क्षेत्रीय

जनवरी 24, 2025 8:57 अपराह्न

views 30

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में बादल हल्‍का कोहरा रहने की संभावना व्‍यक्‍त की

राजधानी दिल्ली में आज सुबह और शाम को ठंड महसूस की गई। हालांकि आज दिन में धूप खिली रहने से लोगों को सर्दी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 23 दशमलव सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान नौ दशमलव आठ डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान दिल्‍ल...

जनवरी 24, 2025 8:57 अपराह्न

views 13

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने 14 माओवादियों को किया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने 14 माओवादियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से आठ माओवादियों पर करीब 36 लाख रुपए का इनाम घोषित था। इन माओवादियों को उसूर थाना क्षेत्र के टेकमेटला, नादपल्ली और मल्लेम्पेंटा के जंगलों से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार माओवादियों पर उसूर-नादपल्ली मार्ग पर आईईडी ल...

जनवरी 24, 2025 8:57 अपराह्न

views 51

पश्चिम बंगाल सरकार ने आज द्वारे सरकार अभियान शुरू किया

पश्चिम बंगाल सरकार ने आज द्वारे सरकार अभियान शुरू किया है। सरकार का यह सेवा वितरण कार्यक्रम है, जिसमें विभिन्‍न विभागों, विकास खण्‍डों और नगरपालिकाओं के किसी एक स्‍थान पर शिविर लगाये जायेंगे, जहां लोग विभिन्‍न कल्‍याणकारी योजनाओं से लाभान्वित होने के लिए अपने नाम दर्ज करायेंगे। इन शिविरों में सरकारी...

जनवरी 24, 2025 8:34 अपराह्न

views 16

राष्‍ट्रीय मतदाता दिवस केवल निर्वाचन आयोग के गठन का ही उत्‍सव नहीं है बल्कि यह लोकतंत्र की भावना को सम्‍मान देने का भी अवसर है: राजीव कुमार

मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त राजीव कुमार ने कहा है कि राष्‍ट्रीय मतदाता दिवस केवल निर्वाचन आयोग के गठन का ही उत्‍सव नहीं है बल्कि यह लोकतंत्र की भावना को सम्‍मान देने का भी अवसर है। उन्‍होंने 15वें राष्‍ट्रीय मतदाता दिवस की पूर्व-संध्‍या पर आज नई दिल्‍ली में जारी एक संदेश में कहा कि इस वर्ष राष्‍ट्रीय मत...

जनवरी 24, 2025 8:33 अपराह्न

views 12

दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान परेड़ के सुचारू मार्ग को सुविधाजनक बनाने के लिए कुछ सड़कों पर यातायात प्रति‍बंधित

दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान परेड़ के सुचारू मार्ग को सुविधाजनक बनाने के लिए कुछ सड़कों पर यातायात प्रति‍बंधित रहेगा। यातायात पुलिस ने यातायात परामर्श जारी करते हुए बताया कि परेड सुबह साढ़े 10 बजे विजय चौक से शुरू होगी और कर्तव्यपथ, सी-हेक्सागन, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा, तिलक मार...

जनवरी 24, 2025 8:32 अपराह्न

views 93

हरियाणा: बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने ‘महिला एवं किशोरी सम्मान योजना’ के ‘सम्मान संजीवनी’ ऐप का शुभारंभ किया

हरियाणा की महिला और बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने आज चंडीगढ़ में राष्ट्रीय बालिका दिवस 2025 के अवसर पर ‘महिला एवं किशोरी सम्मान योजना’ के ‘सम्मान संजीवनी’ ऐप का शुभारंभ किया। ऐप में इस योजना में दी जा रही सुविधाओं को ट्रैक किया जाएगा, ताकि लाभार्थियों को योजना का लाभ समय पर मिलता रहे। सुश्री चौधर...

जनवरी 24, 2025 8:31 अपराह्न

views 12

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजधानी में लागू आदर्श आचार संहिता के उल्‍लंघन मामलों में 577 मामले दर्ज

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजधानी में लागू आदर्श आचार संहिता के उल्‍लंघन करने के मामलों में दिल्‍ली पुलिस ने अभी तक पांच सौ 77 मामले दर्ज किए हैं। पुलिस ने दो सौ 84 गैर लाईसेंसी हथियार और तीन सौ 94 कारतूस बरामद किये हैं। पुलिस के अनुसार 46 हजार से अधिक लीटर शराब, 20 करोड़ रुपये से ज्‍यादा क...

जनवरी 24, 2025 8:29 अपराह्न

views 11

दिल्‍ली के अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्‍टम अधिकारियों ने 318 ग्राम अवैध सोना किया बरामद

दिल्‍ली के अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्‍टम अधिकारियों ने 318 ग्राम अवैध सोना बरामद किया। इस सोने की अनुमानित कीमत 23 लाख 76 हजार रुपये से अधिक की है। दिल्‍ली कस्‍टम विभाग ने बताया कि सोने की तस्‍करी के इस मामले में एक भारतीय यात्री को गिरफ्तार किया गया है, जो रियाद से सोना लेकर दिल्‍ली पहुंचा थ...

जनवरी 24, 2025 8:12 अपराह्न

views 16

दिल्ली के बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने आज अपने घरों से अपने मताधिकार का किया प्रयोग

दिल्ली के बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने आज अपने घरों से अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस पहल के तहत तिलक नगर, नांगलोई जाट और जनकपुरी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में आज नागरिकों ने अपना वोट डाला। निर्वाचन आयोग के अनुसार दिल्ली में वरिष्ठ नागरिक और दिव्यांग व्यक्ति सक्रिय रूप से इस सुविधा का ...

जनवरी 24, 2025 8:11 अपराह्न

views 17

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर राजधानी में रह रहे वहां के नागरिकों को शुभकामनाएं दी

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर राजधानी में रह रहे वहां के नागरिकों को शुभकामनाएं दी। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री सक्सेना ने कहा कि अपने समृद्ध इतिहास, संस्कृति और परंपराओं के साथ उत्तर प्रदेश, विरासत और राष्ट्र की प्रगति का प्रतिबिंब रहा है। उन्ह...