क्षेत्रीय

मार्च 23, 2025 6:09 अपराह्न

views 15

सुरक्षा बलों ने जम्‍मू-कश्‍मीर के डोडा जिले के दूर-दराज के जंगलों में आतंकवादियों के ठिकाने का पता लगाया

सुरक्षा बलों ने आज जम्‍मू-कश्‍मीर के डोडा जिले के दूर-दराज के जंगलों में आज आतंकवादियों के एक ठिकाने का पता लगाया। आकाशवाणी के जम्‍मू संवाददाता ने खबर दी है कि जिले के भद्रवाह में भालरा वन क्षेत्र में सेना और स्‍थानीय पुलिस के विशेष अभियान दल को एक संयुक्‍त तलाश अभियान के दौरान इस ठिकाने का पता चला।...

मार्च 23, 2025 9:17 अपराह्न

views 12

छत्‍तीसगढ के बीजापुर जिले में 22 नक्‍सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्‍मसर्मपण किया

छत्‍तीसगढ के बीजापुर जिले में आज 22 नक्‍सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्‍मसर्मपण कर दिया। इनमें दो महिला नक्‍सली हैं।     जिले के अपर पुलिस अधीक्षक उलनडोन योर्क ने बताया कि जिन नक्‍सलियों ने आत्‍मसमर्पण किया है उनमें से छह पर 11 लाख रूपये का पुरस्‍कार घोषित किया गया था। राज्‍य सरकार की पुनर्वास नीति के ...

मार्च 23, 2025 6:05 अपराह्न

views 15

गाजियाबाद के हिंडन हवाई अड्डे से जम्मू के लिए विमान सेवा आज से शुरू

गाजियाबाद के हिंडन हवाई अड्डे से जम्मू के लिए विमान सेवा आज से शुरू हो गई । पहली उड़ान सुबह साढ़े नौ बजे हिंडन से जम्मू के लिए रवाना हुई। आकाशवाणी के जम्मू संवाददाता ने बताया है कि यात्रियों के लिए राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र से माता वैष्णो देवी मंदिर की यात्रा सुगम हो जाएगी।     जम्मू से यह उड़ान दोपहर...

मार्च 23, 2025 3:36 अपराह्न

views 23

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने जम्मू-कश्मीर के उधमपुर ज़िले को हवाई संपर्क से जोड़ने के लिए समिति का गठन किया

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने जम्मू-कश्मीर के उधमपुर ज़िले को हवाई संपर्क से जोड़ने के लिए एक समिति का गठन किया है जो वास्तविक स्थिति का आकलन करेगी। इस समिति में उड्डयन क्षेत्र के विशेषज्ञ, पेशेवर पायलट तथा वायुसेना के अधिकारी शामिल हैं। यह समिति प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री डॉक्टर जीतेंद्...

मार्च 23, 2025 2:15 अपराह्न

views 24

दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र कल से शुरू

दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र कल से शुरू हो रहा है। यह सत्र 28 मार्च तक चलेगा जिसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है। दिल्‍ली परिवहन निगम के कामकाज पर सीएजी की रिपोर्ट सोमवार को सदन में पेश की जाएगी। बजट मंगलवार को पेश किया जाएगा और उस पर 26 मार्च को चर्चा होगी। सत्र के दौरान, प्रमुख वित्तीय और नीतिगत मामलों प...

मार्च 23, 2025 2:10 अपराह्न

views 48

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपनी स्‍थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर सामाजिक सौहार्द्र और राष्‍ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के कई कार्यक्रम शुरू करेगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने इस वर्ष अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में, कई आउटरीच कार्यक्रमों की योजना बनाई है। संघ के महासचिव दत्तात्रेय होसबोले ने आज बेंगलुरु में संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की तीन दिन की बैठक के बाद कहा कि इस अवसर पर कोई औपचारिक समारोह नहीं होगा, लेकिन इस वर्ष...

मार्च 23, 2025 1:29 अपराह्न

views 18

जम्मू कश्मीर सरकार ने कहा कि प्रदेश की पनबिजली क्षमता 18 हजार मेगावाट है

जम्मू-कश्मीर सरकार ने शनिवार को विधानसभा में कहा कि प्रदेश की लगभग 23 प्रतिशत पनबिजली क्षमता का ही अब तक उपयोग हो सका है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सदन को बताया कि जम्मू-कश्मीर की पनबिजली क्षमता 18 हजार मेगावाट है। इसमें से अब तक लगभग 3 हज़ार 540 मेगावाट का ही दोहन किया जा सका है। उन्होंने यह भी ...

मार्च 23, 2025 12:58 अपराह्न

views 12

मौसम विभाग ने दक्षिण भारत में  हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया 

मौसम विभाग ने आज छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और आंतरिक कर्नाटक में गरज, बिजली और तूफानी हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिन तक अरुणाचल प्रदेश में गरज, बिजली और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाओं के साथ हल्की वर्षा ह...

मार्च 23, 2025 12:53 अपराह्न

views 13

उपराज्‍यपाल मनोज सिन्हा आज जम्मू के अभिनव थिएटर में तवी फिल्मोत्सव का उद्घाटन करेंगे

आज जम्मू के अभिनव थिएटर में तवी फिल्मोत्सव का उद्घाटन जम्मू-कश्मीर के उपराज्‍यपाल मनोज सिन्हा करेंगे। जम्मू कश्मीर सिने एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य फिल्म निर्माताओं, कलाकारों और रचनात्मक पेशेवरों को एक मंच प्रदान करना है, जहां वह अपनी प्रतिभा दिखा सके। यह लघु फिल्म महोत्सव न के...

मार्च 23, 2025 12:49 अपराह्न

views 13

पुरातत्वविदों को केरल में उत्खनन में बड़ी संख्या में पत्‍थर की संरचनाएं मिलीं

केरल के पलाकाड़ में मलमपुझा बांध के पास पुरातात्विक उत्खनन में बड़ी संख्या में पत्‍थर के ढांचे मिले हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने सोशल मीडिया पोस्ट में पत्थर की संरचनाओं की तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि क्षेत्र का सर्वेक्षण करने वाली टीम को 45 हेक्टेयर क्षेत्र में 110 से अधिक संरचनाएं मिली हैं। ...