क्षेत्रीय

दिसम्बर 24, 2024 12:55 अपराह्न

views 17

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयन्‍ती के अवसर पर कल मध्य प्रदेश में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 

  पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयन्‍ती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल मध्‍य प्रदेश जाएंगे। वे खुजराहो में विभिन्‍न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और आधारशिला रखेंगे।    प्रधानमंत्री केन-बेतवा लिंक राष्ट्रीय परियोजना की आधारशिला रखेंगे। यह देश की पहली नदी जोड़ो परियो...

दिसम्बर 24, 2024 12:49 अपराह्न

views 29

महाराष्ट्र के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने प्रसिद्ध फिल्म निर्माता श्याम बेनेगल के निधन पर शोक व्यक्त किया

  प्रसिद्ध फिल्म निर्माता श्याम बेनेगल का कल शाम मुंबई में 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 2 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में होगा।   महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने श्याम बेनेगल के निधन पर दुख व्यक्त किया और अपने शोक...

दिसम्बर 24, 2024 2:09 अपराह्न

views 45

केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश में ग्रामीण विकास के लिए 2,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की

केंद्र सरकार ने 15वें वित्‍त आयोग अनुदान के तहत उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश में ग्रामीण विकास के लिए दो हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की है। पंचायती राज मंत्रालय ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के लिए एक हजार 598 करोड़ रुपये से अधिक और आंध्र प्रदेश के लिए 446 करोड़ रुपये से अधिक जारी किए गए हैं। ...

दिसम्बर 24, 2024 12:08 अपराह्न

views 29

महाराष्ट्र के कई इलाकों में 26 से 28 दिसंबर तक गरज के साथ बारिश होने की संभावना

महाराष्ट्र के कई इलाकों- कोल्हापुर, सांगली और सोलापुर, नासिक, पुणे, उत्तर मराठवाड़ा और पश्चिमी विदर्भ में 26 से 28 दिसंबर तक गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। इन क्षेत्रों के किसानों को मौसम पूर्वानुमान पर नज़र रखने और उसके अनुसार अपनी गतिविधियों की योजना बनाने की सलाह दी है।

दिसम्बर 24, 2024 12:01 अपराह्न

views 35

पंजाब सरकार ने 4 मेगावाट क्षमता के 66 सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने का फैसला किया

पंजाब को स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन में अग्रणी राज्य बनाने और जीवाष्‍म ईंधन पर निर्भरता कम करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने 4 मेगावाट क्षमता के 66 सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने का फैसला किया है। पंजाब के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री अमन अरोड़ा ने आश्वासन दिया कि यह परियोजना अगले साल के अंत तक पूरी हो...

दिसम्बर 24, 2024 11:55 पूर्वाह्न

views 12

पंजाब के सभी जिलों में की गई टीबी उन्मूलन अभियान की शुरूआत 

    पंजाब में 100 दिन के टीबी उन्मूलन अभियान की शुरूआत की गई। इस अभियान को अब राज्‍य के सभी जिलों में शुरू किया गया है। 18 संवेदनशील जिलों पर अधिक ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। अब तक धूम्रपान, शराब का सेवन करने वाले और 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों सहित एक लाख छह हजार से अधिक संवेदनशील व्यक्तियों की...

दिसम्बर 24, 2024 10:28 पूर्वाह्न

views 17

गुजरात के वड़ोदरा में माई भारत गुड गवर्नेंस पद यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया 

    केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मांडविया आज गुजरात के वड़ोदरा में माई भारत गुड गवर्नेंस पद यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह 8 किलोमीटर की यात्रा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित की जा रही है। इस मौके पर केंद्रीय युवा मामले और खेल राज्य मंत्री रक्ष...

दिसम्बर 24, 2024 10:26 पूर्वाह्न

views 31

हिमाचल प्रदेश: तापमान में भारी गिरावट, किसानों और सेब उत्पादकों को राहत मिलने की उम्मीद

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट देखी जा रही है। पूरा राज्य शीतलहर की चपेट में आ गया है। इससे किसानों और सेब उत्पादकों को राहत मिलने की उम्मीद है।

दिसम्बर 24, 2024 10:23 पूर्वाह्न

views 15

मौसम विभाग ने जम्‍मू-कश्‍मीर में तीन जनवरी तक मौसम खराब रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने जम्‍मू-कश्‍मीर में तीन जनवरी तक मौसम के खराब रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। इस दौरान कश्‍मीर घाटी के ऊंचाई वाले क्षेत्र में हल्‍की बर्फबारी हो सकती है। हालांकि घाटी में रात्रि तापमान में वृद्धि हुई है जबकि अगले तीन दिनों के दौरान न्‍यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिराव...

दिसम्बर 24, 2024 10:21 पूर्वाह्न

views 25

राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में बरकरार

  राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में बनी हुई है। आज सुबह 7 बजे यहां औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 401 दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार शहर के कुछ हिस्‍सों में वायु गुणवत्ता सूचकांक का स्‍तर 400 के पार चला गया। वायु गुणवत्ता सूचकांक दिल्‍ली के बवाना मे...