क्षेत्रीय

अक्टूबर 3, 2024 2:06 अपराह्न अक्टूबर 3, 2024 2:06 अपराह्न

views 4

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार होगा ख़त्म, 8 अक्टूबर को की जाएगाी वोटों की गिनती

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार आज शाम समाप्‍त हो जाएगा। 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए एक ही चरण में शनिवार को वोट डाले जाएंगे। मतगणना 8 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर के साथ ही होगी।       हरियाणा में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन विभिन्न पार्टियों के स्टार प्रचारक अपने उम्मीदवारों के पक्ष में जनता...

अक्टूबर 2, 2024 8:59 अपराह्न अक्टूबर 2, 2024 8:59 अपराह्न

views 2

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महात्मा गांधी की 155वीं जयंती के अवसर पर पटना में नवनिर्मित बापू टावर का लोकार्पण किया

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज महात्मा गांधी की 155वीं जयंती के अवसर पर पटना में नवनिर्मित बापू टावर का लोकार्पण किया। बेलनाकार और आयताकार संरचनाओं वाली प्रतिष्ठित पांच मंजिला इमारत में राष्ट्रपिता के जीवन को समर्पित कई गैलरी हैं।  दर्शकों के लिए श्रव्य-दृश्य सामग्री के साथ महात्मा गांधी की...

अक्टूबर 2, 2024 8:56 अपराह्न अक्टूबर 2, 2024 8:56 अपराह्न

views 9

मणिपुर में दो नागा गांवों के ग्रामीणों के बीच गोलीबारी में तीन लोगों की मौत; चालीस से अधिक लोग घायल

मणिपुर में उखरुल जिले के दो नागा गांवों के ग्रामीणों के बीच गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई और चालीस से अधिक लोग घायल हो गए। यह घटना सुबह करीब साढ़े 10 बजे हुनफुन और हंगपुंग गांव के ग्रामीणों के बीच उखरुल बाजार में हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना का कारण गांवों के बीच सीमा विवाद है।

अक्टूबर 2, 2024 8:02 अपराह्न अक्टूबर 2, 2024 8:02 अपराह्न

views 5

प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्‍ठ नेता नरेंद्र मोदी ने वोट बैंक की राजनीति के लिए राज्य में लोगों की पहचान और संस्कृति को खतरे में डालने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा की आलोचना की

प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता नरेंद्र मोदी ने आज वोट बैंक की राजनीति के लिए राज्य में लोगों की पहचान और संस्कृति को खतरे में डालने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा की आलोचना की। हज़ारीबाग में परिवर्तन महासभा को संबोधित करते हुए श्री मोदी ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार को सत्ता से हटाने ...

अक्टूबर 2, 2024 7:51 अपराह्न अक्टूबर 2, 2024 7:51 अपराह्न

views 7

हरियाणा में विधानसभा चुनाव का प्रचार अंतिम चरण में; प्रचार के लिए सिर्फ एक दिन शेष

हरियाणा में विधानसभा चुनाव का प्रचार अंतिम चरण में पहुंच गया है। प्रचार के लिए सिर्फ एक दिन बचा है। सभी प्रमुख दलों के नेता जी-जान से प्रचार में जुटें हैं और जनसभाएं कर रहे हैं। कांग्रेस की राष्‍ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने आज भिवाणी जिले के बवानी खेड़ा और जिन्‍द जिले के जुलाना में जनसभाएं की। प्...

अक्टूबर 2, 2024 7:48 अपराह्न अक्टूबर 2, 2024 7:48 अपराह्न

views 6

बिहार के 17 जिलों में बाढ़ पीड़ितों की संख्या करीब 15 लाख हुई

बिहार में आज कुछ नये क्षेत्र भी बाढ़ से प्रभावित हुए जिससे 17 जिलों में बाढ़ पीड़ितों की संख्या करीब 15 लाख हो गयी है। कोसी, गंडक, महानंदा, कमला बलान, बागमती और अन्य नदियों के बढ़ते जलस्तर से राज्य के अन्य हिस्सों और निचले इलाकों में बाढ़ आ रही है। सीतामढी, दरभंगा, पश्चिमी चंपारण, मधुबनी, सुपौल और स...

अक्टूबर 2, 2024 7:42 अपराह्न अक्टूबर 2, 2024 7:42 अपराह्न

views 2

महाराष्‍ट्र में जलगांव शहर की महरून झील में जल क्रीडा पर्यटन के विकास के लिए 15 करोड़ रुपये के अनुदान की घोषणा

महाराष्‍ट्र में जलगांव शहर की महरून झील में जल क्रीडा पर्यटन के विकास के लिए 15 करोड़ रुपये के अनुदान की घोषणा की गई है। ग्रामीण और पर्यटन विकास मंत्री गिरीश महाजन ने राज्‍य के पहले एक्‍वाफेस्‍ट- जल पर्यटन उत्‍सव का उद्घाटन करते हुए यह घोषणा की। यह उत्‍सव तीन दिन तक चलेगा। श्री महाजन ने कहा कि क्षेत...

अक्टूबर 2, 2024 7:35 अपराह्न अक्टूबर 2, 2024 7:35 अपराह्न

views 3

नागालैंड सरकार ने हॉर्नबिल महोत्‍सव के आगामी 25वें संस्करण के लिए वेल्स को सहयोगी देशों में से एक के रूप में चुना

नागालैंड सरकार ने हॉर्नबिल महोत्‍सव के आगामी 25वें संस्करण के लिए वेल्स को सहयोगी देशों में से एक के रूप में चुना है। मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने आज कार्डिफ़ में वेल्श सरकार, ब्रिटिश काउंसिल और वेल्स आर्ट्स इंटरनेशनल के प्रतिनिधियों के साथ समझौते पर हस्ताक्षर करने की घोषणा की। श्री रियो ने कहा कि यह ...

अक्टूबर 2, 2024 7:27 अपराह्न अक्टूबर 2, 2024 7:27 अपराह्न

views 5

उत्तर प्रदेश सरकार मुजफ्फरनगर के छात्र अतुल कुमार को वित्तीय सहायता प्रदान करेगी

उत्तर प्रदेश सरकार मुजफ्फरनगर के छात्र अतुल कुमार को वित्तीय सहायता प्रदान करेगी, जिसे पैसे की समस्या के कारण आईआईटी धनबाद में प्रवेश नहीं मिल सका था। राज्य सरकार का समाज कल्याण विभाग अब अनुसूचित जाति वर्ग से आने वाले अतुल की पूरी ट्यूशन फीस राज्य की छात्रवृत्ति योजना के माध्यम से वहन करेगा। छात्र क...

अक्टूबर 2, 2024 7:22 अपराह्न अक्टूबर 2, 2024 7:22 अपराह्न

views 2

महाराष्‍ट्र के नासिक केंद्रीय कारागार के 80 कैदियों और आठ अधिकारियों ने गांधी शांति परीक्षा दी

महाराष्‍ट्र के नासिक केंद्रीय कारागार के 80 कैदियों और आठ अधिकारियों ने गांधी शांति परीक्षा दी है। यह परीक्षा शांति और अहिंसा के गांधीजी के आदर्शों के प्रचार-प्रसार के लिए आयोजित की जाती है। गांधीवादी सार्वजनिक चैरिटेबल ट्रस्‍ट बॉम्‍बे सर्वोदय मंडल यह परीक्षा संचालित करता है। परीक्षा देने वाले कैदिय...

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला