क्षेत्रीय

फ़रवरी 21, 2025 9:00 पूर्वाह्न

views 122

मध्य प्रदेश के खजुराहो में 51वें खजुराहो नृत्य महोत्सव में 139 कलाकारों ने 24 घंटे 9 मिनट 26 सेकेंड तक लगातार नृत्य कर विश्व रिकॉर्ड बनाया

  मध्य प्रदेश के खजुराहो में 51वें खजुराहो नृत्य महोत्सव में 139 कलाकारों ने 24 घंटे 9 मिनट 26 सेकेंड तक लगातार नृत्य कर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कल इस महोत्सव का उद्घाटन करते हुए कहा था कि शास्त्रीय नृत्य ईश्वर की आराधना के लिए बनाए गए हैं।

फ़रवरी 21, 2025 8:31 पूर्वाह्न

views 78

उत्तर प्रदेश की जेलों में बंद कैदी आज जेल परिसर में ही त्रिवेणी संगम के जल से करेंगे महाकुंभ स्नान

  उत्तर प्रदेश की जेलों में बंद कैदी आज जेल परिसर में ही महाकुंभ स्नान करेंगे। इसके लिए जेल परिसर में प्रयागराज के त्रिवेणी संगम का जल लाया जाएगा। हमारे संवाददाता ने बताया है कि इससे कैदियों को अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक मान्यताओं का पालन करने का अवसर मिलेगा।        

फ़रवरी 21, 2025 8:08 पूर्वाह्न

views 53

दिल्ली सरकार ने आयुष्मान भारत योजना को दी मंजूरी, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पहले विधानसभा सत्र में सीएजी रिपोर्ट पेश करने का आश्वासन दिया

दिल्ली सरकार ने आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करने का फैसला किया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कल शाम पहली मंत्रिमंडल बैठक के बाद यह बात कही। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार की ओर से 5 लाख रुपये के टॉप-अप के साथ आयुष्मान भारत योजना को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई है और इसे जल्द लागू ...

फ़रवरी 20, 2025 2:09 अपराह्न

views 9

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेखा गुप्ता को दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेखा गुप्ता को दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि वह जमीनी स्तर से उठकर आई हैं। कैंपस राजनीति, राज्य संगठन, नगर निगम प्रशासन और अब विधायक के साथ-साथ मुख्यमंत्री के रूप में भी सक्रिय रही हैं। प्रधानमंत्री न...

फ़रवरी 20, 2025 1:50 अपराह्न

views 6

दिल्ली में संपन्न हुआ भारत-बांग्लादेश सीमा समन्वय सम्मेलन का 55वां निदेशक स्तर का सम्मेलन 

    भारत-बांग्लादेश सीमा समन्वय सम्मेलन का 55वां निदेशक स्तर का सम्मेलन आज दिल्ली में संपन्न हुआ। सम्मेलन के दौरान सीमा पार अपराध, तस्करी, सीमा पर बाड़बंदी और अन्य मुद्दों पर दोनों देशों के बीच विस्तार से चर्चा की गई।      सम्मेलन के बाद मीडिया को जानकारी देते हुए सीमा सुरक्षा बल के निदेशक जनरल दलजी...

फ़रवरी 20, 2025 1:38 अपराह्न

views 15

नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर में शुरू हुआ दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय चमड़ा प्रदर्शनी का छठा संस्करण

    दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय चमड़ा प्रदर्शनी का छठा संस्करण आज नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर में शुरू हुआ। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने कहा कि दो दिन का यह आयोजन वैश्विक चमड़ा और जूता उद्योग में भारत की स्थिति को मजबूत करेगा। इस दौरान 225 भारतीय प्रदर्शक अपने नवीनतम संग्रह प्...

फ़रवरी 20, 2025 1:36 अपराह्न

views 17

हिमाचल प्रदेश में ऊंचाई वाले इलाकों में हुई बर्फबारी, निचले इलाकों में हुई बारिश

  हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और निचले इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। हाल की बर्फबारी ने पहाड़ों की चोटियों को ढक लिया है, जबकि मैदानी इलाकों में बारिश जारी है। इससे राज्य में लंबे समय से चल रहा सूखा खत्म हो गया है। मौसम में आए बदलाव से ...

फ़रवरी 20, 2025 1:06 अपराह्न

views 112

पंजाब के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने व्यापक मानसिक स्वास्थ्य नीति पर चर्चा के लिए विशेषज्ञों के साथ बैठक की

  पंजाब में नशे की लत के खतरे से निपटने के लिए राज्य के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री, डॉ. बलबीर सिंह ने कल पंजाब में एक व्यापक मानसिक स्वास्थ्य नीति बनाने पर चर्चा के लिए विशेषज्ञों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। पंजाब की स्‍वास्‍थ्‍य यात्रा-मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य के साथ शीर्षक सत्र की अध्यक्षता कर...

फ़रवरी 20, 2025 1:00 अपराह्न

views 17

उत्तर प्रदेश: जौनपुर में दो अलग-अलग सड़क हादसों में आठ तीर्थयात्रियों की मौत, 32 घायल

    उत्तर प्रदेश में कल रात जौनपुर में दो अलग-अलग सड़क हादसों में कम से कम आठ तीर्थयात्रियों की जान चली गई और 32 अन्य घायल हो गए।    जौनपुर के पुलिस अधीक्षक कौस्तुभ ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि पहला हादसा उस समय हुआ जब एक अज्ञात वाहन ने एक एसयूवी से टक्कर मारी। इस दुर्घटना में झारखंड से पांच ल...

फ़रवरी 20, 2025 12:58 अपराह्न

views 14

महाराष्ट्र: केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने औरंगाबाद औद्योगिक शहर को प्रमुख औद्योगिक केंद्र के रूप में विकसित करने की घोषणा की

    केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में औरंगाबाद औद्योगिक शहर (औरिक) को देश के प्रमुख औद्योगिक केंद्र के रूप में विकसित करने की घोषणा की है। इससे मराठवाड़ा क्षेत्र, औद्योगिक विकास के लिए एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभरेगा। आज छत्रपति संभाजीनगर में पत्रकारों से ब...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला