क्षेत्रीय

अप्रैल 9, 2025 1:10 अपराह्न

views 18

नॉर्थ अमेरिकन पंजाबी एसोसिएशन ने पंजाब में कानून व्‍यवस्‍था की स्थिति पर चिंता व्‍यक्‍त की 

नॉर्थ अमेरिकन पंजाबी एसोसिएशन - एनएपीए ने पंजाब में कानून व्‍यवस्‍था की स्थिति पर चिंता व्‍यक्‍त की है। जालंधर में भाजपा नेता मनोरंजन कालिया को निशाना बनाते हुए बम हमले की कड़ी निंदा करते हुए एनएपीए ने कहा कि इस तरह के कृत्‍य लोकतांत्रिक व्‍यवस्‍था और जन सुरक्षा के लिए खतरा हैं। एनएपीए ने प्रशासन से...

अप्रैल 9, 2025 12:51 अपराह्न

views 15

जम्‍मू और कश्‍मीर में वक्‍फ संशोधन विधेयक पर बहस के बीच विधानसभा की कार्यवाही आज भी बाधित

जम्‍मू और कश्‍मीर में आज लगातार तीसरे दिन वक्‍फ संशोधन विधेयक पर बहस के बीच विधानसभा की कार्यवाही तीन घंटे के लिए स्‍थगित कर दी गई। आज सुबह जब सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो नेशनल कॉंफ्रेंस के सदस्‍य सदन के बीचोंबीच आ गए। विपक्षी दल भाजपा के नेता सुनील शर्मा भी नारेबाजी करते हुए सदन के बीच आ गए। इसके ...

अप्रैल 9, 2025 8:39 पूर्वाह्न

views 19

जम्मू-कश्मीर सरकार ने कहा कि प्रदेश की सरकारी और चारागाह की भूमि अवैध कब्जे में 

जम्मू-कश्मीर सरकार ने कहा है कि प्रदेश की सरकारी और चारागाह की 4 लाख 28 हजार 204 कनाल और 13 मरला भूमि अवैध कब्जे में है। विधायक फारुख अहमद शाह के एक प्रश्न के उत्तर में प्रभारी मंत्री ने बताया कि सरकार ने अवैध कब्जे को हटाने के लिए ठोस कदम उठाए हैं और इसमें शामिल लोगों के नाम हर जगह से निकाल दिए गए ...

अप्रैल 8, 2025 7:48 अपराह्न

views 28

दिल्‍ली एनसीआर में अगले 24 घंटे के दौरान आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना है

दिल्ली में आज दिन भर धूप खिली रही और लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 22 दशमलव चार डिग्री सेल्सियस रहा।     मौसम विभाग के अनुसार, दिल्‍ली एनसीआर में अगले 24 घंटे के दौरान आंशिक तौर पर बादल छाए रहने...

अप्रैल 8, 2025 7:00 अपराह्न

views 103

डॉक्टर बी आर अम्‍बेडकर की जयंती पर 14 अप्रैल को अवकाश की घोषणा

दिल्‍ली सरकार ने डॉक्टर बी आर अम्‍बेडकर की जयंती पर 14 अप्रैल को अवकाश की घोषणा की है। इस संबंध में दिल्ली सचिवालय ने अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के अनुसार, 14 अप्रैल को,  दिल्‍ली के सभी सरकारी कार्यालयों, स्वायत्त निकायों और सार्वजनिक उपक्रमों में अवकाश घोषित किया गया है।

अप्रैल 8, 2025 6:02 अपराह्न

views 38

राज्य सरकार निवेशकों के लिए एक सहज और कुशल पारिस्थितिकी तंत्र बनाने के लिए काम कर रही है- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि राज्य सरकार निवेशकों के लिए एक सहज और कुशल पारिस्थितिकी तंत्र बनाने के लिए काम कर रही है। जिससे यह सुनिश्चित हो सकेगा कि सभी क्षेत्रों को प्रगति का लाभ मिले। मुख्यमंत्री आज मुंबई में आयोजित 'इंडिया ग्लोबल फोरम नेक्स्ट 25' कार्यक्रम को संबोधित कर...

अप्रैल 8, 2025 2:03 अपराह्न

views 21

केंद्रीय मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में एक नए क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय का उद्घाटन किया

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में एक नए क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय का उद्घाटन आज केंद्रीय विदेश और पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने किया। इस नए सुविधा केंद्र से पासपोर्ट आवेदन की प्रक्रिया का समय महत्वपूर्ण रूप से घटने की उम्मीद है। "पासपोर्ट कार्यालयों के साथ-साथ, हम न...

अप्रैल 8, 2025 2:13 अपराह्न

views 15

पंजाब: भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर फेंकी गई वस्तु की जांच चल रही है 

पंजाब के जालंधर में एक वरिष्ठ भाजपा नेता और पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोरंजन कालिया के घर पर देर रात एक ग्रेनेड जैसी वस्तु फेंकी गई।  श्री कालिया पंजाब के पूर्व मंत्री भी हैं। इस हमले में बाल-बाल बच गए हैं।    उन्‍होंने आकाशवाणी   संवाददाता को बताया कि सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, हमल...

अप्रैल 8, 2025 1:24 अपराह्न

views 21

बिहार  में पोषण पखवाड़ा की शुरुआत आज से

बिहार में आज से पूरे राज्य में पोषण पखवाड़ा की शुरुआत की जा रही है, जो सभी आंगनवाड़ी केंद्रों, बाल वाटिका और अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में मनाया जाएगा। बिहार ने बच्चों, किशोरियों, महिलाओं और गर्भवती महिलाओं में कुपोषण से संबंधित समस्याओं को काफी हद तक हल किया है। किचन गार्डन, पोषक अनाज, नियमित निगरान...

अप्रैल 8, 2025 1:50 अपराह्न

views 21

जम्मू-कश्मीर में तीन अन्‍य राजनीतिक संगठनों ने अलगाववादी हुर्रियत कॉन्फ्रेंस से खुद को अलग किया

जम्मू-कश्मीर में तीन और राजनीतिक संगठनों ने अलगाववादी हुर्रियत कॉन्फ्रेंस से खुद को अलग कर लिया है। इनमें जम्मू-कश्मीर इस्लामिक पॉलिटिकल पार्टी, जम्मू-कश्मीर मुस्लिम डेमोक्रेटिक लीग और कश्मीर फ्रीडम फ्रंट शामिल हैं।   सोशल मीडिया पोस्ट में गृह मंत्री अमित शाह ने इस कदम का स्वागत किया। उन्होंने ...