खेल

जनवरी 5, 2026 11:37 पूर्वाह्न

views 389

दीव के समुद्री तट घोगला पर शुरू हो रहे हैं खेलो इंडिया समुद्र तटीय खेल

खेलो इंडिया समुद्र तटीय खेल आज से दीव के समुद्री तट घोगला पर शुरू हो रहे हैं। इसका आयोजन केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव कर रहे हैं। प्रतियोगिता के आठ खेलों में 21 सौ से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। ये खेल आज से 10 जनवरी तक भारतीय खेल प्राधिकरण और राष्ट्रीय खेल संघों की देखरेख में आ...

दिसम्बर 27, 2025 1:40 अपराह्न

views 136

एशेज सीरीज के चौथे क्रिकेट टेस्ट मैच में इंग्‍लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को हराया

एशेज सीरीज के चौथे क्रिकेट टेस्ट मैच में इंग्‍लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया है। इंग्‍लैंड ने ऑस्‍ट्रेलियाई जमीन पर करीब 15 वर्ष बाद जीत दर्ज की है। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में इंग्लैंड ने मेजबान टीम को चार विकेट से हराया।   जोश टोंग ने पांच विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 152 रन के स्‍कोर...

दिसम्बर 27, 2025 8:04 पूर्वाह्न

views 486

महिला क्रिकेट: भारत ने तीसरे टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले में श्रीलंका को आठ विकेट से हराया

भारत ने कल रात तिरुवनंतपुरम में तीसरे महिला क्रिकेट टी-ट्वेंटी अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले में श्रीलंका को आठ विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की श्रंखला में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। श्रीलंका ने 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 112 रन बनाए। श्रीलंका के लिए इमेषा दुलानी ने सर्वाधिक ...

दिसम्बर 20, 2025 7:53 पूर्वाह्न

views 366

अंतिम टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में द. अफ्रीका को हराकर भारत ने 3-1 से श्रृंखला जीती

पुरुष क्रिकेट में, भारत ने कल रात अहमदाबाद में पांचवें और अंतिम टी-ट्वेंटी अंतरराष्ट्रीय मैच में दक्षिण अफ्रीका को 30 रन से हराकर श्रृंखला 3-1 से जीत ली है। पहले बल्लेबाजी करते हुए, भारत ने तिलक वर्मा के 73 और हार्दिक पांड्या के 63 रनों की बदौलत 20 ओवर में 231 रन बनाए। हार्दिक ने सिर्फ 16 गेंदों में...

दिसम्बर 19, 2025 9:11 पूर्वाह्न

views 121

एशिया कप क्रिकेट अंडर-19 के सेमीफाइनल में आज भारत का मुकाबला श्रीलंका से

एशिया कप क्रिकेट अंडर-19 के सेमीफाइनल में आज भारत का मुकाबला श्रीलंका से होगा। मैच भारतीय समयानुसार सुबह साढे दस बजे शुरू होगा। आयुष म्हात्रे की कप्‍तानी में भारतीय टीम ने अंडर-19 एशिया कप के ग्रुप चरण में शानदार प्रदर्शन किया है। दूसरे सेमीफाइनल में आज सुबह पाकिस्तान का मुकाबला बांग्लादेश से होगा।

दिसम्बर 19, 2025 8:04 पूर्वाह्न

views 1.2K

झारखंड ने हरियाणा को 69 रन से हराकर पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीती

झारखंड ने हरियाणा को 69 रन से हराकर पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीत ली है। झारखंड ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 262 रन बनाए। कप्तान और विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने 49 गेंद में शानदार 101 रन बनाए। कुमार कुशाग्र ने 38 गेंद में 81 रन की उम्‍दा पारी खेली। जवाब में हरियाणा की टीम 193 रन ही बना सकी। ...

दिसम्बर 18, 2025 10:20 पूर्वाह्न

views 77

जम्मू-कश्मीर: 79वीं राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने वाली टीम की चयन प्रक्रिया जांच के लिए जांच समिति गठित

जम्मू-कश्मीर सरकार ने संतोष ट्रॉफी-2025 के लिए 79वीं राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने वाली जम्मू-कश्मीर फुटबॉल टीम की चयन प्रक्रिया की जांच के लिए उच्च स्तरीय जांच समिति गठित की है। समिति सात दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट देगी और टीम चयन प्रक्रिया की गहन जांच करके अपनी सिफारिशें प्रस्तुत करेगी।...

दिसम्बर 18, 2025 8:52 पूर्वाह्न

views 71

घने कोहरे के कारण रद्द हुआ भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाला चौथा टी-20 मुकाबला

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कल लखनऊ में चौथा ट्वेंटी-ट्वेंटी अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट मैच घने कोहरे के कारण रद्द हो गया। भारत फिलहाल श्रृंखला में दो-एक से बढत बनाये हुए है। 5वां और अंतिम मैच कल अहमदाबाद के नरेन्‍द्र मोदी स्‍टेडियम में शाम सात बजे से खेला जाएगा।

दिसम्बर 15, 2025 2:20 अपराह्न

views 117

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने स्‍क्‍वॉश विश्‍वकप 2025 का खिताब जीतने पर भारतीय स्‍क्‍वॉश टीम को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने पहली बार स्‍क्‍वॉश विश्‍वकप 2025 का खिताब जीतकर इतिहास रचने पर भारतीय स्‍क्‍वॉश टीम को बधाई दी है। सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री मोदी ने जोशना चिनप्‍पा, अभय सिंह, वेलेवन सेंथिल कुमार और अनाहत सिंह के असाधरण प्रदर्शन की सराहना की है। उन्‍होंने कहा कि...

दिसम्बर 15, 2025 10:54 पूर्वाह्न

views 61

लियोनेल मेसी के दिल्ली दौरे को लेकर पुलिस ने यातायात संबंधी चेतावनी जारी की

अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनेल मेसी के 'जी.ओ.ए.टी. इंडिया टूर' के अंतर्गत उनकी दिल्ली दौरे को लेकर पुलिस ने यातायात संबंधी चेतावनी जारी की है। यह दौरा आज दोपहर एक बजे से शाम 4 बजे तक अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। दिल्ली यातायात पुलिस ने कहा है कि यातायात प्रतिबंधों और भारी संख्या में दर्...