क्षेत्रीय

जनवरी 11, 2025 1:10 अपराह्न

views 29

राज्य सरकार ने मकर संक्रांति पर्व महिला सशक्तिकरण पर केन्द्रित करने का फैसला किया

राज्य सरकार ने मकर संक्रांति पर्व महिला सशक्तिकरण पर केन्द्रित करने का फैसला किया है। इस दौरान कल लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत जनवरी माह की राशि का अंतरण शाजापुर के कालापीपल में आयोजित कार्यक्रम में किया जाएगा। मकर संक्रांति पर्व पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में महिलाओं को तिल, गुड़, कंगन और सुहाग सामग्र...

जनवरी 11, 2025 1:09 अपराह्न

views 19

अनुगूंज जैसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत आगे बढ़ाने के साथ युवाओं को प्रतिभा प्रदर्शित करने का मौका भी देते हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अनुगूंज जैसे आयोजन न केवल हमारी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाते हैं, बल्कि युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सुनहरा मौका भी देते हैं। मुख्यमंत्री कल शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में राज्य स्तरीय अनुगूंज कार्यक्रम में शिरकत की। मुख्यमंत्री ...

जनवरी 11, 2025 12:44 अपराह्न

views 37

महाकुंभ-2025 शुरू होने में सिर्फ दो दिन शेष

प्रयागराज में महाकुंभ 2025 के लिए सिर्फ दो दिन शेष रह गए हैं। तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के लिए परिवहन के विभिन्न साधनों के माध्यम से शहर तक पहुंचने की विशेष व्यवस्था की गई है।

जनवरी 11, 2025 12:19 अपराह्न

views 16

बेहद निचले स्तर तक गिरा लद्दाख में तापमान

लद्दाख में तापमान बेहद निचले स्तर तक गिर गया है। द्रास में तापमान शून्य से 24.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। कारगिल में शून्य से 14 दशमलव 6 डिग्री सेल्सियस नीचे और लेह में 0 से 13.3 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज किया गया। ज़ोजिला सबसे ठंडा रहा, जहाँ तापमान शून्य से 31 डिग्री सेल्सियस नीचे ...

जनवरी 11, 2025 12:15 अपराह्न

views 29

पंजाब: आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत गोगी बस्सी की सिर में गोली लगने से मृत्‍यु

पंजाब में लुधियाना पश्चिम सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत गोगी बस्सी की कल देर रात सिर में गोली लगने से मृत्‍यु हो गई। सूत्रों के अनुसार आप विधायक को परिवार के सदस्यों द्वारा लुधियाना के दयानंद मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।   परिवार के ...

जनवरी 11, 2025 12:13 अपराह्न

views 16

असम: बाढ़ग्रस्त कोयला खदान से एक और शव बरामद, बचाव अभियान आज छठे दिन भी जारी

असम के दिमा हसाओ जिले के उमरांगसो में बाढ़ग्रस्त कोयला खदान से एक और शव बरामद किया गया है। अवैध रैट-होल कोयला खदान में पानी घुसने के बाद उसमें फंसे शेष श्रमिकों का पता लगाने के लिए कई केंद्रीय और राज्य एजेंसियों द्वारा बचाव अभियान आज छठे दिन भी जारी है। इससे पहले टीम ने बाढ़ग्रस्त खदान से एक और शव ब...

जनवरी 11, 2025 9:03 पूर्वाह्न

views 20

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने तमिलनाडु में एक निजी कंपनी सिरमा एस.जी.एस. टेक्‍नालॉजी लिमि‍टेड के लैपटॉप कारखाने की रखी आधारशिला

इलैक्‍ट्रानिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने कल तमिलनाडु में एक निजी कंपनी सिरमा एस.जी.एस. टेक्‍नालॉजी लिमि‍टेड के लैपटॉप कारखाने की आधारशिला रखी। यह कंपनी ताइवान की माइक्रो स्‍टार इंटरनेशनल के साथ मिलकर लैपटॉप का निर्माण करेगी। श्री वैष्‍णव ने कहा कि यह कंपनी अगले दो वर्षों में प्...

जनवरी 11, 2025 9:00 पूर्वाह्न

views 14

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में कोहरा छाए रहने की संभावना: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने आज रात पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना व्यक्‍त की है। अगले दो दिनों में पश्चिम बंगाल में हिमालय के आसपास के क्षेत्रों, सिक्किम, बिहार, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भी ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी।   अगले 3 दिन त...

जनवरी 11, 2025 8:44 पूर्वाह्न

views 17

रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आज से तीन दिन का विशेष आयोजन हो रहा है प्रारंभ

उत्तर प्रदेश में अयोध्या के भव्य राम मंदिर में, रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में, आज से तीन दिन का विशेष आयोजन प्रारंभ हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले वर्ष 22 जनवरी को राम जन्मभूमि मंदिर का उद्घाटन किया था।   लेकिन हिंदू कैलेंडर के अनुसार इस साल वर्ष...

जनवरी 11, 2025 8:42 पूर्वाह्न

views 20

भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई आज से कर रही है राज्यव्यापी संविधान गौरव दिवस की शुरुआत

देश के संविधान के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में, भारतीय जनता पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई आज से राज्यव्यापी संविधान गौरव दिवस की शुरुआत कर रही है। 25 जनवरी तक चलने वाले इस अभियान के दौरान भारतीय संविधान के मूल्यों और सिद्धांतों को उजागर किया जाएगा और बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव आम्बेडकर को श्रद्धांजलि...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला