क्षेत्रीय

मार्च 7, 2025 9:09 अपराह्न मार्च 7, 2025 9:09 अपराह्न

views 9

आकाशवाणी की महानिदेशक डॉ. प्रज्ञा पालीवाल गौड़ ने आकाशवाणी मैसूर द्वारा नौ दशकों से कन्नड़ भाषा और संस्कृति को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की

आकाशवाणी की महानिदेशक डॉ. प्रज्ञा पालीवाल गौड़ ने आकाशवाणी मैसूर द्वारा नौ दशकों से कन्नड़ भाषा और संस्कृति को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की है। वे आज मैसूर में आकाशवाणी मैसूर की 90वीं वर्षगांठ पर आयोजित नुदी नाडा संगमा कार्यक्रम के उद्घाटन पर बोल रही थीं।   उन्होंने कहा कि आका...

मार्च 7, 2025 8:44 अपराह्न मार्च 7, 2025 8:44 अपराह्न

views 14

कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम ने अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर महिलाओं के लिए साइबर सुरक्षा पुस्तिका जारी की

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम ने अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर महिलाओं के लिए साइबर सुरक्षा पुस्तिका जारी की है। इस पुस्तिका में महिलाओं के लिए साइबर सुरक्षा के बारे में आवश्‍यक जानकारी उपलब्‍ध है।   पुस्तिका में दी गई जानकारी...

मार्च 7, 2025 6:31 अपराह्न मार्च 7, 2025 6:31 अपराह्न

views 105

पंजाब पुलिस ने जालंधर में बब्बर खालसा इंटरनेशनल समर्थित आतंकी-गुट का भंडाफोड़ किया

पंजाब पुलिस ने आज जालंधर में बब्बर खालसा इंटरनेशनल समर्थित आतंकी गुट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने तीन सदस्‍यों को हथियार और गोला-बारूद के साथ गिरफ्तार किया। यह गुट युवाओं को राज्य में राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए प्रेरित कर रहा था। अपर पुलिस महानिरीक्षक नवजोत सिंह महल ने बताया कि ...

मार्च 7, 2025 6:10 अपराह्न मार्च 7, 2025 6:10 अपराह्न

views 11

भाजपा ने कर्नाटक-सरकार पर अल्पसंख्यकों के लिए समर्पित बजटीय-आवंटन में तुष्टीकरण की राजनीति में लिप्त होने का आरोप लगाया

भारतीय जनता पार्टी ने कर्नाटक सरकार पर अल्पसंख्यकों के लिए समर्पित बजटीय आवंटन में तुष्टीकरण की राजनीति में लिप्त होने का आरोप लगाया है। आज नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत में पार्टी प्रवक्ता अनिल एंटनी ने लोक निर्माण अनुबंधों में अल्पसंख्यक समुदाय के लिए 4 प्रतिशत आरक्षण के प्रावधान को लेकर कांग्रेस...

मार्च 7, 2025 6:56 अपराह्न मार्च 7, 2025 6:56 अपराह्न

views 5

तमिलनाडुः तिरुत्तनी शोलिंगुर हाईवे पर सड़क हादसे में 5 यात्रियों की मौत और 20 से अधिक घायल

तमिलनाडु में तिरुत्तनी शोलिंगुर हाईवे पर हुए एक सड़क हादसे में पांच यात्रियों की मौत हो गई और बीस से ज़्यादा लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना तब हुई जब एक टिप्‍पर लॉरी ने सरकारी बस को टक्कर मार दी।   घायलों को इलाज के लिए तिरुत्तनी और आस-पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

मार्च 7, 2025 4:54 अपराह्न मार्च 7, 2025 4:54 अपराह्न

views 13

बेल्जियम की राजकुमारी एस्ट्रिड ने महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन से मुंबई में राजभवन में मुलाकात की

बेल्जियम की राजकुमारी एस्ट्रिड ने आज महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन से मुंबई में राजभवन में मुलाकात की। सुश्री एस्ट्रिड इस समय भारत में तीन सौ सदस्यीय आर्थिक मिशन दल का नेतृत्व कर रही हैं।   राजकुमारी और राज्यपाल ने मंत्रिस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ व्‍यवसाय और व्यापार वृद्धि, हरित ऊ...

मार्च 7, 2025 2:31 अपराह्न मार्च 7, 2025 2:31 अपराह्न

views 6

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आज पेश किया बजट

  जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आज बजट पेश करते हुए महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने, कमजोर वर्ग के जीवन स्तर में सुधार लाने और शिक्षा क्षेत्र को मजबूत करने के उद्देश्य से कई कल्याणकारी योजनाओँ की घोषणा की। हमारे जम्मू संवाददाता ने बताया है कि सरकार ने अंत्योदय अन्न योजना के तहत सभी परि...

मार्च 7, 2025 2:28 अपराह्न मार्च 7, 2025 2:28 अपराह्न

views 61

मिजोरम: चापचर कुट त्यौहार आज पारंपरिक उत्साह और जोश के साथ मनाया जा रहा है

  मिजोरम में मिजो लोगों का सबसे बड़ा त्यौहार चापचर कुट आज राज्य में पारंपरिक उत्साह और जोश के साथ मनाया जा रहा है। चापचर कुट हर वर्ष मार्च के महीने में उनके सबसे कठिन कार्य झूम संचालन के पूरा होने के बाद मनाया जाता है।

मार्च 7, 2025 2:26 अपराह्न मार्च 7, 2025 2:26 अपराह्न

views 8

महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था वर्ष 2024-25 के दौरान 7.3 प्रतिशत की दर से बढ़ने की संभावना: आर्थिक सर्वेक्षण

  महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था वर्ष 2024-25 के दौरान 7.3 प्रतिशत की दर से बढ़ने की संभावना है। महाराष्ट्र के आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 में यह अनुमान व्‍यक्‍त किया गया है। महाराष्ट्र के वित्त मंत्री अजीत पवार ने आज विधानसभा में महाराष्ट्र का आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 पेश किया। सर्वेक्षण के अनुसार, कृषि औ...

मार्च 7, 2025 2:11 अपराह्न मार्च 7, 2025 2:11 अपराह्न

views 12

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तमिल सहित क्षेत्रीय भाषाओं को बढ़ावा देने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तमिल सहित क्षेत्रीय भाषाओं को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई है।   थाक्कोलम में सीआईएसएफ के 56वें स्थापना दिवस पर श्री शाह ने तमिलनाडु की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के महत्व पर जोर दिया और राज्य की भाषा और स...