका को डकवर्थ लुइस स्टर्न-डीएलएस नियम के अंतर्गत 25 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए, भारत ने 50 ओवर में 300 रन बनाए। जवाब में, बारिश के कारण मैच बाधित होने से पहले दक्षिण अफ्रीका 27 ओवर और 4 गेंदों...

जनवरी 3, 2026 1:12 अपराह्न

views 91

IPL 2026: बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान KKR से बाहर, बीसीसीआई का फैसला

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने कोलकाता नाइट राइडर्स से आईपीएल 2026 से पहले बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को अपनी टीम से हटाने को कहा है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने पिछले महीने खिलाड़ियों की नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के साथ कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद 30 वर्ष...

जनवरी 3, 2026 8:07 पूर्वाह्न

views 65

पुरूष अंडर-19 क्रिकेट: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन एकदिवसीय क्रिकेट मैचों की श्रृंखला का पहला मैच आज

भारत की पुरूष अंडर-19 क्रिकेट टीम तीन एकदिवसीय क्रिकेट मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में आज बेनोनी के विलोमूर पार्क में दक्षिण अफ्रीका के साथ खेलेगी। 15 जनवरी से शुरू होने वाले आईसीसी अंडर-19 विश्व कप से ठीक पहले यह श्रृंखला दोनों टीमों के लिए तैयारी का एक बेहतरीन अवसर है। आयुष म्हात्रे कलाई की चोट ...

जनवरी 2, 2026 12:12 अपराह्न

views 570

चेन्‍नई बंदरगाह पर आयोजित की जाएगी 11वीं भारत अंतर्राष्ट्रीय युवा नौकायन चैम्पियनशिप

11वीं भारत अंतर्राष्ट्रीय युवा नौकायन चैम्पियनशिप 2026 आधिकारिक तौर पर चार से दस जनवरी तक चेन्‍नई बंदरगाह पर आयोजित की जाएगी। चैम्पियनशिप का शुभारंभ कल चेन्नई में हुआ। यह भारत की सबसे लंबे समय से और निरंतर चली आ रही अंतरराष्ट्रीय युवा नौकायन प्रतियोगिता है। इस चैंपियनशिप में 13 देशों के 117 पंजीकृत ...

जनवरी 2, 2026 10:19 पूर्वाह्न

views 96

राष्ट्रीय खेल प्रशासन अधिनियम के लागू होने से राष्ट्रीय खेल बोर्ड बनने की संभावना बढ़ी

भारत के राष्ट्रीय खेल प्रशासन अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों के लागू होने के साथ ही राष्ट्रीय खेल बोर्ड और खेल न्यायाधिकरण की स्थापना का मार्ग प्रशस्त हो गया है। इस कदम से सरकार देश के खेल प्रशासन के पुनर्गठन की शुरुआत कर सकेगी। इस अधिनियम का उद्देश्य ओलंपिक और पैरालंपिक समितियों और राष्ट्रीय महासंघों...

जनवरी 1, 2026 2:28 अपराह्न

views 269

बंगलुरु में शुरु हुई 44वीं राष्‍ट्रीय जूनियर खो-खो चैंपियनशिप

44वीं राष्‍ट्रीय जूनियर खो-खो चैंपियनशिप कल बैंगलुरू के गंजूर में अटल बिहारी वाजपेयी स्‍टेडियम में शुरू हुई। प्रतियोगिता में देशभर से लगभग एक हजार युवा लड़के और लड़कियों की श्रेणियों में विभिन्‍न स्‍पर्धाओं में चुनौती पेश करेंगे। कल लगभग चालीस मैच खेले गए। प्रतियोगिता लीग और नॉकआउट प्रारूप में होगी।...