क्षेत्रीय

मार्च 1, 2026 9:31 अपराह्न

views 133

कूचबिहार के दिन्हाटा में एक दुर्घटना में पांच मजदूरों की मौत

कूचबिहार के दिन्हाटा में एक दुर्घटना में पांच मजदूरों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बहुमंजिला इमारत के निर्माण में काम कर रहे मजदूर 11 हजार वोल्ट के इलेक्ट्रिक मिक्सचर लिफ्ट के संपर्क में आ गए। दिन्हाटा पुलिस मौके पर पहुंच गई है और घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

मार्च 1, 2026 8:54 अपराह्न

views 38

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद ने कई ढांचागत और शिक्षा परियोजनाओं का उद्घाटन किया

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद ने आज मोइरांगपुरेल उच्च माध्यमिक विद्यालय में कई ढांचागत और शिक्षा परियोजनाओं का उद्घाटन किया। ये क्षेत्र में संपर्क और सार्वजनिक सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इन परियोजनाओं में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत निर्मित इथम-मोइरांग...

मार्च 1, 2026 8:42 अपराह्न

views 47

दार्जिलिंग हिल्स के मिरिक में शुरू हुआ तीन दिन का मिजोरम पुष्प महोत्सव

दार्जिलिंग हिल्स के मिरिक में तीन दिन का मिजोरम पुष्प महोत्सव शुरू हुआ। इसमें सैकड़ों घरेलू और विदेशी पर्यटक शामिल हुए। 100 से अधिक फूल उत्पादक ऑर्किड और हिमालय की अन्य सुंदर प्रजातियों का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस महोत्सव का उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देना है। गोरखालैंड प्रादेशिक प्रशासन के प्रमुख अनि...

मार्च 1, 2026 8:31 अपराह्न

views 35

नागालैंड विधानसभा के बजट सत्र का पहला चरण कल से शुरू होगा

नागालैंड विधानसभा के बजट सत्र का पहला चरण कल से शुरू होगा और 12 मार्च तक चलेगा। इस दौरान पांच सत्र आयोजित होंगे। केंद्र, राज्य सरकार और पूर्वी नागालैंड जन संगठन के बीच सीमांत नागालैंड क्षेत्र प्राधिकरणपर त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर के बाद यह पहला विधानसभा सत्र होगा। राष्ट्रवादी लोकतांत्रिक प्रगति...

मार्च 1, 2026 8:22 अपराह्न

views 42

महाराष्ट्र: नागपुर के राउलगांव में हुए भीषण विस्फोट में 17 लोगों की मौत, 18 घायल

महाराष्ट्र के नागपुर जिले के राउलगांव स्थित एसबीएल एनर्जी लिमिटेड में हुए भीषण विस्फोट में 17 लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य घायल हो गए। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया पोस्ट में मृतकों की संख्या की पुष्टि की। पुलिस ने बताया है कि यह विस्फोट खनन और औद्योगिक उपयोग के लिए विस्फ...

मार्च 1, 2026 8:18 अपराह्न

views 40

आंध्र प्रदेश: मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने अमरावती में न्यायाधीशों के नए आवास परिसर का उद्घाटन किया

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने आज आंध्र प्रदेश के अमरावती में न्यायाधीशों के लिए एक नए आवास परिसर का उद्घाटन किया और न्यायाधीश अतिथि गृह तथा आंध्र प्रदेश न्यायिक अकादमी की आधारशिला रखी। मुख्य न्यायाधीश का यह दौरा राज्य की राजधानी क्षेत्र के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर था।

मार्च 1, 2026 8:16 अपराह्न

views 30

पिछले 11 वर्षों में देश में विकास के नए आयाम स्थापित हुए: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू

संसदीय और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में देश में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भंजरारू और सलोनी में आज जनसभाओं को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि इस दौरान सड़क संपर्क, बैंकिंग सेवाओं क...

मार्च 1, 2026 8:14 अपराह्न

views 29

भारतीय रेलवे ने होली के दौरान यात्रियों की सुगम यात्रा के लिए व्यापक व्यवस्था की

भारतीय रेलवे ने आगामी होली के त्योहार के दौरान यात्रियों की सुगम, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक व्यवस्था की है। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने देश भर में 64 होली स्पेशल रेलगाडि़यां चलाने का फैसला किया है। यह रेलगाडियां पुरानी दिल्ली, नई दिल्ली और आनंद विहार ...

मार्च 1, 2026 8:12 अपराह्न

views 151

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में कनाडा के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज मुंबई के ताज पैलेस होटल में कनाडा के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के स्वागत समारोह का आयोजन किया। प्रतिनिधिमंडल में कनाडा के राष्ट्रीय राजस्व मंत्री फ्रांस्वा-फिलिप शैम्पेन, न्यू ब्रंसविक की प्रीमियर सुसान होल्ट और अन्य शामिल थे।   मुख्यमंत्री ने कहा कि...

मार्च 1, 2026 8:03 अपराह्न

views 29

राष्ट्रपति, उपराष्‍ट्रपति और प्रधानमंत्री ने नागपुर के एक कारखाने में हुए विस्फोट में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्‍ट्रपति सी. पी. राधाकृष्‍णन और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने महाराष्ट्र के नागपुर में एक कारखाने में हुए विस्फोट में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति मुर्मु ने अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घाय...