क्षेत्रीय

अगस्त 16, 2025 4:46 अपराह्न

views 8

दिल्ली में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर हर्षोल्लास का माहौल

भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव-जन्माष्टमी आज राजधानी में उत्साह और धार्मिक उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। दिल्‍ली में भजन गायन से लेकर विभिन्‍न सांस्‍कृतिक कार्यक्रम हो रहे हैं। मंदिर और घर रोशनी से सजाये गये हैं।

अगस्त 16, 2025 2:15 अपराह्न

views 69

गुजरात: श्रीकृष्‍ण जन्माष्टमी का त्यौहार श्रद्धा और धार्मिक उल्‍लास के साथ मनाया जा रहा, सभी कृष्‍ण मंदिरों में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंच रहे

गुजरात में भी श्रीकृष्‍ण जन्माष्टमी का त्यौहार श्रद्धा और धार्मिक उल्‍लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर राज्‍य के सभी कृष्‍ण मंदिरों, विशेष रूप से द्वारकाधीश मंदिर, डाकोर मंदिर और शामलाजी मंदिर में श्रद्धालु बड़ी संख्‍या में दर्शन-पूजन के लिए पहुंच रहे हैं। हमारे संवाददाता ने बताया है कि देशभर ...

अगस्त 16, 2025 1:34 अपराह्न

views 43

नई दिल्‍ली: 11 हजार करोड़ रुपये की राजमार्ग परियेाजनाओं का शुभारम्‍भ करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल नई दिल्‍ली में लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की दो बड़ी राष्‍ट्रीय राजमार्ग परियेाजनाओं का शुभारम्‍भ करेंगे। इन परियोजनाओं में द्वारका एक्‍सप्रेसवे के दिल्‍ली खण्‍ड और शहरी विस्‍तार सड़क का दूसरा भाग शामिल है।   प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि ये परियोजनाएं राजध...

अगस्त 16, 2025 1:05 अपराह्न

views 40

उत्तराखंड: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। एक संदेश में राज्यपाल ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन और उनके उपदेश हमें सत्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने आशा व्यक्त...

अगस्त 16, 2025 12:59 अपराह्न

views 27

मध्यप्रदेश: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व उल्लास के साथ मनाया जा रहा, उज्जैन में सांदिपनी आश्रम सहित अन्य मंदिरों में होंगे भव्य आयोजन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मध्यप्रदेश में भी उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। उज्जैन में सांदिपनी आश्रम सहित अन्य मंदिरों में भव्य आयोजन होंगे। शिवपुरी में मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। खंडवा में केवल राम पेट्रोल पंप चौराहे पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की गइ है। पन्ना के प्रसिद्ध श्री जुग...

अगस्त 16, 2025 12:50 अपराह्न

views 34

झारखण्ड: राज्य के दक्षिणी भागों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी

राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में आज सुबह से रुक रुककर हल्की बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अठारह अगस्त तक आंधी और वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की है। वहीं उन्नीस अगस्त को राज्य के दक्षिणी भागों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।    

अगस्त 16, 2025 12:06 अपराह्न

views 30

पुद्दुचेरी में आज विधिवत स्थानांतरण दिवस मनाया गया

पुद्दुचेरी में आज विधिवत स्थानांतरण दिवस मनाया गया। यह दिवस 1962 में संधि के बाद पुद्दुचेरी, कराईकल, माहे और यनम की तत्कालीन फ्रांसीसी बस्तियों के भारतीय संघ में औपचारिक हस्तांतरण का प्रतीक है। इससे पहले वर्ष 1954 में कीझुर में एक जनमत संग्रह हुआ था, जिसमें भारी बहुमत ने भारत में शामिल होने के पक्ष ...

अगस्त 16, 2025 9:18 पूर्वाह्न

views 33

मौसम विभाग ने गोवा में 20 अगस्त तक येलो अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने गोवा में 20 अगस्त तक तेज वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है। कुछ स्थानों पर 16, 18 और 19 अगस्त को तेज वर्षा और 17 अगस्त को अत्यधिक तेज वर्षा होने की संभावना है। उत्तरी और दक्षिणी गोवा में 30-40 किमी से लेकर 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है।   अत्‍यधिक वर्षा से न...

अगस्त 16, 2025 9:08 पूर्वाह्न

views 9

ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम ने 155 ट्रांसजेंडर लोगों को सूक्ष्म उद्यम स्थापित करने के लिए 1 करोड़ 15 लाख रुपये वितरित किए

ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम ने कल स्‍वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान 155 ट्रांसजेंडर लोगों को सूक्ष्म उद्यम स्थापित करने के लिए 1 करोड़ 15 लाख रुपये वितरित किए। नगर-निगम की महापौर जी. विजयलक्ष्मी ने विभिन्‍न विषयों में प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरा करने वाले पांच ट्रांसजेंडरों को नियुक्‍ति पत्र सौंपे।   ...

अगस्त 16, 2025 8:51 पूर्वाह्न

views 23

मौसम विभाग ने भारी बारिश के कारण मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने मुम्‍बई में आज अत्‍यधिक तेज वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है। शहर में कल सुबह से ही रुक-रुक कर वर्षा हो रही है। आज तड़के कई स्‍थानों पर तेज बौछारे पड़ी। लगातार वर्षा से अनेक भागों में जल-जमाव हो जाने से जन-जीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त है। मुम्‍बई पुलिस ने यात्रा परामर्श जारी किया है और अनावश्‍यक...