क्षेत्रीय

मई 31, 2025 1:52 अपराह्न

views 19

कर्नाटक: केरल से लगे तटीय जिले दक्षिण कन्नड़ में तेज़ हवाओं के साथ हुई मूसलाधार बारिश

कर्नाटक में, केरल से लगे तटीय जिले दक्षिण कन्नड़ में तेज़ हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण कन्नड़ और कोडागु जिलों में सोमवार तक लगातार तेज़ हवाओं के साथ बारिश जारी रहने की उम्मीद है। उसके बाद दो जिलों में हल्की बारिश जारी रहने का अनुमान है।

मई 31, 2025 1:34 अपराह्न

views 20

भोपाल पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, देवी अहिल्‍याबाई की 300वीं जयंती पर आयोजित महासम्‍मेलन में ले रहे हैं भाग

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी भोपाल के जम्‍बूरी मैदान में लोकमाता देवी अहिल्‍या बाई की 300वीं जयंती के अवसर पर आयोजित महिला सशक्‍तीकरण महासम्‍मेलन में भाग ले रहे हैं। प्रधानमंत्री खुली गा‍ड़ी से लोगों के बीच पहुंचे। इससे पहले प्रधानमंत्री ने संस्‍कृतिक विभाग की ओर से सुशासन, महिला स‍शक्तीकरण, संस्‍कृत...

मई 31, 2025 1:24 अपराह्न

views 18

लद्दाख: जिला स्वास्थ्य सोसायटी कारगिल ने मनाया विश्व तंबाकू निषेध दिवस

लद्दाख में जिला स्वास्थ्य सोसायटी कारगिल ने आज विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया। इसका विषय था -"अपील का पर्दाफाश: तंबाकू और निकोटीन उत्पादों पर उद्योग की चालों को उजागर करना।"     इस आयोजन के हिस्से के रूप में, कारगिल में "रन फॉर ए कॉज, रन फॉर हेल्थ" के बैनर तले 5 किलोमीटर की तंबाकू निषेध जाग...

मई 31, 2025 1:03 अपराह्न

views 18

मिजोरम: लॉन्गतलाई में तेज बारिश के कारण एक होटल सहित छह मकान ढहने से कई लोगों के मारे जाने की आशंका

मिजोरम में लॉन्गतलाई में तेज बारिश के कारण एक होटल सहित छह मकान ढहने से कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। अधिकारियों के अनुसार यह घटना सीमा से लगे बाजार वेंद और चांदमारी इलाकों में कल रात साढे दस बजे के करीब हुई।       राज्‍य आपदा मोचन बल और थर्ड इं‍डियन रिजर्व बटालिन के जवानों की मदद से राहत ...

मई 31, 2025 9:32 पूर्वाह्न

views 22

जम्मू-कश्मीर में आज किया जाएगा व्यापक नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल का आयोजन

जम्मू-कश्मीर में आज शाम 5 बजे एक व्यापक नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। आकाशवाणी के जम्मू संवाददाता ने बताया है कि आपातकालीन अलर्ट का अनुकरण करते हुए, जम्मू-कश्मीर में कई स्थानों पर सायरन सक्रिय किए जाएंगे। इस अवसर पर लोगों से परेशान न होने और  सुरक्षा अभ्यास मानकों का पालन करने का आग्...

मई 31, 2025 9:30 पूर्वाह्न

views 19

जम्मू-कश्मीर:थल सेनाध्‍यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने राजौरी जिले के इलाकों का किया दौरा

थल सेनाध्‍यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने जम्मू-कश्मीर में कल राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के निकट अग्रिम इलाकों दौरा किया और क्षेत्र में तैनात इकाइयों की संचालन तैयारियों का आकलन किया। इस दौरान जनरल द्विवेदी को नियंत्रण रेखा पर वर्तमान सुरक्षा स्थिति और संचालन तैयारी के बारे में ज...

मई 31, 2025 9:25 पूर्वाह्न

views 38

झारखंड को समृद्ध बनाने के लिए राज्य सरकार ने 16वें वित्त आयोग के समक्ष रखी कई मांगें

झारखंड को समृद्ध राज्य बनाने के लिए झारखंड सरकार ने 16वें वित्त आयोग के समक्ष कई मांगें रखी हैं। राज्य के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने रांची में आयोग के अध्यक्ष डॉ अरविंद पनगढ़िया के साथ उच्चस्तरीय बैठक में लगभग 3 लाख करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता की मांग की है। वित्त आयोग का दल इस समय झारखंड की...

मई 31, 2025 9:21 पूर्वाह्न

views 24

अगले दो-तीन दिनों के दौरान देश के पूर्वी, पश्चिमी, मध्य और पूर्वोत्तर क्षेत्रों में तेज वर्षा होने का अनुमान: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिनों के दौरान देश के पूर्वी, पश्चिमी, मध्य और पूर्वोत्तर क्षेत्रों में तेज वर्षा होने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। विभाग ने बताया है कि उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में सोमवार तक तेज बारिश होने की संभावन...

मई 31, 2025 9:06 पूर्वाह्न

views 39

महाराष्ट्र: अहिल्यादेवी होल्कर की 300वीं जयंती पर उनकी जन्मस्थली चौंडी में किया जा रहा आज विशेष कार्यक्रम का आयोजन

महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले में लोकमाता पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होल्कर की 300वीं जयंती पर  उनकी जन्मस्थली चौंडी में आज विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर चौंडी में विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया जाएगा।

मई 31, 2025 9:03 पूर्वाह्न

views 20

केंद्र ने राज्य सरकारों को कर हस्तांतरण के रूप में 81 हजार 735 करोड़ रुपये की अतिरिक्त किस्त को स्‍वीकृति दी

केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को कर हस्तांतरण के रूप में 81 हजार 735 करोड़ रुपये की अतिरिक्त किस्त को स्‍वीकृति दे दी है। यह राशि दो जून को जारी की जाएगी।     वित्त मंत्रालय के अनुसार, हस्तांतरण की अतिरिक्त किस्त से राज्य अपने पूंजीगत व्यय में तेजी ला सकेंगे और अपने विकास तथा कल्याण संबंधी व्यय का व...