अप्रैल 21, 2025 4:38 अपराह्न
38
आईपीएल क्रिकेट में आज शाम कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला गुजरात टाइटन्स से होगा
आईपीएल क्रिकेट में आज शाम कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला गुजरात टाइटन्स से होगा। यह मैच शाम साढ़े सात बजे से कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला जाएगा। गुजरात सात मैचों में पांच मैच जीतकर अंक तालिका में 10 अंकों के साथ शीर्ष पर है। जबकि, कोलकाता तीन जीत और चार हार के साथ सातवें स्थान है।