क्षेत्रीय

दिसम्बर 2, 2024 8:51 अपराह्न

views 11

तमिलनाडु में तिरूवन्नामलाई में चट्टानें खिसकने की घटना में मारे गए सभी सात लोगों के शव मलबे से निकाले गए

तमिलनाडु में तिरूवन्नामलाई में चट्टानें खिसकने की घटना में मारे गए सभी सात लोगों के शव मलबे से निकाल लिए गए हैं। तिरूवन्नामलाई और विल्लुपुरम में लगातार हो रही बारिश से जलस्रोत उफान पर हैं। मौसम विभाग ने सलेम, नीलगिरी और आसपास के इलाकों में अगले 14 घंटों तक बारिश जारी रहने का अनुमान व्यक्त किया है।

दिसम्बर 2, 2024 8:39 अपराह्न

views 22

असम के मुख्‍यमंत्री हिमंत बिस्‍व सरमा ने नई दिल्‍ली में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से मुलाकात की

असम के मुख्‍यमंत्री हिमंत बिस्‍व सरमा ने आज नई दिल्‍ली में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से मुलाकात की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में सरमा ने कहा कि उन्हें विकास के विभिन्न मुद्दों पर प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन मिला।   श्री सरमा ने असम के लोगों की ओर से प्रधानमंत्री को फरवरी 2025 में असम निवेशक और बुन...

दिसम्बर 2, 2024 8:35 अपराह्न

views 22

महाराष्‍ट्र में तीव्र राजनीतिक घटनाओं के बीच राज्‍य के नये मुख्‍यमंत्री को लेकर रहस्‍य बरकरार

महाराष्‍ट्र में तीव्र राजनीतिक घटनाओं के बीच राज्‍य के नये मुख्‍यमंत्री को लेकर रहस्‍य बना हुआ है। महाराष्‍ट्र में भाजपा ने अपने नेताओं वित्‍तमंत्री निर्मला सीतारामन और गुजरात के पूर्व मुख्‍यमंत्री विजय रूपाणी को केन्‍द्रीय पर्यवेक्षकों के रूप में नियुक्त किया है। वे मुंबई में कल शाम भाजपा के नवनिर्...

दिसम्बर 2, 2024 8:03 अपराह्न

views 9

अगरतला में बांग्लादेश सहायक उच्चायोग के परिसर में सेंध लगाने की घटना निंदनीयः विदेश मंत्रालय

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि आज सुबह अगरतला में बांग्लादेश सहायक उच्चायोग के परिसर में सेंध लगाने की घटना निंदनीय है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि राजनयिक और वाणिज्यिक दूतावास भवनों को किसी भी परिस्थिति में निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए।   सरकार नई दिल्ली में बांग्लादेश उच्चायोग तथा दे...

दिसम्बर 2, 2024 7:50 अपराह्न

views 8

दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है

दिल्ली में आज मौसम साफ रहा। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 27 दशमलव चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 10 दशमलव चार डिग्री सेल्सियस रहा।       मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में हल्‍की धुंध छाये रहने की संभावना है। वहीं, क...

दिसम्बर 2, 2024 7:42 अपराह्न

views 11

दिल्‍ली सरकार में खाद्य-आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने बल्लीमारान विधानसभा क्षेत्र में विकास-कार्यों की समीक्षा की

दिल्‍ली सरकार में खाद्य-आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने आज बल्लीमारान विधानसभा क्षेत्र में विधायक निधि के तहत चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। श्री हुसैन ने कहा कि बल्लीमारान विधानसभा में 95 सड़कों और गलियों में आरएमसी तथा ड्रेनेज सिस्टम का कार्य तेजी से किया जा रहा है।   उन्‍होंने सभी अधिकारि...

दिसम्बर 2, 2024 7:36 अपराह्न

views 11

राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्‍ली में वायु गुणवत्ता में हुआ मामूली सुधार

राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्‍ली में वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार हुआ है लेकिन यह अब भी खराब श्रेणी में है। आज शाम 7 बजे औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 284 दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार शहर के कुछ हिस्‍सों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 से भी ऊपर रहा।   शादीपुर में 343,...

दिसम्बर 2, 2024 7:35 अपराह्न

views 29

निर्वाचन आयोग का वार्षिक खेल सप्ताह नई दिल्ली के सिरी फोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शुरू

निर्वाचन आयोग का वार्षिक खेल सप्ताह आज से नई दिल्ली के सिरी फोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शुरू हो गया। यह खेल सप्ताह इस महीने की 7 तारीख तक चलेगा। इस साल कुल छह खेलों को शामिल किया गया है, जिसमें बैडमिंटन, शतरंज, क्रिकेट, कैरम और टेबल टेनिस जैसे खेल शामिल हैं। पहली बार फुटबॉल को भी इस आयोजन में शा...

दिसम्बर 2, 2024 7:32 अपराह्न

views 8

मनसुख मां‍डविया ने दिल्ली सरकार से आयुष्मान भारत और आयुष्मान वय वंदना योजना को दिल्ली में लागू करने का पुनः आग्रह किया

केंद्रीय मंत्री मनसुख मां‍डविया ने नई दिल्ली में एक संवादाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए दिल्ली सरकार से आयुष्मान भारत और आयुष्मान वय वंदना योजना को दिल्ली में लागू करने का एक बार फिर आग्रह किया।   श्री मांडविया ने कहा कि केंद्र सरकार के कई बार आग्रह करने के बाद भी आम आदमी पार्टी द्वारा शासित ...

दिसम्बर 2, 2024 6:35 अपराह्न

views 14

पराली जलाने की घटनाओं में 68 प्रतिशत की आई कमी

पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष पराली जलाने की घटनाओं में 68 प्रतिशत की कमी आई है। पर्यावरण राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने आज लोकसभा में एक लिखित प्रश्न के उत्तर में बताया कि वर्ष 2022 में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में पराली जलाने के 53 हज़ार से अधिक मामले दर्ज किए गए थे। &...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला