क्षेत्रीय

मई 20, 2025 7:09 अपराह्न

views 11

दिल्ली: नमो भारत रेल के न्यू अशोक नगर स्टेशन पर रेल सेवा बहाल हुई

  नमो भारत रेल के दिल्ली स्थित न्यू अशोक नगर स्टेशन पर रेल सेवा बहाल हो गई हैं। स्टेशन पर रेल सेवाएं निर्धारित समय से संचालित की जा रही हैं। शनिवार को तेज आंधी के कारण, इस स्टेशन का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसके बाद सुरक्षा की दृष्टि से स्टेशन पर सेवाएं बंद कर दी गईं थीं।

मई 20, 2025 7:02 अपराह्न

views 34

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के छात्र संगठन का नाम बदलने की घोषणा की

  आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज नई दिल्‍ली में अपनी पार्टी के छात्र संगठन का नाम बदलने की घोषणा की। श्री केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी के छात्र संगठन का नाम अब एसोसिएशन ऑफ स्टूडेंट्स फॉर अल्टरनेटिव पॉलिटिक्स (एएसएपी) होगा। उन्होंने युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एएस...

मई 20, 2025 3:44 अपराह्न

views 16

जम्मू-कश्मीर: उपराज्‍यपाल मनोज सिन्हा ने श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड और श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड का पुनर्गठन किया

  जम्मू-कश्मीर में उपराज्‍यपाल मनोज सिन्हा ने श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड और श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड का पुनः गठन किया है। उपराज्‍यपाल ने दोनों बोर्डों के सदस्यों के रूप में विभिन्न क्षेत्रों से नौ विशिष्ट और प्रतिष्ठित व्यक्तियों को तीन वर्षों के लिए नामित किया है।       पुनः गठित श्री मा...

मई 20, 2025 3:38 अपराह्न

views 15

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी बृहस्‍पतिवार को राजस्‍थान में 26 हजार करोड़ रूपए से ज्‍यादा की विकास परियोजनाएं राष्‍ट्र को समर्पित करेंगे

      प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी बृहस्‍पतिवार को राजस्‍थान के बीकानेर में 26 हजार करोड़ रूपए से ज्‍यादा की लागत की कई विकास परियोजनाएं राष्‍ट्र को समर्पित करेंगे। ये परियोजनाएं रेलवे, सड़क, ऊर्जा, जल, नवी और नवीकरणीय क्षेत्र में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।     प्रधानमंत्री 18 राज्‍यों और केन्‍द्रश...

मई 20, 2025 1:59 अपराह्न

views 25

पंजाब के अमृतसर में तिरंगा यात्रा निकाली गई

पंजाब में आज अमृतसर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में लोगों ने इस यात्रा में भाग लिया ताकि भारतीय सशस्त्र बलों के साहस और बलिदान को सम्मानित किया जा सके।   तिरंगा यात्रा का हिस्सा 100 फीट लंबा तिरंगा था, जिसे अमृतसर शहर के कई बाजारों से गुज़रते हुए लाहोरी गेट पर देशभक्तिपूर्ण नारे लग...

मई 20, 2025 7:29 पूर्वाह्न

views 14

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज तीन दिवसीय गोवा दौरे पर रवाना होंगे

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज गोवा की तीन दिन की यात्रा पर जाएंगे। इस दौरान वे कल मोरमुगाओ बंदरगाह की नई परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। उपराष्‍ट्रपति बंदरगाह प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों से बातचीत करेंगे। वे तटरक्षक बल के पोत पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी वार्ता करेंगे।   उपराष्...

मई 19, 2025 9:25 अपराह्न

views 22

मणिपुर में राज्य स्तरीय शिरुई लिली महोत्सव-2025 का पांचवां संस्करण कल से होगा शुरू

मणिपुर में राज्य स्तरीय शिरुई लिली महोत्सव 2025 का पांचवां संस्करण कल से मणिपुर के उखरुल जिले में शुरू हो रहा है। शिरुई लिली उत्सव लुप्तप्राय पौधे- लिलियम मैकलिनिया को प्रदर्शित करने और बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। इस फूल की प्रजाति केवल मणिपुर में पाई जाती है। शिरुई गांव के हेरिटेज ग्राउंड में...

मई 19, 2025 8:58 अपराह्न

views 16

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिल्ली में भारतीय भाषा समर कैंप, भारतीय भाषाओं में प्राइमर और विशेष मॉड्यूल का किया शुभारंभ

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज दिल्ली में भारतीय भाषा समर कैंप, भारतीय भाषाओं में प्राइमर और विशेष मॉड्यूल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस समर कैंप से विद्यार्थियों को अपनी मातृभाषा के साथ-साथ अन्य भाषाएं सीखने में भी सहायता मिलेगी।     भारतीय सशस्त्र बलों की ...

मई 19, 2025 8:52 अपराह्न

views 22

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद से गिरफ्तार किए गए कथित पाकिस्तानी जासूस शाहज़ाद को लखनऊ की विशेष अदालत में किया गया पेश

उत्तर प्रदेश आतंकी रोधी दस्‍ते ने मुरादाबाद से गिरफ्तार पाकिस्तानी जासूस को आज लखनऊ की विशेष अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दस्ते ने सीमा पार तस्करी के दौरान खुफिया जानकारी देने के आरोप में शहजाद को गिरफ्तार किया था।     उस पर महत्वपूर्ण सुरक्षा जानका...

मई 19, 2025 8:41 अपराह्न

views 15

हरियाणा पुलिस और केंद्रीय जांच एजेंसियों ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में नूंह जिले के मोहम्मद तारीफ को किया गिरफ्तार

हरियाणा पुलिस और केंद्रीय जांच एजेंसियों ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में नूंह जिले के गांव कांगरका से मोहम्मद तारीफ को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी जासूसी के आरोप में राजाका गांव के अरमान की गिरफ्तारी के दो दिन बाद हुई है। तारीफ पर भारतीय सैन्य गतिविधियों से जुड़ी गोपनीय सूचनाएं दिल्ली...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला