क्षेत्रीय

दिसम्बर 19, 2024 1:27 अपराह्न

views 17

केन्‍द्र सरकार ने अरुणाचल प्रदेश में सड़क विकास परियोजनाओं के लिए 398 करोड़ रुपये का आवंटन किया

केन्‍द्र सरकार ने अरुणाचल प्रदेश में सड़क विकास परियोजनाओं के लिए 398 करोड़ रुपये का आवंटन किया है। सोशल मीडिया पोस्‍ट में सड़क, परिहवन और राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी ने बताया कि केन्‍द्रीय सड़क और मूलभूत सुविधा कोष के अंतर्गत वर्ष 2024-25 के दौरान राज्‍य की 19 जिला सड़क विकास परियोजनाओं के लिए यह ...

दिसम्बर 19, 2024 12:39 अपराह्न

views 32

पंजाब में फरिश्ते योजना आरम्‍भ होने के बाद सड़क दुर्घटनाओं में कमी आई

पंजाब में फरिश्ते योजना आरम्‍भ होने के बाद सड़क दुर्घटनाओं में कमी आ रही है और ऐसी दुर्घअनाओं में कई लोगों की जान बचाई जा रही है। पंजाब की राज्य स्वास्थ्य एजेंसी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी बबीता ने बताया कि 66 ‘फरिश्ते’ स्वेच्छा से एजेंसी के साथ पंजीकृत हुए हैं। उन्होंने बताया कि कई अस्‍पतालों को इस...

दिसम्बर 19, 2024 11:26 पूर्वाह्न

views 19

जम्‍मू-कश्‍मीर: आतंकरोधी अभियान के दौरान कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में पांच आतंकवादी मारे गए

जम्‍मू-कश्‍मीर में जारी आतंकरोधी अभियान के दौरान आज सुबह कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में पांच आतंकवादी मारे गए हैं। सेना प्रवक्‍ता ने पुष्‍टि‍ की है कि इस मुठभेड़ के दौरान घायल हुए दो सैनिकों को उपचार के लिए भेज दिया गया है। इससे पहले आतंकवादियों की मौजूदगी को लेकर मिली सूचना के आधार ...

दिसम्बर 19, 2024 9:39 पूर्वाह्न

views 11

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण की स्थिति गंभीर

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण की स्थिति गंभीर बनी हुई है। आज सुबह 6 बजे तक औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 448 था। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली के कुछ इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक का स्तर 450 को पार कर गया है। इनमें वजीरपुर, आनंद विहार, मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम, अल...

दिसम्बर 19, 2024 9:37 पूर्वाह्न

views 14

जम्मू-कश्मीर: कुलगाम जिले के कद्दर इलाक़े में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़

जम्मू-कश्मीर में कुलगाम जिले के कद्दर इलाक़े में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ की खबर है। आतंकियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया है। सुरक्षा बलों के पहुंचते ही छिपे आतंकवादियों ने अंधाधुंध ग...

दिसम्बर 19, 2024 9:36 पूर्वाह्न

views 18

मध्य प्रदेश: ग्वालियर में प्रदान किए गए राष्ट्रीय तानसेन पुरस्कार और राजा मानसिंह तोमर पुरस्कार

मध्य प्रदेश में ग्वालियर में कल राष्ट्रीय तानसेन पुरस्कार और राजा मानसिंह तोमर पुरस्कार प्रदान किए गए।     सुप्रसिद्ध तबला वादक कोलकाता के पंडित स्वपन चौधरी को वर्ष 2023 के लिए "राष्ट्रीय तानसेन सम्मान" दिया गया। राष्ट्रीय तानसेन पुरस्कार में पांच लाख रुपए की सम्मान राशि, प्रशस्ति पत्र तथा शॉल और श्...

दिसम्बर 19, 2024 9:19 पूर्वाह्न

views 14

मध्य रेलवे ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेले के लिए 34 विशेष रेलगाड़ियां चलाने की घोषणा की

मध्य रेलवे ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेले के लिए  34 विशेष रेलगाड़ियों को चलाने की घोषणा की है। यह मेला 13 जनवरी से 26 फरवरी तक होगा। ये विशेष रेलगाड़ियाँ मुंबई, पुणे, नागपुर और अन्य शहरों से चलाई जायेंगी। कुंभ मेले के लिए विशेष रेलगाड़ियों की बुकिंग 20 दिसंबर से शुरू होगी। इन विशेष र...

दिसम्बर 19, 2024 8:55 पूर्वाह्न

views 16

तेलंगाना सरकार ने भू-अभिलेखों और भू-स्वामित्व के लिए मौजूदा धरणी राजस्व प्रणाली में संशोधन के प्रयोजन से भू-भारती विधेयक पेश किया

तेलंगाना सरकार ने भू-अभिलेखों और भू-स्वामित्व के लिए मौजूदा धरणी राजस्व प्रणाली में संशोधन के प्रयोजन से भू-भारती विधेयक पेश किया है। प्रदेश के राजस्व मंत्री पी. श्रीनिवास रेड्डी ने बताया कि इस विधेयक के क़ानून बनने पर दशकों पुरानी समस्या का समाधान होगा और आम लोगों के अधिकारों की सुरक्षा होगी। उन्हो...

दिसम्बर 19, 2024 8:52 पूर्वाह्न

views 14

महाराष्ट्र: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नाव दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर में मीडिया को बताया कि कल मुम्‍बई में हुई नाव दुर्घटना में मारे गए 13 लोगों में नौसेना के तीन जवान शामिल हैं और गंभीर रूप से घायल दो अन्‍य का नौसेना के अस्पताल में इलाज चल रहा है। श्री फडणवीस ने मृतकों के निकटतम परिजन को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5-5...

दिसम्बर 19, 2024 8:44 पूर्वाह्न

views 26

भारत ने असम में गंगा नदी डॉल्फिन टैगिंग कर वन्यजीव संरक्षण में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की

भारत ने कल असम में गंगा नदी डॉल्फिन टैगिंग कर वन्यजीव संरक्षण में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। यह डॉल्फिन के लिए पहली टैगिंग है और इससे डॉल्फिन की जीवन-शैली को समझने में मदद मिलेगी। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट में इसे डॉल्फिन और भारत के लिए एक ऐतिहासिक उपल...