क्षेत्रीय

मार्च 7, 2025 9:11 पूर्वाह्न

views 31

महाराष्ट्र में एक नाव दुर्घटना में पालघर जिले के झाई गांव के चार मछुआरे डूबे

  महाराष्ट्र में एक नाव दुर्घटना में पालघर जिले के झाई गांव के चार मछुआरे डूब गए। गुजरात तट पर मछली पकड़ते समय उनकी नाव दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में दो मछुआरे घायल हो गए। मछली पकड़ने वाली नाव 18 फरवरी को दस नाविकों के साथ गहरे समुद्र में मछली पकड़ने के लिए गई थी। 16 दिन तक मछली पकड़ने के बाद न...

मार्च 7, 2025 8:53 पूर्वाह्न

views 99

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज से गुजरात, दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव के दो दिन के दौरे पर रहेंगे

  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज गुजरात और केंद्र शासित प्रदेश दादरा तथा नगर हवेली और दमण-दीव की दो दिन की यात्रा पर जाएंगे। श्री मोदी गुजरात के सूरत और नवसारी तथा दमण के सिलवासा में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री आज सवेरे दादरा और नगर हवेली के सिलवासा में दो हजार पांच सौ 87 करोड़ र...

मार्च 7, 2025 8:34 पूर्वाह्न

views 31

मैसूरू आकाशवाणी केन्‍द्र की 90वीं वर्षगांठ आज, महानिदेशक डॉ. प्रज्ञा पालीवाल गौड़ करेंगी ‘नूडी नाडा संगम’ का उद्घाटन

  मैसूरू आकाशवाणी केन्‍द्र की आज 90वीं वर्षगांठ है। इस अवसर पर आज एक समारोह आयोजित किया जा रहा है। आकाशवाणी और समाचार सेवा प्रभाग की महानिदेशक डॉ. प्रज्ञा पालीवाल गौड़ आकाशवाणी मैसूरू में सांस्कृतिक कार्यक्रम 'नूडी नाडा संगम' का आज उद्घाटन करेंगी। सुत्तुरू श्रीक्षेत्र मठ के पुजारी जगद्गुरु श्री शिवर...

मार्च 7, 2025 7:37 पूर्वाह्न

views 85

ओडिशा: केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम ने राउरकेला हवाई अड्डे के विस्तार के संबंध में एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की

    ओडिशा में राउरकेला हवाई अड्डे की परिचालन क्षमता को भुवनेश्वर के बीजू पटनायक अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के समान बनाने के लिए तेजी से कार्य चल रहा है। ओडिशा सरकार ने भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण को एक प्रस्ताव सौंपा है जिसमें राउरकेला हवाई अड्डे के विस्तार के लिए एक मास्टर प्लान और बाधा सीमा सतह सर...

मार्च 7, 2025 7:23 पूर्वाह्न

views 26

जम्मू-कश्मीर: मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला आज विधानसभा में पेश करेंगे बजट

  जम्मू में जम्मू-कश्मीर विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, जिनके पास वित्त विभाग भी है, आज विधानसभा में बजट पेश करेंगे।

मार्च 7, 2025 7:30 पूर्वाह्न

views 11

तेलंगाना में मंत्रिमंडल ने अनुसूचित जातियों को समूह 1, 2 तथा 3 में उप-वर्गीकृत करने और पिछड़े वर्गों के लिए 42% आरक्षण के लिए मसौदा विधेयकों को मंजूरी दी

तेलंगाना के मंत्रिमंडल ने अनुसूचित जातियों को समूह 1, 2 तथा 3 में उप-वर्गीकृत करने और शिक्षा, रोजगार एवं स्थानीय निकायों में पिछड़े वर्गों के लिए 42 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करने के लिए मसौदा विधेयकों को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी की अध्यक्षता में कल शाम हुई बैठक्‍ में विधानसभा के ...

मार्च 6, 2025 9:00 अपराह्न

views 205

महाराष्ट्र विधानसभा ने महाराष्‍ट्र भूमि राजस्व संहिता संशोधन विधेयकः 2025 सर्वसम्मति से पारित किया

महाराष्ट्र विधानसभा ने महाराष्‍ट्र भूमि राजस्व संहिता संशोधन विधेयक 2025 आज सर्वसम्मति से पारित कर दिया। राज्य के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने सदन में विधेयक पेश किया। इस संशोधन से सरकारी बकाया के चलते नीलाम की गई और सरकार के पास जमा परती जमीनें किसानों को वापस मिल सकेंगी।   राज्य में कु...

मार्च 6, 2025 8:53 अपराह्न

views 114

झारखंडः भाजपा-अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को फिर से पार्टी के विधायक-दल का नेता चुना गया

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को आज फिर से पार्टी के विधायक दल का नेता चुन लिया गया। उनका चयन भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड द्वारा नियुक्त दोनों केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में हुआ।   केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री ...

मार्च 6, 2025 8:42 अपराह्न

views 54

कोयला और खान मंत्रालय ने खनन कंपनियों में महिलाओं के लिए विशेष खदानें बनाने का प्रस्ताव रखा

केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा कि मंत्रालय ने खनन कंपनियों में महिलाओं के लिए विशेष खदानें बनाने का प्रस्ताव रखा है। उन्होंने कहा कि इन खदानों में कामगारों से लेकर अधिकारियों तक सभी महिलाएं होंगी और खनन उद्योग में महिलाओं को आरक्षण देने की भी योजना है।   श्री रेड्डी ने आज ह...

मार्च 6, 2025 8:32 अपराह्न

views 15

जम्मू-कश्मीरः मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने विधानसभा के बजट-सत्र में आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट-2025 पेश की

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आज विधानसभा के बजट सत्र में आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट-2025 पेश की। सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार प्रति व्यक्ति आय 10 दशमलव 6 प्रतिशत की वृद्धि के साथ एक लाख 54 हजार 703 रुपये हो जाएगी। श्री अब्दुल्ला ने कहा कि यह केंद्र शासित प्रदेश के लोगों की कड़ी मेहनत और...