क्षेत्रीय

जनवरी 28, 2025 1:53 अपराह्न

views 34

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों ने प्रचार अभियान तेज किया

राष्ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई है। 70 सदस्यीय विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार जोरों पर है। भारतीय जनता पार्टी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के प्रमुख नेता रोड शो, जनसभाएं और घर घर जाकर अपने उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं। चु...

जनवरी 28, 2025 1:51 अपराह्न

views 18

प्रयागराज में कल मौनी अमावस्या के मद्देनजर महाकुंभ मेले में व्यापक प्रबंध किये गए

प्रयागराज महाकुंभ में कल बुधवार को मौनी अमावस्या के अवसर पर श्रद्धालुओं और तीर्थयात्रियों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की व्‍यवस्‍था की गई है। आकाशवाणी संवाददाता ने खबर दी है कि परेड ग्राउंड स्थित केंद्रीय अस्पताल, किसी भी स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूर्ण रूप से तैयार है। उत्तर प...

जनवरी 28, 2025 1:16 अपराह्न

views 18

सिक्किम के मंगन जिले में पर्यटकों की संख्या बढ़ी

सिक्किम के मंगन जिले में पिछले दो महीनों में पर्यटकों की संख्या बढ़ी है, जिससे पर्यटन में मज़बूती आई है। ग्लेशियल झील के फटने से आई बाढ़ के कारण अक्टूबर 2023 से ही इस क्षेत्र में पर्यटकों का आना बंद हो गया था। उत्तरी सिक्किम को पिछले साल 1 दिसंबर को पर्यटकों के लिए फिर से खोल दिया गया था।  

जनवरी 28, 2025 1:09 अपराह्न

views 13

श्रीलंका की नौसेना ने समुद्री सीमा पार करने के आरोप में 13 मछुआरों को गिरफ़्तार किया

श्रीलंका की नौसेना ने समुद्री सीमा पार करने के आरोप में कराईकल, नागपट्टिनम और मयिलादुथुराई से तमिलनाडु के 13 मछुआरों को गिरफ़्तार किया है। दो मछुआरे गोलीबारी की घटना में घायल हो गए और उन्हें जाफ़ना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन गिरफ़्तारियों और कथित हिंसा के कारण मछली पकड़ने वाले गांवों में ...

जनवरी 28, 2025 2:00 अपराह्न

views 14

उत्तर प्रदेश के बागपत में अस्‍थायी मंच गिरने से 5 की मौत और 40 से अधिक घायल

उत्तर प्रदेश के बागपत में आज भगवान आदिनाथ 'निर्वाण लड्डू महोत्सव' में एक अस्थायी मंच गिरने के बाद मची भगदड़ में पांच लोगों की मौत हो गई और  40 से अधिक घायल हो गए। श्रद्धालु मंच पर चढ़ गए, जिससे अफरा-तफरी मच गई। बागपत की जिला मजिस्ट्रेट अस्मिता लाल ने पुष्टि की है कि अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी ह...

जनवरी 28, 2025 10:47 पूर्वाह्न

views 33

जम्मू-कश्मीर: आवास और शहरी विकास विभाग के “स्वच्छतंत्र” अभियान के तहत कई कार्यक्रम आयोजित हुए

जम्मू-कश्मीर में आवास और शहरी विकास विभाग ने 76वें गणतंत्र दिवस पर केंद्र शासित प्रदेश के सभी 80 शहरी स्थानीय निकायों में शुरू किए गए "स्वच्छतंत्र" अभियान के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए। केन्‍द्रशासित प्रदेश के 2 लाख से अधिक नागरिकों ने मिलकर एक स्वच्छ और हरित पर्यावरण के प्रति दृढ़ रहने का संकल्प ल...

जनवरी 28, 2025 10:14 पूर्वाह्न

views 18

जम्मू और कश्मीर: पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री जम्मू क्षेत्र चैप्टर के प्रतिनिधियों ने उपराज्यपाल से मुलाकात की

जम्मू और कश्मीर में पी.एच.डी. चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री जम्मू क्षेत्र चैप्टर के प्रतिनिधियों ने कल जम्मू राजभवन में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की। आकाशवाणी संवाददाता ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने उपराज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें केंद्र शासित प्रदेश के आर्थिक, औद्योगिक और पर्यटन विकास प...

जनवरी 28, 2025 9:45 पूर्वाह्न

views 42

दिल्ली के बुराड़ी में चार मंजिला आवासीय इमारत गिरी

दिल्ली के बुराड़ी में चार मंजिला आवासीय इमारत गिरने की दुर्घटना में अब तक 10 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। ये इमारत कल शाम लगभग 7 बजे ढ‍ह गई थी। अग्निशमन विभाग ने बताया कि 15 से अधिक दमकल गाड़ियां और कई एंबुलेंस दुर्घटनास्थल पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। उत्तरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त राजा ...

जनवरी 28, 2025 12:56 अपराह्न

views 10

तेलंगाना शिक्षा आयोग ने मध्याह्न भोजन योजना और मेस सुविधाओं के कार्यान्वयन के बारे में रिपोर्ट सौंपी

तेलंगाना शिक्षा आयोग के अध्यक्ष ए मुरली ने कल राज्य की मुख्य सचिव शांति कुमारी को सरकारी स्कूलों और आवासीय संस्थानों में मध्याह्न भोजन योजना और मेस सुविधाओं के कार्यान्वयन के बारे में रिपोर्ट सौंपी। पिछले कुछ महीनों में राज्य भर के स्कूलों में खाद्य विषाक्तता की घटनाओं के बाद यह रिपोर्ट आई है। &nbsp...

जनवरी 28, 2025 8:23 पूर्वाह्न

views 14

मौसम विभाग ने उत्तर भारत में शीत लहर  का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने आज हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में अलग-अलग स्थानों पर शीत लहर  का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।   अगले दो-तीन दिन में रात और सुबह के समय उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, ओडिशा, बिहार और गांगेय पश्चिम बंगाल में घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं।   विभाग के अनुसार, अ...