क्षेत्रीय

जनवरी 26, 2025 5:15 अपराह्न

views 18

तेलंगाना में एक ट्रक और दो ऑटो-रिक्‍शा की टक्‍कर में पाँच लोगों की मौत, 6 घायल

तेलंगाना में आज एक ट्रक और दो ऑटो-रिक्‍शा की टक्‍कर में पाँच लोगों की मौत हो गई और छह घायल हो गए। प्रारंभिक खबरों के अनुसार वारंगल जिले में मामुनुरु राजमार्ग के पास से सरिया से लदा एक ट्रक दो ऑटो-रिक्शा से टकरा गया। शुरुआती जांच में कहा गया है कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब ट्रक पर सरिया बांधने वाली र...

जनवरी 26, 2025 5:14 अपराह्न

views 22

हिमाचल प्रदेश में धूमधाम के साथ मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस

हिमाचल प्रदेश में आज 76वां गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। राज्‍य स्‍तरीय आयोजन शिमला के रिज में हुआ, जहां राज्‍यपाल शिव प्रताप शुक्‍ला ने राष्‍ट्रीय ध्‍वज फहराया और परेड का निरीक्षण किया। उन्‍होंने विभिन्‍न टुकडियों की सलामी भी ली। मुख्‍यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्‍खू, लोकनिर्माण विभाग मंत्री व...

जनवरी 26, 2025 5:14 अपराह्न

views 17

लद्दाख में 76वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया

लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद के अध्‍यक्ष और मुख्‍य कार्यकारी पार्षद डॉ मोहम्‍मद जफर अखून ने आज बियामथांग में ख्री सुल्‍तान चू खेल स्‍टेडियम में 76वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्‍ट्रीय ध्‍वज फहराया। डॉ जफर ने कहा कि क्षेत्र में जन-सुविधाएं और बुनियादी ढांचा बढाने पर जोर दिया जा रहा है। उन्‍हों...

जनवरी 26, 2025 5:12 अपराह्न

views 20

तेलंगाना में देशभक्ति और राष्‍ट्रीय भावना के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

तेलंगाना में देशभक्ति और राष्‍ट्रीय भावना के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया। सभी संवैधानिक संस्‍थाओं, सरकारी कार्यालयों और राजनीतिक दलों के कार्यालयों में राष्‍ट्रीय ध्‍वज फहराया गया। हैदराबाद में बड़ी संख्‍या में लोगों को विभिन्‍न स्‍थानों पर पूरे जोश के साथ गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेते हुए देखा गय...

जनवरी 26, 2025 1:59 अपराह्न

views 9

पंजाब में अमृतसर में अटारी सीमा की संयुक्‍त जांच चौकी पर सीमा सुरक्षा बल के कमांडेंट एच.एन. जोशी ने गणतंत्र दिवस पर सलामी ली

पंजाब में अमृतसर में अटारी सीमा की संयुक्‍त जांच चौकी पर सीमा सुरक्षा बल के कमांडेंट एच.एन. जोशी ने गणतंत्र दिवस पर सलामी ली। ध्‍वजारोहण, अपर महानिदेशक सतीश खंडारे ने किया। इस अवसर पर, पंजाब फ्रंटियर के महानिरीक्षक डॉ. अतुल फुलझेले भी मौजूद थे।

जनवरी 26, 2025 1:36 अपराह्न

views 11

केरल में गणतंत्र दिवस समारोह समूचे राज्‍य में भव्‍य रूप से मनाया गया

केरल में गणतंत्र दिवस समारोह समूचे राज्‍य में भव्‍य रूप से मनाया गया। राज्‍यपाल राजेन्‍द्र विश्‍वनाथ अर्लेकर ने तिरूवनंतपुरम में सैंट्रल स्‍टेडियम में राष्‍ट्र ध्‍वज फहराया। उन्‍होंने कहा कि देश वर्ष 2047 तक विकसित राष्‍ट्र बनने की दिशा में आगे बढ रहा है।   मुख्‍यमंत्री पिनरई विजयन ने लोकतांत्र...

जनवरी 26, 2025 1:20 अपराह्न

views 48

नागालैंड के राज्यपाल ला गणेशन ने मुख्यमंत्री मोबाइल ऑपरेशन थियेटर का शुभारंभ किया

नागालैंड के राज्यपाल ला गणेशन ने आज मुख्यमंत्री मोबाइल ऑपरेशन थियेटर का शुभारंभ किया, जो राज्य के ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा की पहुँच बढ़ाने के उद्देश्य से एक अग्रणी पहल है।       इसका शुभारंभ नागालैंड सिविल सचिवालय प्लाजा कोहिमा में 76वें गणतंत्र दिवस के राज्य स्तरीय सम...

जनवरी 26, 2025 10:59 पूर्वाह्न

views 18

असम में धूमधाम से मनाया जा रहा है 76वांँ गणतंत्र दिवस

असम में भी 76वां गणतंत्र दिवस पूरी भव्‍यता के साथ मनाया गया। गुवाहाटी में खानपाड़ा में आयोजित मुख्‍य समारोह में राज्‍यपाल लक्ष्‍मण प्रसाद आचार्य ने तिरंगा फहराया। अपने भाषण में उन्‍होंने कहा कि राज्‍य सरकार राज्‍य के चहुमुखी विकास के लिए कार्य कर रही है और राज्‍य सरकार के प्रयासों से राज्‍य में शांत...

जनवरी 26, 2025 8:18 पूर्वाह्न

views 15

तेलंगाना-सरकार ने गणतंत्र-दिवस के अवसर पर 4 कल्याणकारी-योजनाओं की घोषणा की

तेलंगाना सरकार ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर चार कल्याणकारी योजनाओं की औपचारिक शुरुआत की घोषणा की है। इनमें हर मंडल के एक गांव में योजनाओं को शत प्रतिशत लागू किया जायेगा।   इन योजनाओं में किसानों को फसल सहायता के लिए - रायथु भरोसा, भूमिहीन कृषि मजदूरों को 12 हजार रुपये वार्षिक सहायता देने के लिए इ...

जनवरी 25, 2025 9:18 अपराह्न

views 11

76वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर गृह मंत्रालय ने पंजाब पुलिस के 17 अधिकारियों को सम्मानित करने की घोषणा की

76वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर गृह मंत्रालय ने पंजाब पुलिस के 17 अधिकारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा मेडल और सराहनीय सेवा मेडल से सम्मानित करने की घोषणा की है, इसमें एक महिला पुलिस अधिकारी भी शामिल है। पुरस्कार पाने वालों में खुफिया इकाई के अपर पुलिस महानिदेशक आर.के. जायसवाल और नारकोटिक्...