क्षेत्रीय

फ़रवरी 9, 2026 7:51 पूर्वाह्न

views 257

उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज से होगा शुरू, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल संयुक्त सत्र को करेंगी संबोधित

उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज शुरू होगा। सत्र के आरंभ में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बुधवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेंगे। सत्र 20 तारीख तक चलेगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और सदन के नेता योगी आदित्यन...

फ़रवरी 9, 2026 7:37 पूर्वाह्न

views 54

महाराष्‍ट्र में 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव के लिए मतों की गिनती आज की जाएगी

महाराष्‍ट्र में 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव के लिए मतों की गिनती आज की जाएगी। मतगणना प्रात: 10 बजे शुरू होगी। मतों की गिनती से 7,438 उम्‍मीदवारों की किस्‍मत का फैसला होगा। राज्‍य चुनाव आयोग ने इस प्रक्रिया के लिए सभी प्रबंध पूरे कर लिए हैं। 12 जिला परिषदों- रायगढ़, रत्‍नागिरी, सि...

फ़रवरी 9, 2026 7:33 पूर्वाह्न

views 52

पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के एसआईआर के अंतर्गत स्थायी निवास प्रमाण पत्र मान्य दस्तावेजों में शामिल है: निर्वाचन आयोग

निर्वाचन आयोग ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-एसआईआर के अंतर्गत स्थायी निवास प्रमाण पत्र मान्य दस्तावेजों में शामिल है। पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को लिखे पत्र में आयोग ने कहा कि पश्चिम बंगाल में स्थायी निवास प्रमाण पत्र राज्य सरकार के 2 नवंबर, 1999 के पत...

फ़रवरी 9, 2026 7:31 पूर्वाह्न

views 58

गृहमंत्री अमित शाह आज जगदलपुर में बस्तर पांडुम उत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे

गृहमंत्री अमित शाह अपने तीन दिन के छत्‍तीसगढ़ दौरे के अंतिम दिन आज जगदलपुर में बस्‍तर पांडुम उत्‍सव के समापन समारोह में मुख्‍य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। बस्‍तर की समृद्ध आदिवासी विरासत को मनाए जाने वाले इस उत्‍सव का उद्घाटन शुक्रवार को राष्‍ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने किया था।

फ़रवरी 9, 2026 7:28 पूर्वाह्न

views 23

तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु समेत कई राज्यों में घने कोहरे का अनुमान

मौसम विभाग ने आज तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान लगाया है। विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान लगभग 2 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि देश के बाकी हिस्...

फ़रवरी 8, 2026 9:21 अपराह्न

views 36

दिल्ली के मंत्री ने जनकपुरी में हुई दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों से की मुलाकात

दिल्ली के शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने आज जनकपुरी में हुई दुर्घटना में जान गंवाने वाले युवक के परिजनों से उनके घर जाकर मुलाकात की। मंत्री ने शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना अत्यंत पीड़ादायक और असहनीय है। मंत्री सूद ने कहा कि इस दुःखद घड़ी में दिल्ली सरकार पीड़ि...

फ़रवरी 8, 2026 8:39 अपराह्न

views 48

उत्तर रेलवे खेल कूद संघ ने करनैल सिंह स्टेडियम में खेल और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया

खेल, स्वास्थ्य और सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उत्तर रेलवे खेल कूद संघ ने आज करनैल सिंह स्टेडियम में खेल और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में योग, ज़ुम्बा, वॉकाथॉन, स्वास्थ्य व्याख्यान, नुक्कड़ नाटक, रस्साकशी और बच्चों की 100 मीटर दौड़ जैसी गतिविधियां आयोज...

फ़रवरी 8, 2026 8:23 अपराह्न

views 46

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग से विकास कार्यों के नए चरण की शुरुआत की

दिल्ली में भाजपा सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने विधानसभा क्षेत्र शालीमार बाग से विकास कार्यों के नए चरण की शुरुआत की। पीतमपुरा स्थित डिस्ट्रिक्ट पार्क में जनहित परियोजनाओं का शुभारंभ करते हुए उन्होंने एक वर्ष का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि शाली...

फ़रवरी 8, 2026 8:19 अपराह्न

views 36

दिल्ली नगरपालिका परिषद के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह ने किया पौधारोपण

हरित और स्वच्छ राजधानी के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए नई दिल्ली नगरपालिका परिषद- एनडीएमसी के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने आज पालिका कुंज स्थित आवास परिसर में एक पेड मॉ के नाम अभियान के अन्‍तर्गत पौधारोपण किया। इस दौरान पीपल, नीम, अशोक और चम्पा जैसे पौधे लगाए गए। इस अवसर पर, एनडीएमसी के उपाध्यक्ष कुलजीत...

फ़रवरी 8, 2026 8:15 अपराह्न

views 31

दिल्ली में दिनभर हल्‍की धूप के साथ मौसम रहा सामन्‍य

राजधानी में आज दिनभर हल्‍की धूप के साथ मौसम सामन्‍य रहा। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 24 दशमलव चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 10 दशमलव दो डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। विभाग के अनुसार कल सुबह बादल छाये रहने और हल्‍की धुंध छाए रहने की संभावना है। वहीं, कल का अधिकतम तापमान 2...