क्षेत्रीय

दिसम्बर 17, 2024 10:48 पूर्वाह्न

views 12

उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों में ठिठुरन बढ़ने के आसार

प्रदेश में अगले कुछ दिनों में ठिठुरन बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 से 3 दिनों के बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने कहा कि प्रदेश भर में फिलहाल बारिश और बर्फबारी की कोई संभावना नहीं है।

दिसम्बर 17, 2024 10:33 पूर्वाह्न

views 22

आयुष नीति के तहत प्रदेश में 1 हजार 200 करोड़ रुपये का निवेश

उत्तराखंड सरकार की आयुष नीति-2023 के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। अब तक राज्य में आयुष के क्षेत्र में 1 हजार 200 करोड़ रुपये का निवेश हो चुका है। यह जानकारी देते हुए आयुष विभाग के अपर सचिव डॉ. विजय जोगदंडे ने बताया कि आयुष नीति में स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने, निवेश को प्रोत्साहित करने समेत...

दिसम्बर 17, 2024 10:54 पूर्वाह्न

views 22

प्रयागराज में महाकुंभ पर हो रहा है अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय कर रहा है आयोजन

उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, महाकुंभ की ऐतिहासिक नगरी प्रयागराज में 18 और 19 फरवरी 2025 को "महाकुंभ: सनातन मूल्यों के माध्यम से मानव जीवन में परिवर्तन" पर प्रकाश डालते हुए अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन करा रहा है। इस दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में महाकुंभ के विभिन्न पहलुओं और...

दिसम्बर 17, 2024 10:29 पूर्वाह्न

views 17

उत्तरकाशी जिले में अमृत सरोवरों को स्वरोजगार और पर्यटन से जोड़ने के प्रयास जारी

उत्तरकाशी जिले में अमृत सरोवरों को स्वरोजगार और पर्यटन से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी एस.एल. सेमवाल ने नचिकेता ताल को अमृत सरोवरों से जोड़ते हुए पर्यटन जैसी गतिविधियों का विस्तार और अमृत सरोवर के अंन्तर्गत ताल को आधुनिकता की दिशा में क्रियान्वित करने को लेकर अधिकारियों को निर्...

दिसम्बर 17, 2024 10:27 पूर्वाह्न

views 18

सीएम धामी ने बागेश्वर में 84 करोड़ 80 लाख रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बागेश्वर में 84 करोड़ 80 लाख रूपये की लागत की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। कांडा महोत्सव का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार उत्तराखंड की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत के संरक्षण व संवर्द्धन के लिए प्रतिबद्ध है।       कांडा महोत्सव को...

दिसम्बर 17, 2024 9:06 पूर्वाह्न

views 35

श्रीलंका की हिरासत से रिहा होने के बाद अपने परिवारों के पास पहुंचे कराईकल के 18 मछुआरे

कराईकल के 18 मछुआरे श्रीलंका की हिरासत से रिहा होने के बाद कल अपने परिवारों के पास पहुंच गए। मछुआरों को इस महीने की शुरूआत में श्रीलंका की नौसेना ने हिरासत में लिया था। श्रीलंका में भारतीय उच्‍चायोग के कूटनीतिक प्रयासों के बाद उन मछुआरों को पिछले सप्‍ताह रिहा किया गया था। कल शाम वे चेन्‍नई अंतरराष्‍...

दिसम्बर 17, 2024 9:04 पूर्वाह्न

views 17

तेलंगाना: वास्‍थ्‍य मंत्री सी दामोदर राजा नरसिम्‍हा ने कहा- इंजीनियरिंग कॉलेजों में छात्रों को पढ़ाई पूरी करने की समय सीमा में छूट देने की नीति एक वर्ष और बढ़ाने पर होगा विचार

तेलंगाना के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री सी दामोदर राजा नरसिम्‍हा ने कहा है कि राज्‍य के इंजीनियरिंग कॉलेजों में छात्रों को पढ़ाई पूरी करने के लिए समय सीमा में छूट दिये जाने की नीति एक वर्ष और बढ़ाने पर विचार किया जायेगा।   उन्‍होंने कहा कि सरकार जल्‍द ही इंजीनियरिंग कॉलेजों सहित शिक्षण संस्‍थानों के प्...

दिसम्बर 17, 2024 8:59 पूर्वाह्न

views 17

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान समेत उत्तरी राज्यों में मध्यम से भीषण शीत लहर की स्थिति का अनुमान व्यक्त किया

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान समेत उत्तरी राज्यों में आज मध्यम से भीषण शीत लहर की स्थिति का अनुमान व्यक्त किया है। इन क्षेत्रों में अगले दो से तीन दिनों के दौरान शीत लहर की संभावना है। विभाग ने कहा है कि अगले दो दिनों के दौरान रात और सुबह के समय सिक्किम, असम और मेघालय समेत देश के उत्त...

दिसम्बर 17, 2024 8:44 पूर्वाह्न

views 14

छत्‍तीसगढ़: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायुपर में वामपंथी उग्रवाद की स्थिति पर आयोजित समीक्षा बैठक की अध्‍यक्षता की

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कल शाम छत्‍तीसगढ़ के रायुपर में वामपंथी उग्रवाद की स्थिति पर आयोजित समीक्षा बैठक की अध्‍यक्षता की। इस दौरान गृहमंत्री ने सभी बलों और एजेंसियों से कहा कि वे मार्च 2026 तक वामपंथी उग्रवाद को पूरी तरह समाप्‍त करने के लिए संयुक्‍त रूप से प्रयास करे। उन्‍होंने कहा कि हमारे...

दिसम्बर 17, 2024 8:35 पूर्वाह्न

views 41

मध्य प्रदेश के भोपाल में 10वां अंतर्राष्ट्रीय वन महोत्‍सव आज से शुरू

मध्य प्रदेश के भोपाल में 10वां अंतर्राष्ट्रीय वन महोत्‍सव आज से शुरू हो रहा है। 23 दिसंबर तक चलने वाला यह महोत्‍सव वन संपदा से जुड़े उत्पादकों, व्यापारियों, उद्यमियों, वैज्ञानिकों, प्रशासकों और नीति निर्माताओं के बीच संवाद का एक व्यापक मंच प्रदान करेगा।