खेल

अक्टूबर 26, 2024 8:24 पूर्वाह्न

views 16

एसीसी पुरुष टी-20 एमर्जिंग टीम एशिया कप में आज श्रीलंका और अफग़ानिस्तान की ए-टीमों के बीच होगा फाइनल मुकाबला

एसीसी पुरुष टी-20 एमर्जिंग टीम एशिया कप का फाइनल आज श्रीलंका और अफग़ानिस्तान की ए-टीमों के बीच खेला जाएगा। प्रतियोगिता में कल अफगानानिस्तान ने भारत को 20 रन से हरा दिया। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 206 रन बनाए थे।

अक्टूबर 25, 2024 5:38 अपराह्न

views 11

पुणे टेस्ट: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे दिन का खेल समाप्त, न्यूजीलैंड ने 301 रनों की बढ़त हासिल की

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पुणे में खेले जा रहे दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्‍त होने तक न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में 5 विकेट पर 198 रन बनाकर 301 रन की बढ़त बना ली है। न्यूजीलैंड के पहली पारी में 259 रन के जवाब में भारत की पहली पारी 156 रन पर सिमट गई। न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर मिशेल स...

अक्टूबर 25, 2024 5:28 अपराह्न

views 13

सुल्‍तान जोहोर कप हॉकी प्रतियोगिता में भारतीय जूनियर हॉकी टीम और न्‍यूज़ीलैंड के बीच ड्रॉ रहा मुकाबला

  मलेशिया के जोहोर में सुल्‍तान जोहोर कप हॉकी प्रतियोगिता में आज भारतीय जूनियर हॉकी टीम और न्‍यूज़ीलैंड के बीच मुकाबला 3-3 गोल से ड्रॉ रहा। भारत की ओर से गुरजोत सिंह, रोहित और तलेम प्रियोबर्ता ने गोल किए। भारत 10 अंकों के साथ अभी भी तालिका में शीर्ष पर है।

अक्टूबर 25, 2024 5:35 अपराह्न

views 16

पुणे टेस्ट: 156 रनों पर सिमटी भारत की पहली पारी

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पुणे में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड के पहली पारी में 259 रन के जवाब में भारत की पहली पारी 156 रन पर सिमट गई। भारत ने आज एक विकेट पर 16 रन से आगे खेलना शुरू किया था। न्‍यूजीलैण्‍ड के ऑलराउंडर मिशेल सेन्‍टनर ने सबसे अधिक सात विकेट लिये। तीन मैचों की श्रृंखला म...

अक्टूबर 25, 2024 10:42 पूर्वाह्न

views 17

स्क्वैश: भारत की आकांक्षा सालुंखे फ्रांस में कूज़िक्स-2024 के दूसरे अंतर्राष्ट्रीय महिला ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची

स्क्वैश में भारत की आकांक्षा सालुंखे फ्रांस में कूज़िक्स 2024 के दूसरे अंतर्राष्ट्रीय महिला ओपन के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। उन्होंने कल रात क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड की कीरा मार्शल को 3-2 से हराया। छठी वरीयता प्राप्त आकांक्षा का मुकाबला आज रात सेमीफाइनल में मिस्र की मेना वालिद से होगा। इससे पहल...

अक्टूबर 25, 2024 10:51 पूर्वाह्न

views 16

एसीसी पुरुष टी-20 इमर्जिंग एशिया कप सेमीफाइनल मैच में आज भारत-ए का मुकाबला अफगानिस्तान-ए से

एसीसी पुरुष टी-20 इमर्जिंग एशिया कप में, भारत ए आज ओमान के अल अमीरात में दूसरे सेमीफाइनल मैच में अफगानिस्तान-ए से भिड़ेगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा। आज एक अन्य सेमीफाइनल में, श्रीलंका-ए का सामना पाकिस्तान-ए से होगा।

अक्टूबर 25, 2024 8:36 पूर्वाह्न

views 14

सुल्‍तान जोहोर कप हॉकी प्रतियोगिता: आज न्‍यूज़ीलैंड से होगा भारतीय जूनियर हॉकी टीम का सामना

मलेशिया के जोहोर में सुल्‍तान जोहोर कप हॉकी प्रतियोगिता में आज भारतीय जूनियर हॉकी टीम का सामना न्‍यूज़ीलैंड से होगा। मैच भारतीय समयानुसार दिन के एक बजकर पैंतीस मिनट पर शुरू होगा। राउंड रॉबिन लीग चरण के इस अंतिम मैच के बाद रैंकिंग राउंड की शुरुआत होगी।   पिछले मैच में भारत को ऑस्‍ट्रेलिया से शून...

अक्टूबर 25, 2024 8:18 पूर्वाह्न

views 11

स्विस इनडोर टेनिस प्रतियोगिता: भारत के युकी भांबरी और फ्रांस के अल्बानो ओलिवेटी की जोड़ी का सामना ऑस्ट्रेलिया के जॉन विलियम और ब्रिटेन के जैमी मर्रे की जोड़ी से

बासेल में स्विस इनडोर टेनिस प्रतियोगिता के पुरुष डबल्स क्वार्टरफाइनल में आज भारत के युकी भांबरी और फ्रांस के अल्बानो ओलिवेटी की जोड़ी का सामना ऑस्ट्रेलिया के जॉन विलियम और ब्रिटेन के जैमी मर्रे की जोड़ी से होगा। मैच भारतीय समयानुसार दिन के साढे़ तीन बजे से शुरू होगा।राउंड-16 में युकी भांबरी और ओलिवे...

अक्टूबर 25, 2024 10:56 पूर्वाह्न

views 15

अंडर-23 कुश्ती विश्व चैम्पियनशिप: अंजली ने 59 किलोग्राम वर्ग में जीता रजत पदक, मोनिका ने हासिल किया कांस्य

भारत ने कल रात अल्बानिया के तिराना में अंडर-23 कुश्ती विश्व चैम्पियनशिप-2024 में एक रजत और एक कांस्य पदक हासिल किया। भारत की अंजली ने 59 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीता। वह फाइनल में यूक्रेन की सोलिमिया विन्निक से हारने के बाद दूसरे स्थान पर रहीं।   भारत की ओर से 68 किलोग्राम वर्ग में मोनिका ने...

अक्टूबर 25, 2024 7:57 पूर्वाह्न

views 20

युवा मामले और खेल मंत्रालय ने खेल पुरस्कार 2024 के लिए आमंत्रित किए आवेदन

युवा मामले और खेल मंत्रालय ने खेल पुरस्कार 2024 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन को पुरस्कृत करने के लिए यह पुरस्कार हर साल प्रदान किये जाते हैं। मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार किसी खिलाड़ी द्वारा खेल में शानदार और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है।   अर्जुन पुरस्का...