क्षेत्रीय

दिसम्बर 17, 2024 1:27 अपराह्न

views 9

पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में भीषण शीत लहर का अनुमान: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में भीषण शीत लहर का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। आकाशवाणी समाचार से विशेष बातचीत में विभाग की वरिष्ठ वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय ने बताया है कि इन क्षेत्रों में शीत लहर की स्थिति की गंभीरता अगले 6-7 दिनों तक जारी रहने की आशंका है।

दिसम्बर 17, 2024 1:15 अपराह्न

views 13

आगामी निकाय चुनावों के मद्देनजर उधमसिंह नगर में सहायक निर्वाचन अधिकारियों को किया गया नियुक्त

उधमसिंह नगर के जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने आगामी निकाय चुनावों के मद्देनजर जिले में निर्वाचन अधिकारी, सहायक निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। इन नियुक्तियों के साथ ही उन्होंने चुनावों के दौरान किये जाने वाले कार्यों के लिए भी निर्देश जारी किये हैं।

दिसम्बर 17, 2024 1:14 अपराह्न

views 13

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत नैनीताल में कार्यशाला का आयोजन

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत नैनीताल जिले में बालिकाओं ने असुरक्षित स्थानों के चिन्हीकरण विषय में कार्यशाला आयोजित की। कार्यशाला में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने बालिकाओं से उनकी समस्याओं को लेकर चर्चा की। बाल विकास अधिकारी शिल्पा जोशी ने बाल विवाह, घरेलू हिंसा और हेल्पलाइन नंबर की...

दिसम्बर 17, 2024 12:58 अपराह्न

views 20

हिमाचल प्रदेश: खुष्क मौसम के बावजूद जारी है शीतलहर

हिमाचल प्रदेश में इन दिनों खुष्क मौसम के बावजूद शीतलहर जारी है। पिछले 24 घंटे में राज्य की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई, जिससे कई इलाकों में तापमान शून्य से नीचे चला गया है।

दिसम्बर 17, 2024 12:26 अपराह्न

views 38

पंजाब: जालंधर के श्री देवी तालाब मंदिर परिसर में 27 से 29 दिसंबर तक होगा 149वां श्री बाबा हरिवल्लभ संगीत सम्मेलन

पंजाब में 149वां श्री बाबा हरिवल्लभ संगीत सम्मेलन 27 से 29 दिसंबर तक जालंधर के श्री देवी तालाब मंदिर परिसर में होगा। दुनिया में हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत का यह प्रतिष्ठित और सबसे पुराना समारोह इस वर्ष, दिवंगत उस्ताद जाकिर हुसैन को समर्पित होगा। कलाकारों की एक प्रतिष्ठित पंक्ति वाले इस समारोह की शु...

दिसम्बर 17, 2024 12:17 अपराह्न

views 22

श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में कई कार्यक्रम आयोजित करने का पंजाब सरकार ने लिया निर्णय

  पंजाब सरकार ने सिखों के नौवें गुरु, श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में कई कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है।       मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस आयोजन को भव्य स्तर पर मनाएगी। उन्होंने गुरु श्री गुरु तेग बहादुर साहि...

दिसम्बर 17, 2024 11:29 पूर्वाह्न

views 16

टीबी निःक्षय शिविर अभियान के तहत जिले में अब तक 3 हजार 715 लोगों की जांच की गई

रुद्रप्रयाग जिले में टीबी रोग के खात्मे के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सात दिसंबर से शुरू किये गये 100 दिवसीय निःक्षय शिविर अभियान तेजी से चल रहा है। अभियान के तहत जिले में अब तक 38 शिविरों में 3 हजार 7 सौ 15 लोगों की जांच की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राम प्रकाश ने बताया कि शिविरों का आयोजन...

दिसम्बर 17, 2024 11:28 पूर्वाह्न

views 50

उत्तराखंड के पांच शिक्षकों को आज स्पर्श गंगा शिक्षाश्री सम्मान से सम्मानित किया जाएगा

शिक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और क्रियात्मक शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच शिक्षकों को आज स्पर्श गंगा शिक्षाश्री सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। स्पर्श गंगा अभियान के राष्ट्रीय समन्वयक प्रो. अतुल जोशी ने बताया कि शिक्षक चयन के लिए एक पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया था। समिति...

दिसम्बर 17, 2024 11:21 पूर्वाह्न

views 11

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने नैनीताल में 3 करोड़ 40 लाख रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया

स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने नैनीताल के बी.डी. पांडे जिला अस्पताल में तीन करोड़ 40 लाख रुपये से अधिक की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इन योजनाओं के माध्यम से जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाया जाएगा, जिससे आम लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ हो सकेगी।

दिसम्बर 17, 2024 11:12 पूर्वाह्न

views 41

कर्नाटक की प्रसिद्ध पर्यावरणविद् और पद्म पुरस्कार विजेता तुलसी गौड़ा के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्यक्त किया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कर्नाटक की प्रसिद्ध पर्यावरणविद् और पद्म पुरस्कार विजेता तुलसी गौड़ा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि उनका जीवन प्रकृति के पोषण, हजारों पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि पृथ्वी की रक्षा में...