क्षेत्रीय

मई 15, 2025 12:55 अपराह्न

views 14

ऑपरेशन सिंदूर के बाद जम्मू-कश्मीर की स्थिति का जायजा लेने श्रीनगर पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज श्रीनगर पहुंच गए हैं। वे 7 मई को शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद कश्मीर की स्थिति का जायजा लेंगे। रक्षा सूत्रों के अनुसार, उनके साथ रक्षा मंत्रालय के कई वरिष्ठ अधिकारी भी हैं।     रक्षा मंत्री श्रीनगर में सेना के 15 कोर मुख्यालय का भी दौरा करेंगे, जहां उन्हें ऑपरेशनल...

मई 15, 2025 12:04 अपराह्न

views 37

उत्‍तर प्रदेश: बिहार से दिल्‍ली जा रही बस में लखनऊ में लगी आग, पांच लोगों की मौत

    उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज एक चलती बस में भीषण आग लगने से दो बच्‍चों सहित पांच लोगों की मृत्‍यु हो गई। बिहार से दिल्‍ली आ रही स्‍लीपर बस में लखनऊ में मोहन लाल गंज के पास किसान पथ पर अचानक आग लग गई। दुर्घटना के समय अधिकांश यात्री सो रहे थे।      लखनऊ दक्षिण के पुलिस उपायुक्‍त निपुण अग्र...

मई 15, 2025 10:36 पूर्वाह्न

views 17

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना हुए

  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज सुबह जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना हो गए हैं। रक्षा मंत्री इस दौरान वहां सुरक्षा समीक्षा बैठक करेंगे।

मई 15, 2025 10:35 पूर्वाह्न

views 17

भारतीय सेना की पूर्वी कमान ने मणिपुर के चंदेल जिले में संदिग्ध उग्रवादी समूह के 10 सदस्यों को मार गिराया

  भारतीय सेना की पूर्वी कमान ने मणिपुर के चंदेल जिले में संदिग्ध उग्रवादी समूह के 10 सदस्यों को मार गिराया है। पूर्वी कमान ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि विशेष खुफिया रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए यूनिट ने क्षेत्र में एक अभियान शुरू किया। अभियान के दौरान उग्रवादी गुट ने सेना पर हमला किया और जवाबी...

मई 15, 2025 9:12 पूर्वाह्न

views 25

जम्‍मू-कश्‍मीर: जम्‍मू संभाग के पांच जिलों के स्कूलों को बंद रखने या खोलने के संबंध में नया आदेश जारी 

  जम्‍मू-कश्‍मीर में जम्‍मू स्‍कूल शिक्षा निदेशालय ने जम्‍मू संभाग के पांच जिलों के सरकारी और निजी विद्यालयों को बंद रखने और फिर से खोलने संबंधी नया आदेश जारी किया है। यह आदेश आज से प्रभावी है। हमारे जम्‍मू संवाददाता ने बताया कि विभिन्‍न क्षेत्रों में मौजूदा चिंताओं के बीच विद्यार्थियों और स्‍कूल कर...

मई 15, 2025 9:09 पूर्वाह्न

views 158

महाराष्‍ट्र सरकार की आधिकारिक वेबसाइट और जीआर पोर्टल दो दिन बंद रहेंगे

    महाराष्‍ट्र सरकार की आधिकारिक वेबसाइट www.maharashtra.gov.in और शासकीय निर्णय- जीआर पोर्टल www.gr.maharashtra.gov.in नियमित रखरखाव और तकनीकी रूप से अद्यतन किये जाने के कारण आज और कल दो दिन बंद रहेंगे। महाराष्‍ट्र सूचना प्रौद्योगिकी निगम ने यह सूचना जारी की है।      इस अवधि के दौरान आधिकारिक सरका...

मई 15, 2025 8:49 पूर्वाह्न

views 13

तेलंगाना: मिस वर्ल्‍ड प्रतियोगिता की प्रतिस्‍पर्धियों ने काकतिया संस्‍कृति का अनुभव किया

    मिस वर्ल्‍ड प्रतियोगिता की प्रतिस्‍पर्धियों ने काकतिया संस्‍कृति का अनुभव किया। उन्‍होंने कल शाम तेलंगाना के वारंगल में वास्तुकला और मूर्तिकला निपुणता के प्रमाण हजार स्‍तंभों वाले मंदिर और वारंगल फोर्ट का भ्रमण किया।       'तेलंगाना जरूर आना' अभियान के तहत अमरीकी महाद्वीप की 22 प्रतिस्‍पर्धियों ...

मई 15, 2025 8:41 पूर्वाह्न

views 33

तेलंगाना: कालेश्वरम में आज से शुरू हुआ 12 दिन का सरस्‍वती पुष्करलु कुंभ 

  तेलंगाना के कालेश्वरम में आज से 12 दिन का सरस्‍वती पुष्करलु कुंभ शुरू हो गया है। 12 साल में एक बार होने वाला यह धार्मिक उत्सव भूमिगत सरस्वती नदी की पूजा को समर्पित है। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले की सीमा से लगे कालेश्वरम में पुष्करलु के अनुष्ठान गणपति पूजा के साथ शुरू हुए हैं।     हमारे संवाददाता...

मई 15, 2025 8:23 पूर्वाह्न

views 32

बिहार में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का समापन आज

  बिहार में खेलो इंडिया यूथ गेम्स आज सम्‍पन्‍न हो रहे हैं। समापन समारोह पटना में कंकड़बाग के पाटलिपुत्र खेल परिसर में आज शाम आयोजित होगा।      पदक तालिका में 149 पदकों के साथ महाराष्‍ट्र शीर्ष पर है। इनमें 56 स्‍वर्ण और 45 रजत पदक हैं। हरियाणा 35 स्‍वर्ण और 26 रजत पदक सहित 107 पदकों के साथ दूसरे स्‍...

मई 15, 2025 7:51 पूर्वाह्न

views 12

जम्‍मू-कश्‍मीर: पुलवामा जिले के त्राल में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़

जम्‍मू-कश्‍मीर में पुलवामा जिले के अवंतिपोरा के त्राल में आज सुबह सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरु हुई। पुलिस प्रवक्‍ता ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में बताया कि आतंकवादियों के खिलाफ पुलिस और सुरक्षा बलों की कार्रवाई जारी है। ब्‍यौरे की प्रतीक्षा है।