खेल

नवम्बर 21, 2024 1:13 अपराह्न

views 17

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भारतीय हॉकी टीम को महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भारतीय हॉकी टीम को महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर बधाई दी है। श्री मोदी ने सोशल मीडिया पर कहा कि टीम ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन किया और उनकी सफलता भविष्य के खिलाडियों को प्रेरित करेगी।

नवम्बर 21, 2024 8:06 पूर्वाह्न

views 14

बैडमिंटन: आज चीन के शेनझेन में चाइना मास्टर्स-2024 टूर्नामेंट के प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रतिस्‍पर्धा करेंगे भारतीय खिलाड़ी

बैडमिंटन में, भारतीय खिलाड़ी आज चीन के शेनझेन में चाइना मास्टर्स-2024 टूर्नामेंट के प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रतिस्‍पर्धा करेंगे। पुरुष सिंगल्‍स प्री-क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य सेन का मुकाबला डेनमार्क के रासमस गेम्के से होगा।   वहीं, महिला सिंगल्‍स में दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु का म...

नवम्बर 21, 2024 7:29 पूर्वाह्न

views 16

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर भारतीय हॉकी टीम को बधाई दी

राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर भारतीय हॉकी टीम को बधाई दी है। सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि लड़कियां पूरे टूर्नामेंट में अपराजित रहीं, अपने खिताब का बचाव किया और भारत के लिए तीसरी एशियाई चैंपियनशिप जीत दर्ज की। राष्ट्रपति ने कहा कि उन्...

नवम्बर 20, 2024 1:42 अपराह्न

views 10

टेबल टेनिस: डब्ल्यूटीटी फीडर डसेलडोर्फ में आज भारत की प्रियदर्शनी दास नीदरलैंड की शुओहान मेन से मुकाबला करेंगी

    टेबल टेनिस में भारत की प्रियदर्शनी दास आज दोपहर जर्मनी में डब्ल्यू. टी. टी. फीडर डसेलडोर्फ में महिला सिंगल्‍स के पहले दौर में नीदरलैंड की शुओहान मेन से मुकाबला करेंगी। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजकर पांच मिनट पर शुरू होगा। वहीं, भारत की नैना जायसवाल और जापान की क्योका इदेसावा का मुकाबल...

नवम्बर 20, 2024 1:57 अपराह्न

views 11

बैडमिंटन: पी. वी. सिंधु और मालविका बंसोड ने चाइना मास्टर्स टूर्नामेंट में जीत के साथ की अपने अभियान की शुरुआत 

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु और मालविका बंसोड ने आज चीन के शेनझेन में चाइना मास्टर्स 2024 टूर्नामेंट में जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। सिंधु ने महिला सिंगल्‍स के पहले दौर में मलेशिया की बुसानन ओंगबामरुंगफान को 21-17, 21-19 से हराया। सिंधु की मलेशियाई खिलाड़ी के खिलाफ यह 20वीं जीत है। ...

नवम्बर 20, 2024 8:43 पूर्वाह्न

views 15

टेनिस: डेविस कप फाइनल्स प्रतियोगिता के क्‍वार्टर फाइनल में बोटिक वान डे ज़ैंड्शल्प ने राफेल नडाल को हराया

    टेनिस में डेविस कप फाइनल्स प्रतियोगिता के क्‍वार्टर फाइनल में स्‍पेन के मलागा में राफेल नडाल को नीदरलैंड्स के बोटिक वान डे ज़ैंड्शल्प के हाथों हार का सामना करना पड़ा। बोटिक वान ने उन्‍हें 6-4, 6-4 से मात दी।   राफेल नडाल ने डेविस के इस सत्र के बाद खेलों से संन्‍यास लेने की घोषणा की थी।

नवम्बर 20, 2024 9:26 पूर्वाह्न

views 19

हॉकी: महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में आज भारत का मुकाबला चीन से होगा

    हॉकी में आज बिहार के राजगीर में महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत का मुकाबला चीन से होगा। भारत ने कल सेमीफाइनल में जापान को दो गोल से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। पराजित टीम कोई गोल न कर सकी। भारत के लिए नवनीत कौर ने 48वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदला, जबकि लालरेम्सियामी...

नवम्बर 19, 2024 9:18 अपराह्न

views 13

बिहार में महिलाओं की एशियाई हॉकी चैम्पियनशिप ट्रॉफी में भारत फाइनल में पहुंँचा

बिहार में महिलाओं की एशियाई हॉकी चैम्पियनशिप ट्रॉफी में भारत फाइनल में पहुंच गया है। आज दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने जापान को दो-शून्‍य से हराया। नवनीत और लालरेमिसयामी ने एक-एक गोल किया। कल फाइनल में भारत का मुकाबला चीन से होगा।   पहले सेमीफाइनल में चीन ने मलेशिया को तीन-एक से हराया। इससे पहले, ...

नवम्बर 19, 2024 4:29 अपराह्न

views 17

महिलाओं की एशियाई हॉकी चैम्पियनशिप ट्रॉफी 2024 में दक्षिण कोरिया ने थाईलैंड को हराकर 5वांँ स्थान हासिल किया

महिलाओं की एशियाई हॉकी चैम्पियनशिप ट्रॉफी 2024 में दक्षिण कोरिया ने थाईलैंड को हराकर पांचवां स्थान हासिल कर लिया है। इस टूर्नामेंट में भागीदारी करने वाली कुल छह टीमों में थाईलैंड इस हार से अंतिम स्थान पर चला गया है।   राजगीर हॉकी स्टेडियम में आज सेमीफाइनल के दोनों मैच खेले जायेंगे। पहले सेमीफाइ...

नवम्बर 19, 2024 11:01 पूर्वाह्न

views 18

एशियाई यूथ क्लाइंबिंग चैंपियनशिप में जोगा पूर्ति ने अंडर 18 स्पीड क्लाइम्बिंग में जीता रजत पदक

एशियाई यूथ क्लाइंबिंग चैंपियनशिप में भारत की जोगा पूर्ति ने महिलाओं की अंडर 18 स्पीड क्लाइम्बिंग स्पर्धा में रजत पदक जीता है। उन्होंने कल जमशेदपुर में 8 दशमलव 89 सेकंड के साथ राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। प्रतियोगिता का स्वर्ण इंडोनेशिया की अनिंदा क़लबी अर्शिला ने और कांस्य पदक दक्षिण कोरिया की जिमिन हवा...