खेल

दिसम्बर 24, 2024 8:05 पूर्वाह्न

views 15

सीनियर राष्‍ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप: पुरूष सिंगल्स सेमीफाइनल में एम. रघु ने सतीश कुमार के. को हराया

    सीनियर राष्‍ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में एम. रघु ने कल गुवाहाटी मास्‍टर्स के विजेता सतीश कुमार के. को हरा दिया। उन्‍होंने पुरूष सिंगल्स सेमीफाइनल में सतीश को 21-17, 21-17 से हराया। फाइनल में रघु का मुकाबला मिथुन मंजुनाथ से होगा। मंजुनाथ ने रौनक चौहान को सेमीफाइनल में 21-15, 21-13 से हराया।    म...

दिसम्बर 24, 2024 7:27 पूर्वाह्न

views 21

महिला क्रिकेट: भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच तीन मैचों की श्रृंखला का दूसरा एकदिवसीय मैच आज

    महिला क्रिकेट में तीन मैचों की आईसीसी चैंपियनशिप श्रृंखला के दूसरे एकदिवसीय मैच में भारतीय टीम का सामना आज वेस्‍टइंडीज से होगा। यह मैच वडोदरा के कोटाम्‍बी स्‍टेडियम में डेढ़ बजे से खेला जाएगा।   इससे पहले रविवार को इसी स्‍टेडियम में खेले गए पहले मैच में भारतीय टीम ने मेहमान टीम को 211 रनों से हर...

दिसम्बर 23, 2024 10:12 अपराह्न

views 12

‘रग्बी इंडिया’ ने अगले साल से 6 फ्रेंचाइजी-आधारित टीमों के साथ रग्बी प्रीमियर लीग शुरू करने की घोषणा की

‘रग्बी इंडिया’ ने अगले साल से 6 फ्रेंचाइजी-आधारित टीमों के साथ रग्बी प्रीमियर लीग- आर पी एल शुरू करने की घोषणा की। देश में रग्बी की नियामक संस्था ने इस लीग के लिए जी एम आर स्पोर्ट्स के साथ 10 साल की रणनीतिक साझेदारी की है। यह दुनिया की पहली फ्रेंचाइजी-आधारित रग्बी लीग होगी।

दिसम्बर 23, 2024 10:10 अपराह्न

views 14

जूनियर विश्व पेनकैक सिलाट चैंपियनशिप में भारत का जलवा, नुसरत फातिमा ने देश के लिए जीता रजत पदक

कारगिल के संकू की नुसरत फातिमा ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 18 से 22 दिसंबर तक अबू धाबी में आयोजित 5वीं जूनियर विश्व पेनकैक सिलाट चैंपियनशिप में रजत पदक जीता। 58 किलोग्राम जूनियर वर्ग में प्रतिस्पर्धा करते हुए, उनका उत्कृष्ट प्रदर्शन वैश्विक लड़ाकू खेलों में भारत के बढ़ते कद को रेखांकित करता है।...

दिसम्बर 23, 2024 8:24 अपराह्न

views 12

महिला-क्रिकेट की तीन-मैचों की श्रृंखला के दूसरे अंतर्राष्‍ट्रीय-मैच में सोमवार को वेस्टइंडीज से खेलेगा भारत

भारत कल वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में महिला क्रिकेट की तीन मैचों की श्रृंखला के दूसरे अंतर्राष्‍ट्रीय मैच में वेस्टइंडीज से खेलेगा। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर डेढ बजे शुरू होगा।       भारत ने कल खेले गए पहले एकदिवसीय मैच में वेस्‍टइंडीज को 211 रनों से हराया था।        नवी मुंबई में वेस्ट...

दिसम्बर 23, 2024 8:29 पूर्वाह्न

views 13

स्मृति मंधाना ने एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक रन बनाने का नया रिकॉर्ड बनाया

भारत सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने कल शाम वडोदरा में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले एकदिवसीय मुकाबले में 91 रन बनाये और महिला क्रिकेट में एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक रन बनाने का नया किर्तीमान हासिल किया। मंधाना के वर्ष 2024 में सभी प्रारूपों में 1602 रन हो गए हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की लॉरा वोल्वा...

दिसम्बर 23, 2024 8:18 पूर्वाह्न

views 16

ब्राजील के जोआओ फोंसेका ने जेद्दा में नेक्स्ट जेन एटीपी फाइनल्‍स टेनिस प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया

ब्राजील के जोआओ फोंसेका ने सऊदी अरब के जेद्दा में नेक्स्ट जेन एटीपी फाइनल्‍स टेनिस प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया है। फोंसेका ने चार सेट के मुकाबले में अमेरिका के लर्नर टीएन को 2-4, 4-3, 4-0, 4-2 से हराकर चैंपियनशिप जीत ली है।   18 वर्षीय फोंसेका इस वर्ष टूर्नामेंट में सबसे कम उम्र के प्...

दिसम्बर 23, 2024 8:16 पूर्वाह्न

views 34

पीसीबी ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी-2025 में भारत के मैचों के लिए यूएई को मध्‍यस्‍थ स्थल के रूप में नामित करने की पुष्टि की

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान में खेलने से भारत के इनकार के बाद आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के मैचों के लिए संयुक्त अरब अमीरात को नामित किया है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने 19 दिसंबर को पुष्टि की कि संभावित सेमीफाइनल और फाइनल सहित भारत के सभी मैच संयुक्त मेज़बानी मॉड...

दिसम्बर 22, 2024 9:22 अपराह्न

views 18

खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ पहल की शुरुआत की

इस सप्ताह की शुरुआत में शुरू किए गए फिट इंडिया साइक्लिंग अभियान की निरंतरता को बनाए रखते हुए, केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने आज मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ पहल की शुरुआत की। साइक्लिंग अभियान के व्यापक प्रभाव का उल्लेख करते हुए श्री मांडविया ने कहा कि “फिट इंडि...

दिसम्बर 22, 2024 9:19 अपराह्न

views 7

मुंबई में वेस्‍टर्न इंडिया स्‍लैम स्क्वॉश टूर्नामेंट में भारत की अनाहत सिंह ने महिला सिंगल्‍स का ख़िताब जीता

मुंबई में वेस्‍टर्न इंडिया स्‍लैम स्क्वॉश टूर्नामेंट में भारत की अनाहत सिंह ने महिला सिंगल्‍स का खिताब जीत लिया है। फाइनल में अनाहत ने शीर्ष वरीयता प्राप्‍त भारत की ही आकांक्षा सालुंखे को 3-0 से हराया। अनाहत ने तीनों गेम 11-8 के एक समान अंतर से जीते।         पुरूष सिंगल्‍स सेमीफाइनल में कल भारत...