मार्च 12, 2026 2:34 अपराह्न
53
राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने तमिलनाडु के कार्यवाहक राज्यपाल के रूप में शपथ ली
राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने आज तमिलनाडु के कार्यवाहक राज्यपाल के रूप में शपथ ली। मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सुश्रुत अरविंद धर्माधिकारी ने लोक भवन में उन्हें शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन, मंत्रिमंडल सहयोगी, अधिकारी और सामाजिक संगठनों के सदस्य इस अवसर पर मौजूद थे।