क्षेत्रीय

जुलाई 12, 2025 3:45 अपराह्न

views 19

आईआईएम कोलकाता परिसर में दुष्कर्म की घटना पर केंद्रीय राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने मांगी रिपोर्ट, आरोपी छात्र गिरफ्तार

शिक्षा और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास राज्य मंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार ने कोलकाता स्थित आईआईएम जोका के निदेशक से परिसर के अंदर हुई दुष्‍कर्म की घटना पर रिपोर्ट मांगी है। कल एक छात्र ने कथित तौर पर एक महिला के साथ दुष्‍कर्म किया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने छात्र को गिरफ्तार कर लिया है।

जुलाई 12, 2025 3:36 अपराह्न

views 14

दिल्ली के सीलमपुर में चार मंजिला इमारत ढही, दो लोगों की मौत

पूर्वोत्तर दिल्‍ली की सीलम पुर जनता कालोनी में आज सुबह एक चार मंजिला इमारत ढहने से 2 लोगों की मृत्‍यु हो गई। 3 लोगों को बचा लिया गया। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। राहत और खोज कार्य चल रहे हैं। 

जुलाई 12, 2025 3:32 अपराह्न

views 30

सुश्रुत जयंती पर अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान में कल से शल्यकोण 2025 राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन

नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान सुश्रुत जयंती के उपलक्ष्य में कल से 3 दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी- शल्यकोण 2025 का आयोजन कर रहा है। 15 जुलाई को प्रतिवर्ष शल्य चिकित्सा के जनक माने जाने वाले महान आचार्य सुश्रुत की स्मृति में सुश्रुत जयंती मनाई जाती है। इस संगोष्ठी में सामान्य शल्य चिकित्सा...

जुलाई 12, 2025 3:15 अपराह्न

views 16

छत्‍तीसगढ़ के सुकमा जिले में 9 महिलाओं सहित 23 माओवादियों ने पुलिस के समक्ष किया आत्‍मसमर्पण

छत्‍तीसगढ़ के सुकमा जिले में आज 9 महिलाओं सहित 23 माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्‍मसमर्पण किया। जिला पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बताया कि इन माओवादियों पर कुल 1 करोड़ 18 लाख रुपये का इनाम घोषित था।   इन माओवादियों को 50-50 हजार रुपये का चेक प्रोत्साहन राशि के रूप में दिया जाएगा और राज्य सरकार...

जुलाई 12, 2025 2:03 अपराह्न

views 22

पंजाब: केन्‍द्रीय सहकारिता राज्‍यमंत्री कृ‍ष्‍णपाल गुर्जर ने 68 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे

केन्‍द्रीय सहकारिता राज्‍यमंत्री कृ‍ष्‍णपाल गुर्जर ने पंजाब में कपूरथला की रेल कोच फैक्‍ट्री में आयोजित कार्यक्रम में 68 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। उन्‍होंने युवाओं से प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का विकसित भारत का सपना साकार करने की दिशा में प्रयास करने आह्वान किया।         लोकोमोटिव वर्क्स विभा...

जुलाई 12, 2025 3:51 अपराह्न

views 17

केंद्रीय गृह मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अमित शाह ने आज तिरुवनंतपुरम में भाजपा के नए राज्य कार्यालय भवन का उद्घाटन किया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विकसित भारत का सपना दक्षिणी राज्यों के विकास से ही साकार होगा। श्री शाह ने आज तिरुवनंतपुरम के पुथारिकंदम मैदान में भाजपा की वार्ड स्तरीय नेतृत्व बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित केरलम, विकसित भारत का अभिन्न अंग है। उन्होंने...

जुलाई 12, 2025 1:32 अपराह्न

views 19

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने मेघालय में कई परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कल मेघालय में एक हजार 87 करोड़ 81 लाख रुपये की कई परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। शिलांग स्थित अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शन कला एवं संस्कृति केंद्र लारीति में आयोजित कार्यक्रम में उन्‍होंने मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा के नेतृत्व में मेघालय के सतत विकास ...

जुलाई 12, 2025 12:49 अपराह्न

views 14

भाजपा के विधायक ए. जॉन कुमार को केंद्रशासित प्रदेश पुद्दुचेरी के मंत्रिमंडल में शामिल किया

भारतीय जनता पार्टी के विधायक ए. जॉन कुमार को केंद्रशासित प्रदेश पुद्दुचेरी के मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। मुख्‍यमंत्री एन. रंगास्‍वामी के नेतृत्‍व वाले मंत्रिमंडल में वे ए.के. साई जे. सरवनन कुमार का स्‍थान लेगें जिन्‍होंने हाल में इस्‍तीफा दिया था। श्री जॉन कुमार कामराज नगर निर्वाचन क्षेत्र से...

जुलाई 12, 2025 12:37 अपराह्न

views 38

उत्तराखंड: 16 जुलाई को हरेला पर्व के उपलक्ष्य में 5 लाख से अधिक पौधे लगाकर स्थापित किया जाएगा नया कीर्तिमान

उत्तराखंड में 16 जुलाई को हरेला पर्व के उपलक्ष्य में 5 लाख से अधिक पौधे लगाकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया जाएगा। सार्वजनिक स्थानों, जंगलों, नदी तटों, शैक्षणिक संस्थानों, विभागीय परिसरों और आवासीय क्षेत्रों में पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत तीन लाख पौधे गढ़वाल क्षेत्र में और दो लाख पौधे कुम...

जुलाई 12, 2025 12:33 अपराह्न

views 17

देश के मध्‍य भागों और आसपास के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में अगले 4 से 5 दिनों के दौरान बहुत तेज़ बारिश का अनुमान: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने देश के मध्‍य भागों और आसपास के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में अगले 4 से 5 दिनों के दौरान बहुत तेज़ बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। विभाग के अनुसार आज पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ स्थानों पर अत्‍यधिक तेज बारिश होने की संभावना है।     मौसम विभाग ने कहा है कि असम, मेघालय, ...