क्षेत्रीय

जनवरी 14, 2025 2:58 अपराह्न जनवरी 14, 2025 2:58 अपराह्न

views 6

देश में पारंपरिक-उत्साह के साथ मनाए जा रहे हैं मकर-संक्रांति, पोंगल, बिहू और उत्तरायण के त्यौहार

मकर संक्रांति, पोंगल, बिहू और उत्तरायण के त्‍यौहार आज पूरे देश में बड़े उत्साह के साथ मनाए जा रहे हैं। यह त्यौहार फसल के मौसम और कृतज्ञता तथा एकजुटता की भावना का प्रतीक हैं।   मकर संक्रांति पर लोगों ने गंगा और यमुना जैसी पवित्र नदियों में डुबकी लगाई। इस त्यौहार को देश के विभिन्न भागों में अलग-अलग ना...

जनवरी 14, 2025 9:23 पूर्वाह्न जनवरी 14, 2025 9:23 पूर्वाह्न

views 18

अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन का 85वां सत्र पटना में आयोजित होगा

अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन का 85वां सत्र 20 और 21 जनवरी को बिहार के पटना में आयोजित किया जाएगा। यह भारत में विधानमंडलों का सर्वोच्च निकाय है जो लोकसभा के मार्गदर्शन में सभी विधान सभाओं और परिषदों के बीच सर्वोत्तम प्रथाओं और नवीन विचारों को साझा करने का एक मंच है। बिहार विधान सभा के अध्यक्ष ...

जनवरी 14, 2025 9:18 पूर्वाह्न जनवरी 14, 2025 9:18 पूर्वाह्न

views 4

केरल में आज सबरीमाला पहाड़ी मंदिर में ‘मकरविलक्कु’ पर्व मनाया जा रहा है

केरल में आज सबरीमाला पहाड़ी मंदिर में 'मकरविलक्कु' पर्व के अवसर पर अयप्पा भक्त पहुंच रहे हैं। मान्यता है कि मकरविलक्कु उत्सव के अवसर पर भगवान अयप्पा अपने भक्तों को मकर ज्योति दर्शन के रूप में आशीर्वाद देते है। मकरसंक्रम पूजा आज होगी। इसमें डेढ लाख से अधिक भक्त भाग लेंगे। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने क...

जनवरी 14, 2025 8:52 पूर्वाह्न जनवरी 14, 2025 8:52 पूर्वाह्न

views 6

वैष्णो देवी मंदिर की प्राकृतिक गुफा को मकर संक्रांति के अवसर पर आज खोला गया

जम्मू-कश्मीर में श्री माता वैष्णो देवी मंदिर की प्राकृतिक गुफा को मकर संक्रांति के अवसर पर आज तीर्थ यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा। आज आरती के बाद माता वैष्णो देवी की पिंडियों के दर्शन के लिए पुरानी प्राकृतिक गुफा को तीर्थ यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा। इस गुफा के अगले एक महीने तक खुले रहने की उम...

जनवरी 14, 2025 1:57 अपराह्न जनवरी 14, 2025 1:57 अपराह्न

views 7

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में शामिल हुआ ओडिशा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्रियान्वयन पर ओडिशा के लोगों को बधाई दी है। सोशल मीडिया पर पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि यह योजना किफायती दरों पर उच्चतम गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि इस योजना से ओडिशा की नारी शक्ति और बुजुर्...

जनवरी 13, 2025 9:29 अपराह्न जनवरी 13, 2025 9:29 अपराह्न

views 12

राहुल गांधी ने कहा- दिल्ली में अपने चुनावी-वादों को पूरा करने में विफल रहे केजरीवाल

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली में अपने चुनावी वादों को पूरा करने में विफल रहे हैं। दिल्ली के सीलमपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि दिल्‍ली में प्रदूषण और महंगाई बढ़ रही है।   श्री राहुल गांधी ने कहा...

जनवरी 13, 2025 9:24 अपराह्न जनवरी 13, 2025 9:24 अपराह्न

views 7

पश्चिम बंगाल सरकार ने फंगस संक्रमित सलाइन के इस्तेमाल से हुई एक महिला की मौत की जांच के आदेश दिए

पश्चिम बंगाल सरकार ने पश्चिम मेदिनीपुर जिले के मिदनापुर चिकित्‍सा संस्‍थान और अस्पताल में फंगस संक्रमित सलाइन के इस्तेमाल से एक महिला की मौत की विभागीय और सीआईडी ​​जांच के आदेश दिए हैं। तीन अन्य महिलाओं का इलाज कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में चल रहा है।       मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज राज्य...

जनवरी 13, 2025 9:13 अपराह्न जनवरी 13, 2025 9:13 अपराह्न

views 75

उद्यमिता विकास सम्मेलनः2025 का आयोजन पुणे में सम्पन्न

उद्यमिता विकास सम्मेलन 2025, का आयोजन आज पुणे में किया गया। इसका विषय-पशुधन अर्थशास्त्र में बदलाव लाने वाले उद्यमियों का सशक्तिकरण है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह ने किया। राज्य मंत्री एस.पी. सिंह बघेल और श्री जॉर्ज कुरियन तथा महाराष्ट्र की प...

जनवरी 13, 2025 9:05 अपराह्न जनवरी 13, 2025 9:05 अपराह्न

views 23

पश्चिम बंगाल सरकार ने सभी सरकारी-अस्पतालों और चिकित्सा-संस्थानों में रिंगर लैक्टेट घोल पर प्रतिबंध लगाया

पश्चिम बंगाल की राज्य सरकार ने सभी सरकारी अस्पतालों और चिकित्सा संस्थानों में रिंगर लैक्टेट घोल पर प्रतिबंध लगा दिया है। मिदनापुर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में फंगस संक्रमित सलाइन चढ़ाने के कारण एक महिला की मौत हो गई, और सात अन्य महिलाएं गंभीर रूप से बीमार है। इनमें से तीन महिलाओं का इलाज कोलकाता के ए...

जनवरी 13, 2025 8:05 अपराह्न जनवरी 13, 2025 8:05 अपराह्न

views 6

दिल्ली के विभिन्‍न हिस्‍सों में आज दोपहर धूप खिली रही

दिल्ली के विभिन्‍न हिस्‍सों में आज दोपहर धूप खिली रही। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 18 दशमलव पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान नौ दशमलव छह डिग्री सेल्सियस रहा।       मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में घना कोहरा छाने की संभावन...