क्षेत्रीय

जून 19, 2025 7:52 पूर्वाह्न

views 9

मुंबई और इसके उपनगरीय क्षेत्रों में तेज बारिश, जल भराव के कारण स्‍थानीय रेल सेवा में देरी

मुंबई और इसके उपनगरीय क्षेत्रों में निरंतर तेज बारिश हो रही है। यहां कल शाम से 200 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है। रेल मार्गों पर जल भराव के कारण मध्‍य, पूर्व और हार्बर लाइनों पर स्‍थानीय रेल सेवा में देरी हो रही है। कुछ रेल सेवाएं निलंबित कर दी गई। सडक यातायात पर भी असर पड़ा है। कुछ क्षेत्रों में पे...

जून 19, 2025 7:48 पूर्वाह्न

views 37

तेलंगाना: मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने गूगल के एशिया-प्रशांत क्षेत्र के पहले सुरक्षा इंजीनियरिंग केंद्र का हैदराबाद में उद्घाटन किया

गूगल ने एशिया-प्रशांत क्षेत्र का अपना पहला और विश्व का चौथा सुरक्षा इंजीनियरिंग केंद्र हैदराबाद में खोला है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने कल औपचारिक रूप से इस केंद्र का उद्घाटन किया। गूगल सुरक्षा इंजीनियरिंग केंद्र-जीसेक का शुभारंभ 17 जून को दिल्ली में तकनीकी दिग्गज गूगल के "भारत के ए....

जून 19, 2025 7:39 पूर्वाह्न

views 11

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तावित गोदावरी-बनकचरला लिंक परियोजना को रोकने के लिए सर्वोच्च न्यायालय जाने की घोषणा की

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तावित गोदावरी-बनकचरला लिंक परियोजना को रोकने के लिए सर्वोच्च न्यायालय जाने की घोषणा की है। इस परियोजना में गोदावरी नदी के पानी को पोलावरम से कृष्णा बेसिन में मोड़ने की व्यवस्था प्रस्तावित है। सर्वदलीय सांसदों की बैठक के बाद मीड...

जून 19, 2025 7:30 पूर्वाह्न

views 9

योग के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए समूचे महाराष्‍ट्र में आयोजित किए जा रहे हैं कार्यक्रम

21 जून को अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस वर्ष की थीम है- एक पृथ्‍वी एक स्‍वास्‍थ्‍य के लिए योग। समूचे महाराष्‍ट्र में योग के प्रति जागरूकता फैलाने के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कोल्‍हापुर जिले के कलेक्‍टर अमोल येदगे ने कल इस संबंध में बैठक की। उन्‍होंने इस कार्य...

जून 19, 2025 7:23 पूर्वाह्न

views 19

जाने-माने पर्यावरणविद, वन्यजीव विशेषज्ञ और पद्मश्री मारुति चितमपल्ली का 93 वर्ष की आयु में निधन

जाने-माने पर्यावरणविद्, वन्यजीव विशेषज्ञ और पद्मश्री मारुति चितमपल्ली का 93 वर्ष की आयु में महाराष्ट्र के सोलापुर में आयु संबंधी रोगों के कारण निधन हो गया। उन्हें ‘अरण्य ऋषि’ के नाम से भी जाना जाता था। उन्होंने अपना जीवन वन, वन्यजीव और साहित्य संरक्षण को समर्पित कर दिया। चितमपल्ली को इस वर्ष 30 अप्र...

जून 18, 2025 7:55 अपराह्न

views 24

एनडीएमसी ने संपत्ति कर बिलों की मुद्रित प्रतियां करदाताओं को भेजी हैं

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद - एनडीएमसी ने इस महीने की तीस तारीख को या उससे पहले संपत्ति कर का भुगतान करने पर बिलों में दस प्रतिशत की छूट की घोषणा की है। यह छूट सरकारी संपत्तियों के सेवा शुल्क पर भी उपलब्ध है।     एनडीएमसी ने संपत्ति कर बिलों की मुद्रित प्रतियां करदाताओं को भेजी हैं। यदि किसी करदाता को...

जून 18, 2025 2:23 अपराह्न

views 22

बिहार: 21 जून को सभी सरकारी स्कूलों में ‘योग संगम’ के रूप में मनाया जाएगा 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

बिहार में 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को सभी सरकारी स्कूलों में 'योग संगम' के रूप में मनाया जाएगा। इस संबंध में शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर स्कूलों को  खुलवाने का निर्देश दिया है। फिलहाल राज्य के सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां चल रही हैं।     ...

जून 18, 2025 2:20 अपराह्न

views 19

दिल्ली क्लासरूम निर्माण घोटाले में शामिल ठेकेदारों और निजी संस्थाओं के 37 परिसरों में तलाशी कर रहा है ईडी

प्रवर्तन निदेशालय दिल्ली क्लासरूम निर्माण घोटाले में शामिल ठेकेदारों और निजी संस्थाओं के 37 परिसरों में तलाशी कर रहा है। यह मामला दिल्ली पुलिस की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा द्वारा दिल्‍ली के विभिन्न स्कूलों में अतिरिक्त कक्षाओं के निर्माण में कथित अनियमितताओं के लिए दर्ज की गई प्राथमिकी से संबंधित है। इ...

जून 18, 2025 2:12 अपराह्न

views 15

मेघालय सरकार ने सभी होम स्टे, रिसॉर्ट और मकान मालिकों को पर्यटकों का अनिवार्य रूप से पंजीकरण करने का निर्देश दिया

मेघालय सरकार ने राजा रघुवंशी हत्याकांड के मद्देनजर सभी होम स्टे, रिसॉर्ट और मकान मालिकों को पर्यटकों का अनिवार्य रूप से पंजीकरण करने का निर्देश दिया है। राज्य के पर्यटन मंत्री पॉल लिंगदोह ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि सभी आवास इकाइयां अनिवार्य रूप से पर्यटन ऐप के माध्यम से पर्यटकों का पंजीकर...

जून 18, 2025 2:09 अपराह्न

views 26

आंध्र प्रदेश: रक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़

आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले के कोंडामोडालू वन क्षेत्र में सुरक्षाकर्मियों और सशस्त्र माओवादियों के बीच मुठभेड़ में आज तीन शीर्ष माओवादी नेता मारे गए। मारे गए माओवादियों की पहचान स्पेशल जोनल माओवादी कमेटी की सदस्य और मृतक माओवादी नेता चलपति राव की पत्नी अरुणा, सेंट्रल माओवादी कमेटी के स...