स्पोर्ट्स

अक्टूबर 19, 2024 5:21 अपराह्न

views 42

रेलवे सुरक्षा बल-आरपीएफ कल दिल्‍ली में हाफ मैराथन में भाग लेगा

रेलवे सुरक्षा बल-आरपीएफ कल दिल्‍ली में हाफ मैराथन में भाग लेगा। इसका उद्देश्‍य बाल तस्करी के विरूद्ध जागरूकता बढाना है। रेल मंत्रालय ने कहा कि आरपीएफ के ध्‍येय वाक्‍य- हमारा मिशन: ट्रेनों में बाल तस्‍करी को रोकना - के तहत समूचे रेल नेटवर्क में बाल तस्‍करी के खिलाफ जागरूकता फैलाना है।      आरपीएफ की ...

अक्टूबर 19, 2024 5:07 अपराह्न

views 22

बेंगलुरू में पहले क्रिकेट टेस्‍ट मैच में भारत ने न्‍यूजीलैंड को 107 रन का लक्ष्‍य दिया

बेंगलुरू में पहले क्रिकेट टेस्‍ट मैच में भारत ने न्‍यूजीलैंड को 107 रन का लक्ष्‍य दिया है। मैच के चौथे दिन भारत ने दूसरी पारी में 462 रन बनाए। पहली पारी के आधार पर 356 रन सक पिछडने के बाद भारत ने 106 रन की बढत हासिल की। सरफराज खान ने 150 रन की पारी खेली, जबकि विकेटकीपर ऋषभ पंत मात्र एक रन से शतक से ...

अक्टूबर 19, 2024 1:25 अपराह्न

views 17

मेक्सिको में आज से शुरू होगा तीरंदाज़ी विश्व कप फ़ाइनल

तीरंदाज़ी विश्व कप फ़ाइनल-2024 आज से मेक्सिको में शुरू होगा। भारत की ओर से इसमें पांच खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। जिनमें एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेता ज्योति सुरेखा वेन्नम, ओलम्पिक खिलाड़ी दीपिका कुमारी और धीरज बोम्मदेवरा, तथा प्रियांश और प्रथमेश फुगे शामिल हैं। पुरुषों की कंपाउंड व्यक्तिगत स्पर्धा...

अक्टूबर 19, 2024 8:59 पूर्वाह्न

views 17

सुल्तान जोहोर कप: भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम का पहला मैच जापान से

मलेशिया में 12वें सुल्तान जोहोर कप में, आज भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम का पहला मैच जापान से होगा। यह मैच भारतीय समय के अनुसार दोपहर 1 बजकर 35 मिनट से शुरू होगा।      इस महीने, भारत का मुक़ाबला 20 तारीख को ग्रेट ब्रिटेन से, 22 तारीख को मलेशिया से और 23 तारीख को ऑस्ट्रेलिया से है। भारतीय टीम का ग्रुप...

अक्टूबर 19, 2024 7:34 पूर्वाह्न

views 19

महिला क्रिकेट: न्यूजीलैंड पहुंचा टी-20 क्रिकेट विश्‍व कप के फाइनल में

न्‍यूजीलैंड महिला ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिकेट विश्‍वकप के फाइनल में पहुंच गया। कल रात संयुक्‍त अरब अमीरात में शारजाह में हुए सेमीफाइनल में न्‍यूजीलैंड ने वेस्‍टइंडीज को हराया। न्यूज़ीलैंड ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 128 रन बनाये। जवाब में, वेस्‍टइंडीज की टीम आठ विकेट पर 120 रन ही बना सकी। कल...

अक्टूबर 18, 2024 8:00 अपराह्न

views 10

डेनमार्क ओपन बैडमिंटन में महिला सिंगल्‍स के क्‍वार्टर फाइनल में पी०वी० सिंधु को मिली हार

ओडेंस में चल रहे डेनमार्क ओपन बैडमिंटन में महिला सिंगल्‍स के क्‍वार्टर फाइनल में में पी०वी० सिंधु को हार का सामना करना पडा। उन्‍हें इंडोनेशिया की ग्रेगोरिया मारिस्‍का तुनजुंग ने 21-13, 16-21, 21-9 से हराया। सिंधु ने कल प्री-क्‍वार्टर फाइनल में चीन की हान युई को हराया था। पी०वी० सिंधु और तुनजुंग का आ...

अक्टूबर 18, 2024 1:43 अपराह्न

views 14

महिला क्रिकेट: न्यूजीलैण्‍ड के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में बरकरार रहेगी हरमनप्रीत कौर की कप्तानी

क्रिकेट में हरमनप्रीत कौर को न्‍यूजीलैण्‍ड के खिलाफ इस महीने की 24 तारीख से शुरू होने वाली एकदिवसीय श्रृंखला के लिए महिला टीम की कप्‍तान के रूप में बरकरार रखा गया है। इस श्रृंखला के लिए चार अनकैप्‍ड खिलाड़ियों को भी चुना गया है।   भारत और न्‍यूजीलैण्‍ड के बीच अहमदाबाद में खेली जाने वाली श्रृंखल...

अक्टूबर 18, 2024 1:25 अपराह्न

views 14

डेनमार्क बैडमिंटन ओपन: महिला सिंगल्‍स के क्‍वार्टर फाइनल में पी०वी० सिंधु का मुकाबला इंडोनेशिया की ग्रेगोरिया मारिस्‍का तुनजुंग से

डेनमार्क बैडमिंटन ओपन में दो बार की ओलम्‍पिक पदक विजेता पी०वी० सिंधु आज महिला सिंगल्‍स के क्‍वार्टर फाइनल में विश्‍व की आठवीं रैंक की खिलाडी इंडोनेशिया की ग्रेगोरिया मारिस्‍का तुनजुंग से खेलेंगी। मैच ओडेंस में भारतीय समयानुसार चार बजकर 10 मिनट पर शुरू होगा।   सिंधु ने कल 16वें दौर में चीन की हा...

अक्टूबर 18, 2024 8:50 पूर्वाह्न

views 22

भारत के अर्जुन एरिगैसी ने जीता शतरंज मास्टर्स कप

भारत के अर्जुन एरिगैसी ने शतरंज मास्टर्स कप जीत लिया है। लंदन में हुए फाइनल में, कल अर्जुन ने मैक्सिम वाशियर-लाग्रेव को शिकस्‍त दी। 16 खिलाड़ियों के इस नॉकआउट टूर्नामेंट को जीतकर अर्जुन अब फिडे सर्किट में शीर्ष पर हैं। अब वे सर्बिया में रविवार से शुरू हो रहे यूरोपीय शतरंज क्लब कप में चुनौती पेश करें...

अक्टूबर 18, 2024 8:45 पूर्वाह्न

views 15

असम के तामुलपुर के खेलो इंडिया तलवारबाजी केंद्र से छह खिलाड़ियों को राष्‍ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता के लिए चुना गया

14 वर्ष से कम उम्र की 68वीं राष्‍ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता के लिए असम के तामुलपुर के खेलो इंडिया तलवारबाजी केंद्र के छह खिलाड़ियों को चुना गया है। इनमें स्वरांगमा बोरो, माधुरी दास, अखिल बोरो, ध्रुबजीत बोरो, गौरव महंता और रंजीत बोरो शामिल हैं। प्रतियोगिता 12 से 16 नवंबर तक जम्मू में होगी।