स्पोर्ट्स

मार्च 4, 2025 12:51 अपराह्न

views 16

क्रिकेट: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में आज भारत का मुकाबला ऑस्‍ट्रेलिया से 

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट के पहले सेमीफाइनल में आज भारत और ऑस्ट्रेलिया आमने सामने होंगे। यह मैच भारतीय समय के अनुसार दोपहर ढाई बजे शुरू होगा। भारतीय टीम स्‍पिनर गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के साथ टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन कर रही है। बांग्लादेश और पाकिस्तान के खिलाफ ठोस जीत के बाद भारत ने अ...

मार्च 3, 2025 9:24 अपराह्न

views 11

वीमेन्स प्रीमियर लीग में गुजरात जायंट्स और यूपी वारियर्स के बीच मैच जारी

वीमेन्स प्रीमियर लीग - डब्ल्यूपीएल में आज गुजरात जायंट्स और यूपी वारियर्स के बीच मैच खेला जा रहा है। यूपी वारियर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।       ताजा समाचार मिलने तक गुजरात जायंट्स ने 19 ओवर में 5 विकेट पर 179 रन बना लिए हैं।

मार्च 3, 2025 6:17 अपराह्न

views 14

दुबई में आईसीसी चैंपियंस क्रिकेट ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में मंगलवार को भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा

दुबई में आईसीसी चैंपियंस क्रिकेट ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में कल भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर ढाई बजे शुरू होगा।       इससे पहले, भारत ने कल रात दुबई में अपने अंतिम लीग मैच में न्यूजीलैंड को 44 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ, भारत अपने ग्रुप-स्टेज के सभी तीन ...

मार्च 3, 2025 1:52 अपराह्न

views 62

कृष्णा जयशंकर ने 2025 माउंटेन वेस्ट इंडोर ट्रैक एंड फील्ड चैंपियनशिप में नया कीर्तिमान रचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारत की कृष्णा जयशंकर, 2025 माउंटेन वेस्ट इंडोर ट्रैक एंड फील्ड चैंपियनशिप में नया कीर्तिमान रचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। उन्‍होंने इनडोर शॉट पुट में 16 दशमलव शून्‍य तीन मीटर का आंकड़ा हासिल किया। 22 वर्षीय कृष्णा ने 15 दशमलव 54 मीटर का पिछला भारतीय इनडोर रिकॉर्ड तोड़ा। पूर्णाराव राणे ने 2023 अ...

मार्च 3, 2025 8:05 पूर्वाह्न

views 21

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने कल रात दुबई में खेले गए अपने अंतिम लीग मैच में न्यूजीलैंड को 44 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। न्‍यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्‍लेबाजी करने का न्‍यौता दिया। भारत ने 9 विकेट पर 249 रन बनाए। श्रेयस अय्यर ने महत्‍वपूर्ण 7...

मार्च 2, 2025 9:17 अपराह्न

views 12

भारत ने वडोदरा में आयोजित डब्ल्यू टी टी यूथ कंटेंडर टूर्नामेंट में 24 में से 22 पदक जीते

भारत ने वडोदरा में आयोजित डब्ल्यू टी टी यूथ कंटेंडर टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 24 में से 22 पदक जीत लिये। अंकुर भट्टाचार्जी ने अंडर 19 लड़कों के वर्ग में अभिनंद प्रधिवादी को 3-0 से हराकर स्‍वर्ण पदक जीता। सिंड्रेला दास ने यूथ कंटेंडर टेबल टेनिस में लड़कियों का सिंगल्‍स खिताब जीता। &nbsp...

मार्च 2, 2025 9:15 अपराह्न

views 11

दुबई ओपन टेनिस चैंपियनशिप में भारत के युकी भांबरी और ऑस्ट्रेलिया के एलेक्सी पोपिरिन की जोड़ी ने पुरुष डबल्‍स खिताब जीता

दुबई ओपन टेनिस चैंपियनशिप में भारत के युकी भांबरी और ऑस्ट्रेलिया के एलेक्सी पोपिरिन की जोड़ी ने पुरुष डबल्‍स खिताब जीत लिया है। इस जोडी ने कल रात फाइनल में फिनलैंड के हैरी हेलियोवारा और ब्रिटेन के हेनरी पैटन की जोड़ी को 3-6, 7-6, 10-8 से हराया।          युकी के करियर का यह चौथा एटीपी डबल्‍स खित...

मार्च 2, 2025 9:13 अपराह्न

views 16

भारत के रित्विक चौधरी बोल्लिपल्ली ने कोलंबिया के निकोलस बारियेंतोस के साथ मिलकर चिली ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीता

भारत के रित्विक चौधरी बोल्लिपल्ली ने कोलंबिया के निकोलस बारियेंतोस के साथ मिलकर चिली ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है। फाइनल में गैर वरीय रित्विक और निकोलस की जोड़ी ने एक घंटे तक चले मुकाबले में शीर्ष वरीयता प्राप्त अर्जेंटीना के आंद्रेस मोल्तेनी और मैक्सिमो गोंजालेस को 6-3, 6-2 से हराया।

मार्च 2, 2025 9:12 अपराह्न

views 19

बेंगलुरु ओपन टेनिसः अनिरुद्ध चन्द्रशेखर और रे हो ने पुरुष डबल्‍स का खिताब जीता

बेंगलुरु ओपन टेनिस में, शीर्ष वरीयता प्राप्त अनिरुद्ध चन्द्रशेखर और रे हो पुरुष डबल्‍स खिताब जीतने में सफल रहे। इंडो-ताइवानी जोड़ी ने कल केएसएलटीए टेनिस स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के ब्लेक बेयल्डन और मैथ्यू क्रिस्टोफर रोमियोस को 6-2, 6-4 से हराया।       इस जीत के साथ उन्होंने अपना छठा एटीपी चैलेंजर खि...

मार्च 2, 2025 9:10 अपराह्न

views 12

हैदराबाद में कोचिन क्वींस ने पहली अस्मिता नौकायन लीग में ओवरआल चैम्पियनशिप जीती

हैदराबाद में कोचिन क्वींस ने पहली अस्मिता नौकायन लीग में ओवरआल चैम्पियनशिप जीत ली है। केरल की टीम ने छह स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक जीता। मेजबान हैदराबाद क्वींस चार स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीतकर दूसरे स्थान पर रही।         अंडर 19 और अंडर 23 वर्ग में 20 स्पर्धाओं में आठ टीमें खिताब की दौड़ ...