खेल

अगस्त 8, 2024 9:00 अपराह्न

views 18

भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक में कांस्‍य पदक जीता।

  भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक में कांस्‍य पदक जीत लिया है। भारत ने आज खेले गए शानदार मुकाबले में कप्‍तान हरमनप्रीत सिंह की बदौलत स्‍पेन को 2-1 से हरा दिया। हरमनप्रीत ने 30वें और 34वें मिनट में भारत के लिए गोल दागे और फिर भारत की रक्षा पंक्ति ने पूरे मैच में मजबूती दिखाते हुए स्‍पेन को गोल करने स...

अगस्त 8, 2024 8:53 अपराह्न

views 15

ओलंपिक कुश्‍ती में अमन सहरावत पुरूषों की 57 किग्रा फ्रीस्टाइल के सेमीफाइनल में

  कुश्‍ती में अमन सहरावत पुरूषों की 57 किग्रा फ्रीस्टाइल के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। सेमीफाइनल में आज रात अमन का मुकाबला जापान के हिगुची से होगा। मैच रात नौ बजकर 45 मिनट से खेला जाएगा। क्वार्टर फाइनल में अमन ने अल्बेनिया के अबकारोव को 12-0 से पराजित किया था।   आज ही नीरज चोपड़ा भाला फेंक प्रतियोगि...

अगस्त 8, 2024 8:50 अपराह्न

views 18

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय हॉकी टीम को कांस्‍य पदक जीतने पर बधाई दी है

  राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पेरिस ओलम्पिक्‍स 2024 में भारतीय हॉकी टीम को कांस्‍य पदक जीतने पर बधाई दी है।   एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में राष्‍ट्रपति मुर्मु ने कहा कि भारत ने पांच दशकों के बाद ओलम्पिक खेलों में एक के बाद एक कांस्‍य पदक जीते हैं। उन्‍होंने कहा कि हॉकी ट...

अगस्त 8, 2024 1:46 अपराह्न

views 22

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पेरिस ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली भारतीय निशानेबाज मनु भाकर से मुलाकात की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली भारतीय निशानेबाज मनु भाकर से मुलाकात की। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री सिंह ने कहा कि मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में देश के लिए दो कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा है। उन्होंने कहा कि हर भारतीय उनके अविश्वसनीय प्रदर्शन से उत्साहित है। रक्षा मंत्री ने...

अगस्त 8, 2024 11:36 पूर्वाह्न

views 34

भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने की संन्यास की घोषणा

भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक में कुश्ती के फाइनल मुकाबले में वजन बढ़ने के कारण कल अयोग्य घोषित किये जाने के बाद खेल से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में यह जानकारी दी। विनेश फोगाट स्वर्ण पदक के लिए 50 किलोग्राम वर्ग में खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले ...

अगस्त 8, 2024 9:02 पूर्वाह्न

views 36

पेरिस ओलंपिक 2024: आज भाला फेंक, हॉकी और कुश्ती में चुनौती पेश करेंगे भारतीय खिलाड़ी

पेरिस ओलंपिक में मौजूदा ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता और विश्‍व चैंपियन भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा अपने खिताब की रक्षा करने उतरेंगे। वे आज रात एक बार फिर इतिहास रच सकते हैं। वहीं, पुरूष हॉकी टीम आज शाम कांस्‍य पदक मैच में स्‍पेन के साथ भिड़ेगी। भारतीय खेल प्रेमियों की नजर कुश्‍ती पर भी होगी, जहां भारत क...

अगस्त 7, 2024 7:55 अपराह्न

views 26

भारतीय ओलंपिक संघ की अध्‍यक्ष पी टी ऊषा ने कहा है कि वो विनेश के स्‍पर्धा में अयोग्‍य करार दिए जाने से निराश हैं

भारतीय ओलंपिक संघ की अध्‍यक्ष पी टी ऊषा ने कहा है कि वो विनेश के स्‍पर्धा में अयोग्‍य करार दिए जाने से निराश हैं। उन्‍होंने कहा कि उन्‍होंने विनेश से मुलाकात की और भारत सरकार तथा भारतीय ओलंपिक संघ के पूरे सहयोग का आश्‍वासन दिया। उन्‍होंने कहा कि विनेश को सभी चिकित्‍सीय सहायता उपलब्‍ध कराई जा रही है।...

अगस्त 7, 2024 2:59 अपराह्न

views 25

केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ओलंपिक मुद्दे पर लोकसभा में देंगे बयान 

    केंद्रीय खेल मंत्री डॉक्टर मनसुख मांडविया आज ओलंपिक मुद्दे पर लोकसभा में बयान देंगे। लोकसभा में शून्यकाल के दौरान विपक्ष के कई सांसदों ने भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक से अयोग्य ठहराए जाने का मुद्दा उठाने की कोशिश की। संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने इस पर प्रतिक्रिया द...

अगस्त 7, 2024 2:50 अपराह्न

views 33

पेरिस ओलंपिक-2024: महिला पहलवान विनेश फोगाट 50 किलोग्राम भार वर्ग की फ्रीस्टाइल कुश्ती की फाइनल स्पर्धा में अयोग्य घोषित

    पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए एक दुर्भाग्यपूर्ण घटनाक्रम में महिला पहलवान विनेश फोगाट कुछ ग्राम से अधिक वजन होने के कारण 50 किलोग्राम भार वर्ग की फ्रीस्टाइल कुश्ती की फाइनल स्पर्धा में अयोग्य घोषित कर दी गई हैं। भारतीय ओलंपिक संघ ने एक वक्तव्य में कहा कि रात में टीम द्वारा किए गए प्रयासों के बावज...

अगस्त 7, 2024 2:04 अपराह्न

views 20

दो ओलंपिक पदक जीत स्वदेश लौटीं भारत की स्टार निशानेबाज मनु भाकर,  दिल्‍ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुआ जोरदार स्वागत 

  ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली भारत की स्टार निशानेबाज मनु भाकर आज स्वदेश लौट आईं। आज सुबह राष्ट्रीय राजधानी दिल्‍ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनके प्रशंसकों तथा युवा कार्य और खेल मंत्रालय के अधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया।