क्षेत्रीय

दिसम्बर 1, 2024 8:53 पूर्वाह्न

views 33

महाराष्‍ट्र: नवनिर्वाचित महायुति सरकार का शपथ ग्रहण समारोह पांच दिसम्बर मुंबई के आजाद मैदान में

महाराष्‍ट्र में नवनिर्वाचित महायुति सरकार का शपथ ग्रहण समारोह पांच दिसम्बर को शाम पांच बजे मुंबई के आजाद मैदान में होगा। महाराष्‍ट्र में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष चन्‍द्र शेखर बावनकुले ने एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी भी शामिल होंगे। ...

दिसम्बर 1, 2024 7:50 पूर्वाह्न

views 75

जबरन वसूली और गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू के साथ कथित संबंधों के सिलसिले में आप विधायक नरेश बाल्यान गिरफ्तार किया

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने आम आदमी पार्टी विधायक नरेश बाल्यान को जबरन वसूली के एक मामले और गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू के साथ कथित संबंधों के सिलसिले में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार जांच के दौरान विधायक नरेश बाल्यान और गैंगस्टर कपिल सांगवान के बीच बातचीत का एक ऑडियो क्लिप मिलने के बाद ग...

नवम्बर 30, 2024 10:04 अपराह्न

views 15

चक्रवाती तूफान फेंजल की वजह से आंध्र प्रदेश के नेल्‍लौर, तिरूपति, अन्‍नामय्या और चित्‍तूर जिले में तेज बारिश की आशंका

बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में स्थित चक्रवाती तूफान फेंजल की वजह से आंध्र प्रदेश के नेल्‍लौर, तिरूपति, अन्‍नामय्या और चित्‍तूर जिले में तेज बारिश की आशंका है। तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए सुरक्षा संबंधित चेतावनी जारी की गई है। मुख्‍यमंत्री चन्‍द्रबाबू नायडू ने स्थिति से निपटने की त...

नवम्बर 30, 2024 9:09 अपराह्न

views 13

दिल्‍ली: अरविंद केजरीवाल पर ग्रेटर कैलाश में पदयात्रा के दौरान एक व्यक्ति ने तरल पदार्थ फेंकने की कोशिश की

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्‍ली के पूर्व मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर आज राजधानी में ग्रेटर कैलाश में पदयात्रा के दौरान एक व्यक्ति ने उनपर तरल पदार्थ फेंकने की कोशिश की। उसके बाद दिल्‍ली पुलिस ने उस व्‍यक्ति को हिरासत में ले लिया। इस बीच दिल्‍ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि...

नवम्बर 30, 2024 9:01 अपराह्न

views 13

चक्रवाती तूफान फेंजल के कारण पुद्दुचेरी में तेज हवाओं के साथ मुसलाधार बारिश; सामान्य जनजीवन प्रभावित

चक्रवाती तूफान फेंजल के कारण पुद्दुचेरी में तेज हवाओं के साथ मुसलाधार बारिश हो रही है। इससे जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त हो गया है। लगभग तीन घंटे से अधिक की तेज वर्षा के बाद सड़कों और निचले इलाकों में पानी भर गया है। तूफान के कारण दिन में पहले हल्की बरसात हो रही थी लेकिन दोपहर के बाद वर्षा तेज हो गयी। जिला...

नवम्बर 30, 2024 8:51 अपराह्न

views 16

नागालैंड का प्रसिद्ध हॉर्नबिल महोत्सव 2024 कल से शुरू होगा

नागालैंड का प्रसिद्ध हॉर्नबिल महोत्‍सव 2024 कल से शुरू होने जा रहा है। इसी दिन महोत्‍सव की रजत जयंती भी है, जिससे यह अवसर और भी विशेष हो गया है। नागालैंड सरकार ने सहभागी देशों के रूप में वेल्स, जापान, पेरू और अमरीका के साथ महोत्‍सव के लिए भागीदारी की है। वहीं, महोत्‍सव में सिक्किम और तेलंगाना को सहभ...

नवम्बर 30, 2024 8:46 अपराह्न

views 11

बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामलें में सभी 26 आरोपियों पर महाराष्‍ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम-मकोका लगाया

  महाराष्‍ट्र पुलिस ने राज्‍य के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामलें में सभी 26 आरोपियों पर महाराष्‍ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम-मकोका लगाया है। अपराध जांच‍ विभाग ने इस मामले में अभी तक मुख्‍य शूटर शिव कुमार गौतम समेत 26 संदिग्‍धों को गिरफ्तार किया है। इस वर्ष 12 अक्‍तूबर को तीन लोगों...

नवम्बर 30, 2024 8:22 अपराह्न

views 148

सीबीआई ने दिल्ली पुलिस के तीन कर्मियों को रिश्वत लेने के आरोप में किया गिरफ्तार

केंद्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो ने शिकायतकर्ता से एक लाख रूपये की रिश्‍वत लेने के आरोप में दिल्‍ली पुलिस के एक उपनिरीक्षक, एक हैड कांस्‍टेबल और एक कांस्‍टेबल को गिरफ्तार किया है। रिश्‍वत में कुल ढाई लाख रूपये की मांग की गई थी। ब्‍यूरो ने कल इस मामले में शिकायत दर्ज की। तीनों आरोपियों के निवास और कार्यालय ...

नवम्बर 30, 2024 8:42 अपराह्न

views 17

चक्रवाती तूफान फेंजल: तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश में तेज वर्षा और ऊंची लहरें उठने की आशंका

बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में स्थित चक्रवाती तूफान फेंजल दस किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ गया है और पुद्दुचेरी से दक्षिण-पूर्व में 80 किलोमीटर तथा चेन्नई के दक्षिण-पूर्व में 90 किलोमीटर पर केन्द्रित है। इस तूफान के पश्चिम की ओर बढने की आशंका है तथा यह कराईकल और महाबलीप...

नवम्बर 30, 2024 8:13 अपराह्न

views 14

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों को 13 माओवादियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों को तेरह माओवादियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। इनमें से एक माओवादी पर दो लाख रूपए का इनाम घोषित था। माओवादी के कब्जे से पांच किलो के टिफिन बम सहित अन्य विस्फोटक सामान बरामद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार विशेष कार्यबल-एसटीएफ और केन्द्रीय रिजर्व ...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला