खेल

अक्टूबर 5, 2025 9:30 पूर्वाह्न

views 84

बैडमिंटन: अल ऐन मास्टर्स-2025 टूर्नामेंट के महिला सिंगल्‍स के फाइनल में आज भारत की तस्नीम मीर और श्रेयांशी वलीशेट्टी आमने-सामने

बैडमिंटन में, अबू धाबी में अल ऐन मास्टर्स-2025 टूर्नामेंट के महिला सिंगल्‍स के फाइनल में आज भारत की उभरती बैडमिंटन खिलाडि़यों तस्नीम मीर और श्रेयांशी वलीशेट्टी आमने-सामने होंगी। पुरुष डबल्‍स के फाइनल में आज भारत के हरिहरन अम्साकारुनन और अर्जुन मदाथिल रामचंद्रन इंडोनेशिया की जोड़ी के साथ खेलेंगे। इसस...

अक्टूबर 4, 2025 10:31 पूर्वाह्न

views 155

आईसीसी महिला एकदिवसीय विश्व कप: भारत-पाकिस्तान का मुकाबला 5 अक्टूबर कोलंबो में

आईसीसी महिला एकदिवसीय विश्व कप क्रिकेट में कल कोलंबो में भारत का सामना पाकिस्तान से होगा। भारतीय टीम का एकदिवसीय मैचों में पाकिस्‍तान के खिलाफ 11-0 का रिकॉर्ड है। प्रतियोगिता के पहले मैच में भारत ने श्रीलंका को 59 रन से हराया था। वहीं, पाकिस्तान बांग्लादेश से सात विकेट से हार गया था।

अक्टूबर 4, 2025 9:24 पूर्वाह्न

views 81

वेस्‍टइंडीज के साथ पहले टेस्‍ट के तीसरे दिन अहमदाबाद में भारत आज पहली पारी में पांच विकेट पर 448 रन से आगे खेलेगा

अहमदाबाद में वेस्‍टइंडीज के साथ पहले क्रिकेट टेस्‍ट के तीसरे दिन भारत आज पहली पारी में पांच विकेट पर 448 रन से आगे खेलेगा। ध्रुव जुरेल, रविन्‍द्र जडेजा और के.एल. राहुल के शतकों की बदौलत भारतीय टीम ने वेस्‍टइंडीज पर 286 रन की महत्‍वपूर्ण बढ़त हासिल कर ली है। कल का खेल समाप्‍त होने के समय जडेजा 104 और...

सितम्बर 30, 2025 9:18 अपराह्न

views 108

बीसीसीआई ने एशिया कप ट्रॉफी विवाद को लेकर एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष मोहसिन नकवी के खिलाफ कड़ी आपत्ति दर्ज कराई

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-बीसीसीआई ने एशिया कप ट्रॉफी विवाद को लेकर एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष मोहसिन नकवी के खिलाफ कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। बीसीसीआई ने इस टूर्नामेंट के फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच के दौरान मोहसिन द्वारा किए गए हंगामें पर रोष व्‍यक्‍त किया है। बीसीसीआई ने बैठक के...

सितम्बर 30, 2025 3:07 अपराह्न

views 119

योगेश खातुनिया ने नई दिल्ली में आयोजित विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में आज पुरुषों की डिस्कस थ्रो एफ-56 स्‍पर्धा में रजत पदक जीता

योगेश खातुनिया ने नई दिल्ली में आयोजित विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में आज पुरुषों की डिस्कस थ्रो एफ-56 स्‍पर्धा में रजत पदक जीता। दो बार के पैरालंपिक रजत पदक और अर्जुन पुरस्कार विजेता योगेश ने फ़ाइनल में अपने दूसरे प्रयास में 42 दशमलव चार-नौ मीटर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। ब्राज़ील के क्लॉडनी...

सितम्बर 29, 2025 4:37 अपराह्न

views 146

नई दिल्‍ली में जूनियर विश्‍व निशानेबाजी में आज भी भारत ने सात पदक जीत कर अपना दबदबा बनाए रखा

नई दिल्‍ली में जूनियर विश्‍व निशानेबाजी में आज भी भारत ने सात पदक जीत कर अपना दबदबा बनाए रखा। महिलाओं की 10 मीटर राइफल में ओजस्‍वी ठाकुर ने स्‍वर्ण, श्री हृदया कोंडूर ने रजत, शांभवी क्षीरसागर ने कांस्‍य पदक जीते। इसी स्‍पर्धा में पुरुषों में हिमांशु ने स्‍वर्ण और अभिनव शॉ ने कांस्‍य पदक अपने नाम किय...

सितम्बर 28, 2025 5:02 अपराह्न

views 1.2K

दिल्ली के पूर्व कप्तान मिथुन मन्हास को बीसीसीआई का नया अध्यक्ष चुना गया

दिल्ली के पूर्व कप्तान मिथुन मन्हास को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-बीसीसीआई का नया अध्यक्ष चुना गया है। बीसीसीआई मुख्यालय में आयोजित वार्षिक आम बैठक में आज नए पदाधिकारियों के नामों पर अंतिम मुहर लगी है। बोर्ड के 37वें अध्यक्ष बने मन्हास अब रोजर बिन्नी की जगह लेंगे। 70 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद ब...

सितम्बर 27, 2025 2:17 अपराह्न

views 191

नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में शुरू हुई 12वीं विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप

12वीं विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप आज नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में शुरू हो गई है। नौ दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में कुल 186 पदक स्पर्धाएँ होंगी। इनमें पुरुषों के लिए 101, महिलाओं के लिए 84 और एक मिश्रित स्पर्धा में स्प्रिंट से लेकर धीरज दौड़ तक शामिल हैं। चैंपियनशिप का समापन अग...

सितम्बर 21, 2025 6:48 अपराह्न

views 39

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी चाइना मास्‍टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष डबल्‍स में उपविजेता रही

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी चाइना मास्‍टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष डबल्‍स में उपविजेता रही।   शेन्‍जेन में आयोजित टूर्नामेंट के फाइनल में इस भारतीय जोड़ी को दक्षिण कोरिया की किम-वोन-हो और सियो-सेउंग-जे की जोड़ी से सीधे गेम में शिकस्त के बाद रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

सितम्बर 21, 2025 11:33 पूर्वाह्न

views 44

चाइना मास्‍टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट: भारत के सात्विक साईराज रंकी रेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी आज खेलेगी पुरूष डबल्‍स का फाइनल

चाइना मास्‍टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में आज शेनझेन में पुरूष डबल्‍स के फाइनल में भारत के सात्विक साईराज रंकी रेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी का मुकाबला दक्षिण कोरिया के किम वन हो और सि‍ओ सियुंग जाई की जोड़ी से होगा। भारतीय जोडी ने कल सेमीफाइनल में ओलंपिक विजेता मलेसिया के आरोन चिया और सोह वोइ यिक की ...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला