क्षेत्रीय

फ़रवरी 19, 2026 7:35 पूर्वाह्न

views 450

छत्तीसगढ़ में जनगणना-2027 के अंतर्गत 1 मई से 30 मई तक मकान सूचीकरण और आवास जनगणना का पहला चरण होगा संपन्न

छत्तीसगढ़ में जनगणना-2027 के अंतर्गत इस वर्ष 1 मई से 30 मई तक मकान सूचीकरण और आवास जनगणना का पहला चरण संपन्न होगा। इस प्रक्रिया में राज्य के 33 जिले, 252 तहसील और 19 हजार 978 गांव शामिल होंगे। इस संबंध में राज्य और संभागीय स्तर के अधिकारियों का प्रशिक्षण सम्मेलन कल रायपुर में आयोजित हुआ। इस दौरान मु...

फ़रवरी 19, 2026 8:32 पूर्वाह्न

views 34

देश के कई हिस्सों में चाँद दिखाई देने के साथ ही रमज़ान का पवित्र महीना शुरू

कल शाम देश के कई हिस्सों में चाँद दिखाई देने के साथ ही आज से रमज़ान का पवित्र महीना शुरू हो गया है। आज इस पवित्र महीने का पहला रोज़ा है। रमज़ान इस्लामी कैलेंडर का नौवाँ महीना है और रोज़े के इस महीने के अंत में ईद-उल-फितर मनाया जाता है।

फ़रवरी 19, 2026 6:03 पूर्वाह्न

views 35

छत्तीसगढ़ से पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमंडल आधिकारिक भ्रमण के तहत सिक्किम के ग्यालशिंग जिले में गया

छत्तीसगढ़ से पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमंडल आधिकारिक भ्रमण के तहत सिक्किम के ग्यालशिंग जिले में गया। इस यात्रा का उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकारों के प्रमुख कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के साथ-साथ सिक्किम में चल रही विभिन्न विकास पहलों का अवलोकन करना था।

फ़रवरी 18, 2026 10:17 अपराह्न

views 63

उत्तर प्रदेश सरकार ने जिलों को पांडुलिपियों की पहचान व डिजिटल प्रस्तुति के निर्देश दिए

उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी जिलों को जिला स्तर पर पांडुलिपियों की पहचान और दस्तावेजीकरण करने और उन्हें वैश्विक मंच पर डिजिटल रूप से प्रस्तुत करने के निर्देश जारी किए हैं। यह पहल भारत के समृद्ध ज्ञान, परंपरा और बौद्धिक विरासत को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे महत्वाकांक्षी राष्ट्रीय अभियान ...

फ़रवरी 18, 2026 9:53 अपराह्न

views 30

भारत मौसम विज्ञान विभाग का पूर्वानुमान: अंडमान-निकोबार में तूफान की संभावना, उत्तर-पश्चिम में तापमान गिरेगा

मौसम विभाग ने कल अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बिजली के साथ तेज हवाओं और तूफान की संभावना व्‍यक्‍त की है। कल उत्तराखंड में बारिश होगी। अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की उम्‍मीद है।

फ़रवरी 18, 2026 9:46 अपराह्न

views 41

प्रवर्तन निदेशालय ने पीएसीएल–पर्ल्स ग्रुप के खिलाफ 247 अचल संपत्तियों पर सबसे बड़ा कुर्की आदेश जारी किया

प्रवर्तन निदेशालय ने चंडीगढ़ के पीएसीएल - पर्ल्स ग्रुप के खिलाफ धन शोधन जांच के अन्‍तर्गत 247 अचल संपत्तियों पर अब तक का सबसे बड़ा कुर्की आदेश जारी किया है। इनकी कीमत 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक है। समूह पर 48 हजार करोड़ रुपये की पोंजी स्कीम चलाने का आरोप है। धनशोधन रोकथाम अधिनियम के अन्‍तर्गत अस्था...

फ़रवरी 18, 2026 9:11 अपराह्न

views 40

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजेंद्र नगर में दिल्ली जल बोर्ड के ₹2100 करोड़ के विकास कार्यों का उद्घाटन-शिलान्यास किया

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र में दिल्ली जल बोर्ड की लगभग 2100 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया। यह कार्य राजधानी में बेहतर जल आपूर्ति, मजबूत आधारभूत ढाँचे और नागरिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्‍वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर श्र...

फ़रवरी 18, 2026 8:58 अपराह्न

views 38

गुजरात के वित्त मंत्री कनुभाई देसाई ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक का बजट पेश किया

गुजरात के वित्त मंत्री कनुभाई देसाई ने आज वित्त वर्ष 2026 के लिए चार लाख करोड़ रुपये से अधिक का बजट पेश किया। इस बजट में छात्रवृत्ति के लिए 50 हजार करोड़ रुपये के विकास कोष का सृजन और वर्ष 2030 के राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारी करने और पर्यटन को बढ़ावा देने की दूरदर्शी योजना शामिल है। श्री देसाई ने कर ...

फ़रवरी 18, 2026 8:52 अपराह्न

views 35

दिल्‍ली शिक्षा मंत्री अशीष सूद इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में शामिल हुए

दिल्‍ली के शिक्षा मंत्री अशीष सूद आज भारत मंडपम में चल रहे इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में शामिल हुए। इस दौरान उन्‍होंने दिल्ली एआई इनोवेशन पवेलियन का दौरा किया। श्री सूद ने कहा कि राजधानी के विद्यार्थियों द्वारा विकसित प्रेरणादायक एआई नवाचारों का प्रदर्शन शिक्षा के भविष्य को आकार दे रहा है। उन्‍ह...

फ़रवरी 18, 2026 8:44 अपराह्न

views 33

दिल्‍ली के पर्यावरण मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा ने दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति-डीपीसीसी के साथ एक समीक्षा बैठक की

दिल्‍ली के पर्यावरण मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा ने आज दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति-डीपीसीसी के साथ एक समीक्षा बैठक की। श्री सिरसा ने बताया कि बैठक के दौरान राजधानी में जैव-चिकित्सा अपशिष्ट उपचार सुविधा ढांचे को मजबूत करने पर चर्चा की गई। इसके अलावा, उन्‍होंने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार और ज...