क्षेत्रीय

जनवरी 27, 2025 2:14 अपराह्न

views 68

आम आदमी पार्टी संयोजक अरविन्‍द केजरीवाल ने पार्टी का घोषणा पत्र जारी करते हुए दिल्‍ली के लोगों को कई गारंटियां दीं

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। इसमें दिल्ली चुनाव से पहले दिल्‍ली के लोगों के लिए 15 गारंटियों की घोषणा की गई। आज नई दिल्ली में  श्री केजरीवाल ने बताया कि इन गारंटियों में रोजगार के अवसर, चिकित्सा उपचार के लिए संजीवनी योजना, हर महिला को प्रतिमाह 2100 रु...

जनवरी 27, 2025 1:37 अपराह्न

views 14

डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने वालो को सजा दी जाएगी: पंजाब मुख्यमंत्री

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा है कि अमृतसर के हेरिटेज स्ट्रीट पर भारत रत्न बाबा साहिब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने वालो को सजा दी जाएगी।   मुख्यमंत्री ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद बताते हुए कहा कि इससे बाबा साहब अंबेडकर का सम्मान करने वाले हर व्यक्ति को चोट पहुंची ह...

जनवरी 27, 2025 1:26 अपराह्न

views 22

बीएसएफ का पंजाब फ्रंटियर 23 फरवरी से ‘बॉर्डरमैन मैराथन-2025’ के चौथे संस्करण का आयोजन करेगा

सीमा सुरक्षा बल-बीएसएफ का पंजाब फ्रंटियर 23 फरवरी से ‘बॉर्डरमैन मैराथन-2025’ के चौथे संस्करण का आयोजन कर रहा है। यह वार्षिक मैराथन अमृतसर के गोल्डन गेट से शुरू होकर अटारी बॉर्डर तक होगी। मैराथन का थीम "सीमावर्ती लोगों के साथ हाथ मिलाना" है।   बीएसएफ पंजाब के युवाओं को स्वास्थ्य और नशे के प्रति जागरू...

जनवरी 27, 2025 12:02 अपराह्न

views 38

झारखंड के जामताड़ा जिले से 6 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार

झारखंड के जामताड़ा जिले से झारखंड पुलिस ने 6 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक एहतेशाम वकारीब ने एक बताया कि इन अपराधियों ने देश भर में एक गिरोह बनाया है।   गिरोह ने सरकारी बैंक खातों से डेटा का दुरुपयोग और उल्लंघन करके कुल 10 करोड़ रुपये से अधिक की साइबर धोखाधड़ी की है। उन्‍होंने य...

जनवरी 27, 2025 10:39 पूर्वाह्न

views 33

श्रीलंका की नौसेना ने 34 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

श्रीलंका की नौसेना ने दो अलग-अलग घटनाओं में 34 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। श्रीलंकाई नौसेना ने तीन मछली पकड़ने वाली नौकाएं भी ज़ब्‍त कर ली हैं।   इन मछुआरों को शनिवार और रविवार को गैर-कानूनी ढंग से मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। रामनाथपुरम के मत्‍स्‍य विभाग ने बताया कि श्रीलंका क...

जनवरी 27, 2025 9:47 पूर्वाह्न

views 19

हैदराबाद में आतिशबाजी के बाद लगी आग

हैदराबाद में कल रात हुसैन सागर झील में भारत माता महा आरती के दौरान आतिशबाजी के बाद आग लग गई। यह कार्यक्रम भारत माता फाउंडेशन ने आयोजित किया था।   केंद्रीय मंत्री और तेलंगाना प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जी. किशन रेड्डी 76वें गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे।   बताया गया है कि कार...

जनवरी 27, 2025 9:39 पूर्वाह्न

views 33

तेलंगाना सरकार ने चार कल्याणकारी योजनाएं शुरू कीं

तेलंगाना सरकार ने किसानों, कृषि मजदूरों और गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों के लिए चार कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। राज्य के प्रत्येक ब्लॉक के एक गांव में कल मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों ने इन योजनाओं की औपचारिक शुरूआत की।   नारायणपेट जिले में कोशीमंडल के चंद्रवंचा गांव में मुख्यमंत्री रेवंत रे...

जनवरी 27, 2025 9:04 पूर्वाह्न

views 16

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा केंद्र सरकार किसानों के सशक्तिकरण और समृद्धि के लिए हर संभव प्रयास कर रही है

केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि केंद्र सरकार किसानों के सशक्तिकरण और समृद्धि के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। श्री चौहान ने नई दिल्ली में 76वें गणतंत्र दिवस पर विशेष रूप से आमंत्रित किसानों से बातचीत की और आधुनिक कृषि तकनीकों के महत्व पर जोर दिया।   उन्‍होंने...

जनवरी 27, 2025 8:57 पूर्वाह्न

views 15

केरल में समुद्र तट पर तेज़ लहरों की चपेट में दो महिलाओं सहित चार की डूबने से मौत

केरल में कल शाम कोझिकोड के थिक्कोडी समुद्र तट पर तेज़ लहरों की चपेट में आने से दो महिलाओं सहित चार लोगों की डूबने से मौत हो गई। वायनाड जिले के कलपेट्टा से आए समूह के पांच सदस्‍य इस दुर्घटना के शिकार हुए थे।   स्थानीय लोगों और मछुआरों ने सभी को बाहर निकाल लिया, लेकिन चार की जान नहीं बचाई जा सकी। जीवि...

जनवरी 27, 2025 8:44 पूर्वाह्न

views 11

हिमाचल प्रदेश, राजस्‍थान और पंजाब में आज शीतलहर जारी रहने का अनुमान

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, राजस्‍थान और पंजाब में आज शीतलहर जारी रहने का अनुमान व्यक्त किया है। उत्‍तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में अगले दो दिन तक सुबह और रात के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि इस सप्ताह पश्चिम हिमालय क्ष...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला