नवम्बर 24, 2024 9:03 अपराह्न
19
मणिपुर में विद्यालय और कॉलेजों को दो और दिनों के लिए बंद रखने का नोटिस जारी
मणिपुर में राज्य सरकार ने घाटी जिलों में विद्यालय और कॉलेजों को दो और दिनों के लिए बंद रखने का नोटिस जारी किया है। राज्य में ताजा हिंसा और प्रदर्शन के चलते शैक्षिक संस्थान 16 नवंबर से बंद है। सोमवार से सामान्य कक्षाओं को फिर से शुरू करने के आदेश को रद्द करते हुए नया नोटिस जारी किया गया।