क्षेत्रीय

नवम्बर 29, 2024 1:12 अपराह्न

views 18

जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ पुलिस ने पाकिस्तान और उसके कब्ज़े वाले कश्मीर से सक्रिय सात फरार आतंकवादियों की संपत्ति कुर्क की

जम्मू कश्मीर में किश्तवाड़ की ज़िला पुलिस ने पाकिस्तान और उसके कब्ज़े वाले कश्मीर से सक्रिय सात फरार आतंकवादियों की संपत्ति कुर्क कर ली है। हमारे जम्मू संवाददाता ने बताया है कि जांच और खुफिया जानकारी के आधार पर यह कुर्की की गई।   इससे पहले पाकिस्तान और उसके कब्ज़े वाले कश्मीर से सक्रिय किश्‍तवा...

नवम्बर 29, 2024 12:52 अपराह्न

views 18

केन्‍द्रीय गृहमंत्री अमित शाह भुवनेश्‍वर में पुलिस महानिदेशकों और महानिरीक्षकों के अखिल भारतीय सम्‍मेलन का करेंगे उद्घाटन

केन्‍द्रीय गृहमंत्री अमित शाह भुबनेश्‍वर में आज पुलिस महानिदेशकों और महानिरीक्षकों के अखिल भारतीय सम्‍मेलन का उद्घाटन करेंगे। तीन दिवसीय सम्मेलन में आंतरिक सुरक्षा, साइबर अपराध, माओवादी खतरे, कृत्रिम मेधा और ड्रोन हमले जैसी उभरती चुनौतियों पर विमर्श होगा। आतंकवाद से निपटने पर भी चर्चा होगी। इस दौरान...

नवम्बर 29, 2024 12:01 अपराह्न

views 21

जर्मनी यात्रा के दौरान प्रदेश में निवेश और उद्योगों के लिए संभावनाओं के उद्देश्य से कई कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, अपनी जर्मनी यात्रा के दौरान, प्रदेश में निवेश और उद्योगों के लिए संभावनाओं की तलाश करने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं। उन्होंने भोपाल के अचारपुरा में जर्मन कंपनी एसीईडीएस लिमिटेड को 27 हजार 200 वर्गमीटर जमीन आवंटित भी कर दी है।   इस कंपनी...

नवम्बर 29, 2024 11:33 पूर्वाह्न

views 21

देहरादून जिला प्रशासन ने पल्टन बाजार सहित अन्य स्थलों पर महिलाओं की सुविधा के लिए पिंक टॉयलेट के निर्माण की कवायद शुरू की

देहरादून जिला प्रशासन ने पल्टन बाजार सहित अन्य स्थलों पर महिलाओं की सुविधा के लिए पिंक टॉयलेट के निर्माण की कवायद शुरू कर दी है। जिले के रेखीय विभागों के साथ अपने कार्यालय में बैठक लेते हुए ज़िलाधिकारी सविन बंसल ने शहर में पिंक शौचालय बनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।   जिलाधिकारी न...

नवम्बर 29, 2024 11:31 पूर्वाह्न

views 14

भुवनेश्वर में पुलिस महानिदेशकों और महानिरीक्षकों के अखिल भारतीय सम्‍मेलन में भाग लेंगे प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल भुबनेश्वर में पुलिस महानिदेशकों और महानिरीक्षकों के अखिल भारतीय सम्‍मेलन में भाग लेंगे। तीन दिन का यह सम्मेलन आज से शुरू हो रहा है। सम्मेलन में वामपंथी उग्रवाद, तटीय सुरक्षाऔर आतंकवाद से निपटने सहित राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रमुख मुद्दों पर चर्चा होगी। इस दौरान विशिष्ट से...

नवम्बर 29, 2024 11:20 पूर्वाह्न

views 18

एम. विश्वकर्मा योजना के तहत हरिद्वार जिले के पारम्परिक शिल्पकारों और कारीगरों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के निर्देश

हरिद्वार के जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत जिले के पारम्परिक शिल्पकारों और कारीगरों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के निर्देश दिए हैं। पीएम विश्वकर्मा योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि पारम्परिक शिल्पकारों और कारीगरों के कौशल विकास के लिए प्राथमिकता से काम किया जाए।...

नवम्बर 29, 2024 11:17 पूर्वाह्न

views 16

चमोली जिले में कृषि और उद्यान विभाग ने सारकोट गांव की महिलाओं को नैनो पैकेजिंग यूनिट का प्रशिक्षण दिया

चमोली जिले में कृषि और उद्यान विभाग ने सारकोट गांव की महिलाओं को नैनो पैकेजिंग यूनिट का प्रशिक्षण दिया। इसमें महिलाओं को विभिन्न प्रकार की पैकिंग यूनिट जैसे अचार डब्बा बंदी, स्क्वैश बोतल को सील करना, लेबलिंग, बैंक सेलर से दाल पैकिंग, अचार पैकिंग, के साथ मंडुवा थ्रेसर, झंगोरा पीसने और जूस निकालने का ...

नवम्बर 29, 2024 11:11 पूर्वाह्न

views 19

उत्तराखंड में जल्द ही डीबीटी के जरिए भेजी जाएगी मुफ्त गैस रिफिलिंग योजना के लाभार्थियों के खातों में सब्सिडी

  उत्तराखंड में मुफ्त गैस रिफिलिंग योजना के लाभार्थियों के खातों में जल्द ही सब्सिडी, डीबीटी के जरिए भेजी जाएगी। इसके लिए संबंधित विभाग को शासनादेश जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। देहरादून में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्...

नवम्बर 29, 2024 11:09 पूर्वाह्न

views 21

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिया ‘सिलक्यारा विजय अभियान’ प्रथम वर्षगांठ में हिस्सा

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून विश्वविद्यालय में आयोजित ‘सिलक्यारा विजय अभियान’ प्रथम वर्षगांठ में हिस्सा लिया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि सिल्क्यारा अभियान, राज्य आपदा प्रबंधन क्षमता का उत्कृष्ट उदाहरण है। यह अभियान धैर्य, नेतृत्व, तालमेल और संकल्प को...

नवम्बर 29, 2024 11:04 पूर्वाह्न

views 14

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने किया प्रदेशवासियों से नौले-धारों और प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण का आह्वान

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने प्रदेशवासियों से नौले-धारों और प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण का आह्वान किया है। देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश में बहुत सारे प्राकृतिक संसाधन हैं, जिनके संरक्षण की जिम्मेदारी प्रदेश की जनता की है। उन्होंने बताया कि राजभवन में ...