क्षेत्रीय

मार्च 1, 2026 6:36 अपराह्न

views 27

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नागपुर के एक कारखाने में हुए विस्फोट में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महाराष्ट्र के नागपुर में एक कारखाने में हुए विस्फोट में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति मुर्मु ने अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

मार्च 1, 2026 6:34 अपराह्न

views 43

लद्दाख: ईरान के सर्वोच्च नेता के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए निकाले गए विशाल जुलूस

लद्दाख के कारगिल जिले में आज ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए विशाल जुलूस निकाले गए। कारगिल में अहले सुन्नत वल जमात समिति के सदस्यों ने शिया समुदाय के साथ मिलकर शोक व्यक्त किया। सम्मान के प्रतीक के रूप में मुख्य बाजार बंद रहे। इसी तरह द्रास, सांकू और...

मार्च 1, 2026 6:19 अपराह्न

views 36

एयर कमोडोर बी. एस. विजय राव ने पालम बेस रिपेयर डिपो के एयर ऑफिसर कमांडिंग के रूप में कार्यभार संभाला

एयर कमोडोर बी. एस. विजय राव ने आज नई दिल्ली में पालम के बेस रिपेयर डिपो के एयर ऑफिसर कमांडिंग के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया। अपने कार्यकाल के दौरान श्री राव ने विदेशों में पेशेवर कार्यों में भारतीय वायु सेना का प्रतिनिधित्व किया है और वे वैश्विक एयरोस्पेस संगठनों के साथ प्रमुख उन्नयन और प्रौद्यो...

मार्च 1, 2026 5:31 अपराह्न

views 48

कर्नाटक: उत्तर कन्नड़ जिले में कैगा परमाणु ऊर्जा संयंत्र की पांचवीं और छठी यूनिट के लिए कंक्रीट कार्य का शुभारंभ

परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष डॉ. अजीत कुमार मोहंती ने आज कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में स्थित कैगा परमाणु ऊर्जा संयंत्र की पांचवीं और छठी यूनिट के लिए औपचारिक रूप से कंक्रीट कार्य का शुभारंभ किया। 21 हजार करोड़ रुपये की यह विस्तार परियोजना परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। ऊर्जा क...

मार्च 1, 2026 5:28 अपराह्न

views 40

महाराष्ट्र: महिला आयोग ने जिलाधिकारियों और संभागीय आयुक्तों को पोष आंतरिक शिकायत समिति की लेखापरीक्षा कराने का निर्देश दिया

महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकंकर ने राज्य भर के सभी जिलाधिकारियों और संभागीय आयुक्तों को एक महीने के भीतर पोष आंतरिक शिकायत समिति की लेखापरीक्षा कराने का निर्देश दिया है। सभी सरकारी, अर्ध-सरकारी, स्थानीय स्वशासन निकायों, निगमों और स्वायत्त संस्थानों को आंतरिक समितियों का विधिवत ग...

मार्च 1, 2026 5:23 अपराह्न

views 33

जम्मू-कश्मीर: तीन मार्च को राष्ट्रीय प्रशासन सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला

कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला तीन मार्च को जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीय प्रशासन सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। सम्मेलन का विषय है- 'जिलों का समग्र विकास: विकसित भारत के लिए शासन का रूपांतरण'। प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग के ...

मार्च 1, 2026 5:08 अपराह्न

views 38

मध्य प्रदेश सरकार कल बरवानी के आदिवासी क्षेत्र में कृषि मंत्रिमंडल की पहली बैठक आयोजित करेगी

मध्य प्रदेश सरकार कल बरवानी के आदिवासी क्षेत्र में अपने कृषि मंत्रिमंडल की पहली बैठक आयोजित करेगी। यह कदम किसान कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत किसानों को सशक्त बनाने के राज्य सरकार के प्रयासों का हिस्सा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंत्रिमंडल बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसमें पशुपालन, बागवानी, सहकारिता,...

मार्च 1, 2026 8:40 अपराह्न

views 59

प्रधानमंत्री नरेंन्‍द्र मोदी ने तमिलनाडु में ₹4,400 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज तमिलनाडु के मदुरै में 4,400 करोड़ रुपये से अधिक की कई राष्ट्रीय परियोजनाओं का उद्घाटन किया और राष्‍ट्र को समर्पि‍त किया। इन परियोजनाओं में कुंभकोणम, येरकौड और वेल्लोर में तीन नए आकाशवाणी एफएम रिले ट्रांसमीटर शामिल हैं। इन ट्रांसमीटरों से क्षेत्रीय कवरेज का विस्तार ह...

मार्च 1, 2026 4:28 अपराह्न

views 29

जम्मू-कश्मीर: डोडा जिले में महसूस किए गए भूकंप के झटके

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में कल देर रात लगभग 1:30 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रि‍क्‍टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.2 मापी गई। भूकंप से किसी नुकसान की सूचना नहीं है। भूकंप का केंद्र पृथ्वी की सतह से पांच किलोमीटर नीचे था।

मार्च 1, 2026 4:01 अपराह्न

views 43

न्यायपालिका के प्रति जनता का विश्वास और सम्मान लगातार बढ़ रहा है: मुख्य न्यायाधीश

भारत के मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा है कि न्यायपालिका के प्रति जनता का विश्वास और सम्मान लगातार बढ़ रहा है। आज आंध्र प्रदेश के तिरुपति ग्रामीण मंडल के दामिनेडु में नए जिला न्यायालय परिसर की आधारशिला रखते हुए उन्होंने समय पर न्याय की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि न्य...