स्पोर्ट्स

अप्रैल 14, 2025 8:27 पूर्वाह्न

views 130

सौरव गांगुली को आईसीसी पुरुष क्रिकेट समिति का फिर से अध्यक्ष नियुक्त किया गया

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली फिर से आईसीसी पुरुष क्रिकेट समिति के अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। वीवीएस लक्ष्मण भी पैनल के सदस्य बने रहेंगे। गांगुली को वर्ष 2021 में समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। वे अनिल कुंबले की जगह लेंगे।

अप्रैल 14, 2025 8:24 पूर्वाह्न

views 18

भारत ने अमरीका में तीरंदाजी विश्व कप स्टेज-1 में पुरुषों की रिकर्व टीम स्पर्धा का रजत जीता

भारत ने तीरंदाजी विश्व कप के पहले चरण में, पुरुष रिकर्व टीम स्पर्धा का रजत पदक जीत लिया है। अमरीका के ऑबर्नडेल में कल रात हुए फाइनल में, भारतीय टीम मेंधीरज बोम्मादेवडा, तरुणदीप रॉय और अतनु दास शामिल थे। प्रतियोगिता का स्वर्ण चीन ने जीता।   इस सत्र में भारत का यह तीसरा पदक है। इससे पहले, भारत ने...

अप्रैल 14, 2025 12:24 अपराह्न

views 26

आईपीएल में आज लखनऊ में चेन्‍नई सुपर किंग्‍स का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा

आई.पी.एल. क्रिकेट में आज शाम लखनऊ में चेन्‍नई सुपर किंग्‍स का मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। यह मैच 7:30 बजे से खेला जाएगा। लखनऊ की टीम 6 मैचों में से 4 में जीत हासिल कर अंक तालिका में चौथे स्‍थान पर है, जबकि चेन्‍नई की टीम को छह मैचों में मात्र एक में जीत मिली है और वो सबसे नीचे है।   इस ब...

अप्रैल 13, 2025 8:24 पूर्वाह्न

views 22

तीरंदाजी विश्‍वकप: भारत के ऋषभ यादव और ज्‍योति सुरेखा वेन्‍नाम की जोड़ी ने स्‍वर्ण पदक जीता

अमरीका के फ्लोरिडा में, तीरंदाजी विश्‍वकप स्‍टेज-1 के कम्‍पाउंड मिक्‍स्‍ड टीम स्‍पर्धा में, भारत के ऋषभ यादव और ज्‍योति सुरेखा वेन्‍नाम की जोड़ी ने स्‍वर्ण पदक हासिल किया है। भारतीय जोड़ी ने कल रात एक रोमांचक मुकाबले में चीनी ताईपेई के हुआंग जाऊ और चेन चीह लुन की जोड़ी को हराकर ख़िताब जीता।     कम्‍...

अप्रैल 13, 2025 7:46 पूर्वाह्न

views 30

मोहन बागान सुपर जायंट्स ने इंडियन सुपर लीग फुटबॉल का ख़िताब जीता

मोहन बागान सुपर जायंट्स ने इंडियन सुपर लीग फुटबॉल का ख़िताब जीत लिया है। कल कोलकाता  में हुए फाइनल में, मोहन बागान ने बैंगलुरू को दो-एक से हराया।     मोहन बागान सुपर जायंट्स ने दूसरी बार यह खिताब जीता है। इससे पहले उसने यह प्रतियोगिता 2022-23 में जीती थी।

अप्रैल 12, 2025 2:09 अपराह्न

views 15

इंडियन सुपर लीग के फाइनल में आज मोहन बागान सुपर जायंट का सामना बेंगलुरु एफसी से होगा

इंडियन सुपर लीग फुटबॉल के फाइनल में आज मोहन बागान सुपर जायंट का सामना कोलकाता के विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन में बेंगलुरु एफसी से होगा। मैच शाम साढ़े सात बजे होगा। यह मोहन बागान का इंडियन सुपर लीग फाइनल में पांचवां प्रदर्शन होगा।     मोहन बागान ने सेमीफाइनल में जमशेदपुर एफसी पर दो शून्‍य की जीत ...

अप्रैल 12, 2025 1:10 अपराह्न

views 23

आईपीएल: आज गुजरात टाइटन्स से भिड़ेगी लखनऊ सुपर जायंट्स

आईपीएल टी-20 क्रिकेट में, लखनऊ सुपर जायंट्स आज दोपहर साढे़ तीन बजे लखनऊ के एकाना स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स से भिड़ेगी। गुजरात वर्तमान में पाँच मैचों में से चार जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर है, जबकि लखनऊ ने अब तक अपने पाँच मैचों में से केवल दो में हार का सामना किया है।   दिन के दूसरे मैच...

अप्रैल 12, 2025 8:26 पूर्वाह्न

views 47

आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्व कप 2025 के पहले चरण में दूसरे स्थान पर रहा भारत

अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्व कप 2025 के पहले चरण में भारत दूसरे स्थान पर रहा। भारत ने 4 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य सहित कुल 8 पदक जीते। प्रतियोगिता के अंतिम दिन, सौरभ चौधरी और सुरुचि सिंह की जोड़ी ने अपने ही देश के मनु भाकर और रविंदर सिंह को 16-8 से हराकर कांस्य पदक जीता। ...

अप्रैल 12, 2025 6:55 पूर्वाह्न

views 26

आईपीएल: कोलकाता नाइट राइडर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को आठ विकेट से हराया

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) क्रिकेट में कल रात चेन्नई में कोलकाता नाइट राइडर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को आठ विकेट से हरा दिया। चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुये निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 103 रन बनाये। कोलकाता नाइट राइडर्स के सुनील नरेन ने तीन, वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा ने दो-...

अप्रैल 11, 2025 9:36 अपराह्न

views 28

आईपीएल क्रिकेट में चेन्‍नई सुपर किंग्‍स का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ जारी

आईपीएल क्रिकेट में चेन्‍नई सुपर किंग्‍स का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ जारी है। कोलकाता की टीम टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी कर रही है। चेन्‍नई ने ताजा समाचार मिलने तक 16 ओवर में 8 विकेट पर 77 रन बना लिये हैं।         महेन्‍द्र सिंह धोनी प्रतियोगिता के शेष मुकाबलों में रितुराज गायकवाड के स्‍थ...