क्षेत्रीय

दिसम्बर 29, 2024 7:37 अपराह्न दिसम्बर 29, 2024 7:37 अपराह्न

views 30

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल विनय कुमार सक्‍सेना को महाकुंभ में शामिल होने का दिया निमंत्रण

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज उत्‍तर प्रदेश सदन में दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल विनय कुमार सक्‍सेना से मुलाकात की। उन्होंने उपराज्‍यपाल को अगले महीने प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ में शामिल होने का निमंत्रण दिया। महाकुंभ 13 जनवरी से शुरू होकर 26 फरवरी तक चलेगा।

दिसम्बर 29, 2024 7:32 अपराह्न दिसम्बर 29, 2024 7:32 अपराह्न

views 2

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अपने जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र के लिए शिक्षा घोषणा पत्र जारी किया

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अपने जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र के लिए शिक्षा घोषणा पत्र जारी किया है। श्री सिसोदिया ने कहा कि सराय काले खां और हज़रत निज़ामुद्दीन में दो नए स्कूल बनेंगे। श्री सिसोदिया ने कहा कि क्षेत्र के सभी सहायता प्राप्त स्कूलों को सरकारी स्कूलों जैसी सुविधाएं दी जाए...

दिसम्बर 29, 2024 6:49 अपराह्न दिसम्बर 29, 2024 6:49 अपराह्न

views 15

नवी मुंबई अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे के रनवे पर पहला वाणिज्यिक विमान सफलतापूर्वक उतरा

नवी मुंबई अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे के रनवे पर आज पहला वाणिज्यिक विमान सफलतापूर्वक उतरा। इंडिगो-ए-320 ने मुंबई हवाई अड्डे से उडान भरकर सीधे नवी मुंबई अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंड किया। इस सफल लैंडिंग के बाद विमान को एक हवाई सेल्‍युट भी दिया गया। प्रमाणन परीक्षण में लैंडिंग के तकनीकी मूल्‍यांक...

दिसम्बर 29, 2024 6:00 अपराह्न दिसम्बर 29, 2024 6:00 अपराह्न

views 3

केन्‍द्रीय मंत्री प्रल्‍हाद जोशी ने त्रिपुरा नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी द्वारा चलाई जा रही नवीकरणीय ऊर्जा परियोजना की निगरानी की

केन्‍द्रीय उपभोक्‍ता कार्य, खाद्य और सार्वजनिक वितरण तथा नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्‍हाद जोशी ने आज किसानों के लिए त्रिपुरा नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी - ट्रेडा द्वारा चलाई जा रही नवीकरणीय ऊर्जा परियोजना की निगरानी करने के लिए त्रिपुरा के सिपाहीजाला जिले के चरिलम गांव का दौरा किया।    इस क्ष...

दिसम्बर 29, 2024 6:00 अपराह्न दिसम्बर 29, 2024 6:00 अपराह्न

views 205

न्‍यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया ने हिमाचल प्रदेश उच्‍च न्‍यायालय के मुख्‍य न्‍यायाधीश का पदभार संभाला

न्‍यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया ने आज शिमला के राजभवन में एक समारोह में हिमाचल प्रदेश उच्‍च न्‍यायालय के मुख्‍य न्‍यायाधीश का पदभार संभाला। उन्‍हें राज्‍यपाल शिव प्रताप शुक्‍ला ने पद की शपथ दिलाई। मुख्‍यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्‍खू तथा अन्‍य मंत्री इस अवसर पर उपस्थित रहे। केंद्र सरकार ने 24 दिस...

दिसम्बर 29, 2024 6:00 अपराह्न दिसम्बर 29, 2024 6:00 अपराह्न

views 25

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर मतदाता सूची से नाम हटवाने का आरोप लगाया

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर मतदाता सूची से नाम हटवाने का आरोप लगाया है। श्री केजरीवाल ने इस संबंध में निर्वाचन अधिकारी को एक शिकायत पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने लगभग 5000 वोटों को कटवाने और 7500 वोटों को जोड़ने के लिए आवेदन...

दिसम्बर 29, 2024 4:00 अपराह्न दिसम्बर 29, 2024 4:00 अपराह्न

views 6

भाजपा के संगठन की चुनाव समीक्षा बैठक दिल्‍ली के पार्टी मुख्‍यालय में जारी

भारतीय जनता पार्टी-भाजपा के संगठन की चुनाव समीक्षा बैठक दिल्‍ली के पार्टी मुख्‍यालय में चल रही है। पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज दोपहर बाद इस बैठक के एक सत्र को संबोधित किया। इस बैठक में संगठन के महासचिव बी एल संतोष, राष्‍ट्रीय महासचिव, सभी प्रदेशों के अध्‍यक्ष, प्रदेश संगठन क...

दिसम्बर 29, 2024 3:58 अपराह्न दिसम्बर 29, 2024 3:58 अपराह्न

views 2

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को अगले महीने होने वाले महाकुम्भ के लिए आमंत्रित किया। महाकुम्भ की शुरूआत 13 जनवरी से हो रही है जो 26 फरवरी तक होगा।    

दिसम्बर 29, 2024 1:31 अपराह्न दिसम्बर 29, 2024 1:31 अपराह्न

views 6

वाहनों की आवाजाही के लिए आज फिर से खोला गया श्रीनगर-जम्‍मू राष्‍ट्रीय राजमार्ग

जम्‍मू-कश्‍मीर में श्रीनगर-जम्‍मू राष्‍ट्रीय राजमार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए आज फिर खोल दिया गया। ये राजमार्ग कश्‍मीर क्षेत्र में खराब मौसम और भारी बर्फबारी के कारण शुक्रवार से दो दिनों के लिए बंद था। यातायात अधिकारियों ने बताया है कि यात्रियों को मार्ग पर विशेष रूप से बनिहाल और काजीगुंड मार्ग पर ...

दिसम्बर 29, 2024 1:29 अपराह्न दिसम्बर 29, 2024 1:29 अपराह्न

views 9

महाराष्ट्र के पंढरपुर में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मृत्‍यु, 20 से अधिक घायल

महाराष्ट्र के पंढरपुर में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मृत्‍यु हो गई है और 20 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। मृतकों में एक बुजुर्ग महिला और एक सात साल का बच्चा है। यह हादसा तब हुआ जब पुणे जिले के कामशेत से पंढरपुर जा रही तीर्थयात्रियों से भरी बस एक ट्रक से टकरा गई। घायलों का इलाज चल रहा है।